Back
हरियाणा में डे-केयर कैंसर सेंटर 22 जिलों तक पहुंच गए, मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 15:17:52
Chandigarh, Chandigarh
एंकर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके हैं, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। वीओ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके हैं, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में यह घोषणा की थी जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री द्वारा 17 जिलों में शुरू किए डे-केयर कैंसर सेंटर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्देश्य कैंसर रोगियों को सुलभ, किफायती और उनके घर के नजदीक उपचार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरा है। इसका ईलाज काफी महंगा है, ऐसे में आमजन को ध्यान में रखते हुए कैंसर रोगियों के लिए सेंटर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यापक सेवाएं प्रदान कर रहा है। 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को कीमोथेरेपी, फॉलो-अप उपचार व देखभाल जैसी सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी। यहां कैंसर ओपीडी, पेन एवं पेलिएटिव केयर ओपीडी और उपचार के बाद व्यवस्थित फॉलो-अप की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। ये केंद्र ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर कार्य करेंगे। पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद और अटल कैंसर केयर सेंटर, अंबाला छावनी हब के रूप में जिला अस्पतालों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डे-केयर कैंसर सेंटरों की स्थापना से मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने डे-केयर कैंसर सेंटर को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कैंसर केयर सेवाओं को बढ़ाने और कैंसर का जल्दी पता लगाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि हर मरीज़ को मदद के साथ—साथ बेहतर इलाज मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 11, 2026 16:47:130
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 16:46:550
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 16:45:530
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 11, 2026 16:45:370
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 11, 2026 16:45:140
Report
1
Report
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 11, 2026 16:35:300
Report
0
Report