Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला पड़ोसी से हुआ था विवाद परिजन आत्महत्या मान रहे हैं

Feb 11, 2026 15:27:22
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद थाना उत्तर नगला पान सहाय क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला शव देखकर क्षेत्र में सनसनी पहन गई इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची शव को पेड़ से उतार कर उसकी पहचान की उसकी पहचान मृतक का नाम सोनू मीरपुर निवासी का है वर्तमान में दयाल नगर में रहता है परिजनों ने बताया सोनू की किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था इसी को लेकर वह मानसिक तनाव में था परिजनों ने कहा है हो सकता है उसने आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की आने के बाद कार्रवाई की जाएगी पुलिस जांच में जुटी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 17:18:09
Chandigarh, Chandigarh:एंकर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। वीओ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं को स्टेट प्रगति डैशबॉर्ड पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, जिससे विभिन्न स्तरों पर उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए लगातार निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं में देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन एजेंसियों को निर्माण कार्य अलॉट किए गए है उन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों की वजह से निर्माण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित आठ मेगा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 11, 2026 17:17:50
Bagaha, Bihar:बगहा से है जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के भावल पंचायत स्थित इमलिया टोला में अचानक आग लगने से अफरा तफ़री मच गईं। अग्नि कांड में एक झोपड़ी और दालान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। इस अगलगी की घटना में झोपड़ीनुما मकान में रखा गया सारा सामान नष्ट हो गया है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान पहुंचा है। अगलगी की घटना में घर में रखे चार क्विंटल चावल, दो क्विंटल धान, तीन क्विंटल गेंहूँ के साथ ही कुछ गहने और नगदी सत्तर हजार रुपये भी जल कर राख हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पंचायत के उप मुखिया मनीष पांडेय ने अग्निशमन टीम को सूचना दी, लिहाजा तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिससे गनीमत रहीं कि अगल बगल के घरों में आग नहीं फैली। इस संबंध में रामनगर सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि राजस्वकर्मी को घटनास्थल पर भेजा गया है अगर आवासीय मकान होगा तो जांचोपरांत अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवज़ा दिलाया जायेगा। बता दें कि आग लगने के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह घने बस्ती और रिहायशी इलाके में आग लगी उसके बाद गाँव में अफरा तफ़री की स्थिति बन गईं थी।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 17:17:32
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने सख्त रुख अपनाते हुए 39 अवर अभियंताओं यानी जेई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत 4 अवर अभियंताओं का एक साल के लिए इंक्रीमेंट असंचयी प्रभाव से रोक दिया गया है। वहीं 4 अभियंताओं को एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस में रुचि न लेने पर चार्जशीट जारी की गई है। इसके अलावा 18 अभियंताओं को कठोर चेतावनी पत्र दिया गया है, जबकि 6 अवर अभियंताओं पर मिसलेनियस चार्ज लगाए गए हैं। इन पर आरोप है कि वर्ष 2025-26 में ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं का सही विवरण डिस्कॉम कार्यालय को नहीं दिया गया और रोकथाम के उपाय भी नहीं किए गए। वहीं 15 अवर अभियंताओं को बिजली बिल राहत योजना में रुचि न लेने पर निंदा प्रविष्टि दी गई है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने साफ कहा है कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को राहत देने की है और योजना को सफल बनाना हर अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आगे भी लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 11, 2026 17:16:29
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 11, 2026 17:15:56
Chittorgarh, Rajasthan: #चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट इलाके से दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार बदमाश एक दुकान पर पहुंचे और युवक कालू माली की आंखों में मिर्ची डालकर जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते भीलवाड़ा के युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगरार थाना क्षेत्र के जवासिया फाटक के पास आरोपियों को डिटेन किया गया। बदमाशों ने पीड़ित के पैर में चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। मुख्य आरोपी रतन माली सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 11, 2026 17:15:21
Noida, Uttar Pradesh:बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा आज राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया बजट न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है। भाजपा सरकार के बजट में कोई घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा। पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई। ये अलग बात है कि पेंशन तीन-चार महीने में मिलती है। अन्नपूर्णा किट पूरे प्रदेश में पॉपुलर था, उसको बंद करने की क्या आवश्यकता थी। वापस शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन शुरू नहीं हुई। इंदिरा रसोई को ठप कर दिया गया। रिफाइनरी योजना को भाजपा सरकारों ने बर्बाद कर दिया। निराशाजनक बजट पेश हुआ। ठेकेदारों के पेमेंट नहीं हो रहे हैं, लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली में स्थिति बहुत नाजुक है। 2 vs 5 कहना बहुत आसान है, राजस्थान में लोग तकलीफ में हैं। सरकार कैसी चल रही है, सरकार को सर्वे कर लेना चाहिए। करप्शन की हदें पार हो चुकी हैं, पिछले बजट की घोषणाएं भी अधूरी पड़ी हैं।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 17:14:46
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे–124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक युवक की जान ले ली। कल यानी मंगलवार को 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज करा दी है। दरअसल मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास का है। यहां एनएच–124डी पर अंडरपास निर्माण के लिए करीब 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था। मंगलवार देर शाम जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय रविंद्र पासवान बाइक से गुजर रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गड्ढे में जा गिरे। हादसा इतना भयावह था कि उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि समय पर मदद नहीं मिल सकी। सूचना देने और राहत कार्य में करीब 30 मिनट की देरी हुई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रविंद्र को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी और महज दो महीने पहले ही वह सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे थे। परिवार में मातम पसरा है। मामले में एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण यह दुखद दुर्घटना हुई। दुल्लहपुर थाने में संबंधित फर्म के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही परियोजना से जुड़े अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए NHAI को रिपोर्ट भेजी गई है। मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 17:13:04
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत BYC ट्रस्ट ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीम इदरीसी ने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। शाहिद अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, फहीन सकलैनी को प्रदेश महासचिव, अभिषेक शर्मा को तहसील अध्यक्ष और फहीम इदरीसी को मीडिया सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संस्थापक बिलाल अली, सचिव फैज अजहरी, कोषाध्यक्ष कासिम इदरीसी, जिला अध्यक्ष साबिर अजहरी, नगर अध्यक्ष जाहिद रजा, आसिफ सकलैनी, वाजिद शेरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि वे इस मुहिम से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपना योगदान दें।
1
comment0
Report
Feb 11, 2026 17:10:35
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में टीईटी अनिवार्यता को लेकर बेसिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। शिक्षकों ने मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के रुख पर कड़ा विरोध जताया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को एक आदेश पारित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक नियुक्ति के लिए टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। आदेश के अनुसार जिन शिक्षकों की सेवा में पांच वर्ष से अधिक समय शेष है, उन्हें आदेश की तारीख से दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना होगा। वहीं जिन शिक्षकों की सेवा पांच वर्ष से कम बची है, उन्हें टीईटी पास किए बिना सेवानिवृत्ति तक सेवा में बने रहने की अनुमति दी गई है, लेकिन वे पदोन्नति के पात्र नहीं होंगे। इस फैसले के बाद देशभर में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है। गाजीपुर में भी शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। शिक्षकों का आरोप है कि मंत्री ने पूर्व में संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उनके हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन सदन में 9 फरवरी 2026 को पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 17:10:22
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश का बजट पेश किया, लेकिन बजट के साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा है कि प्रदेश सरकार का अंतिम बजट बताते हुए बीजेपी की विदाई की बात कही। अखिलेश यादव के इस बयान पर गाजीपुर के बीजेपी जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब कभी सरकार में नहीं आ पाएंगे और न ही बजट पेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता बनाती है, कोई व्यक्ति खुद नहीं बनता। वहीं, सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव द्वारा गाजीपुर को बजट में कुछ खास न मिलने की आशंका जताने पर भी राकेश त्रिवेदी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गाजीपुर की सड़कों, अस्पतालों और बिजली की स्थिति क्या थी, यह जनता जानती है। बीजेपी जिला प्रभारी ने दावा किया कि आज गाजीपुर के गांवों में 16 से 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। बनारस से गाजीपुर की दूरी डेढ़ घंटे में तय हो रही है, जबकि पहले तीन घंटे लगते थे। तलीघाट गंगा पुल और सड़क परियोजनाओं को उन्होंने मनोज सिन्हा के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताया। राकेश त्रिवेदी ने यह भी कहा कि गाजीपुर में अभी विकास की अपार संभावनाएं हैं। बेहतर अस्पताल, महिलाओं के लिए रोजगार, बाढ़ की समस्या का समाधान, शिक्षा और यातायात व्यवस्था मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और आने वाले समय में गाजीपुर को बजट में प्राथमिकता मिलेगी। जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव द्वारा विश्वविद्यालय और नए स्टेडियम की मांग पर भी उन्होंने कहा कि ये प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में हैं और निश्चित रूप से इस पर कार्य होगा। फिलहाल, बजट पेश होने के साथ ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अब देखना यह होगा कि गाजीपुर को बजट में क्या सौगात मिलती है और जनता किसके दावों पर भरोसा करती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top