Back
राजस्थान बजट से जयपुर-अजमेर के ट्रैफिक, जलभराव और विकास को मिलेगा नया आकार
VSVishnu Sharma
Feb 11, 2026 15:17:37
Jaipur, Rajasthan
ट्रैफिक जाम, जलभराव और अव्यवस्था अब होंगे अतीत की बात, आम आदमी का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा
जयपुर
बजट पर प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने बजट को स्पर्शी और विकसित राजस्थान का रोड मैप बताया है। बजट में की गई घोषणाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान के समग्र विकास और आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाने वाला बजट बताया। वहीं जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक एग्जाम जल भराव और व्यवस्था अब अतीत की बात होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा भजनलाल सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक बजट दिया है। खेती किसानी को सुदृढ़ करने का काम किया है। वही पेपर लीक रोकने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में स्वतंत्र एजेंसी का गठन किया है।
सांसद मंजू शर्मा ने “विकास, विश्वास और विज़न का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें जयपुर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की ठोस रूपरेखा दिखाई देती है। इससे स्पष्ट हो गया कि सरकार केवल घोषणा नहीं, परिणाम देने की नीति पर काम कर रही है। मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग निर्माण पर 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है। जयपुर की जनता वर्षों से ट्रैफिक जाम से परेशान थी। मैंने बड़े चौराहों को सिग्नल फ्री करने, यातायात ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ ही बरसात में सड़कों पर जलभराव व ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने और नशे की लत में फंसे युवाओँ को बचाने व इलाज के जो सुझाव दिए थे। सरकार ने उन्हें गंभीरता से लेते हुए बजट में इन समस्याओं के समाधान के लिए घोषणाएं की है ।
मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर और अजमेर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 1020 करोड़ रुपए तथा 40 करोड़ रुपए के मास्टर ड्रेनेज प्लान से बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करne की उनकी मांग अब “राज भूमि डिजिटल एड्रेस सिस्टम” के रूप में मूर्त रूप लेती दिख रही है।
इसी तरह राज ममता प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को नशे और मानसिक अवसाद से बचाने की पहल, एसएमएस अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कॉलेजों में काउंसलर नियुक्ति, दस्तावेज न होने पर भी मुफ्त इलाज की व्यवस्था, जेके लोन अस्पताल में 25 करोड़ की लागत से नया आईपीडी और आईसीयू, तथा मरीजों के परिजनों के लिए 500 करोड़ की धर्मशाला योजना से गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि स्वरोजगार, स्किल सेंटर, ऋण सुविधा और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जयपुर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि विकसित राजस्थान के रोड मैप के साथ बजट पेश किया गया। बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं की गई है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने के साथ ही उन्हें नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने का रास्ता प्रशस्त किया है।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भजनलाल सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है । बजट गरीब, अन्नदाता नारी शक्ति और युवा सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा ।
इधर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने कहा बजट हताश करने वाला है। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी की आस लगाकर बैठे युवाओं के लिए किसी बड़ी भर्ती की घोषणा नहीं की गई है। कम पदों पर भी भर्तियां संविदा आधार पर करने की घोषणा की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 11, 2026 16:47:130
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 16:46:550
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 16:45:530
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 11, 2026 16:45:370
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 11, 2026 16:45:140
Report
1
Report
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 11, 2026 16:35:300
Report
0
Report