Back
भालू के हमले से पशुपालक गंभीर घायल, जंगल क्षेत्र में दहशत
MMMohammad Muzammil
Feb 11, 2026 06:16:02
Dehradun, Uttarakhand
रिपोर्ट: निगमा गांव, चकराता में भालू ने एक पशुपालक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक निगमा गांव का रहने वाला पशुपालक जगत सिंह रावत देर शाम जंगल के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था. इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया. शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और भालू जंगल में भाग गया. भालू के हमले से पशुपालक के मुंह, सिर और गर्दन पर पंजे के गहरे घाव हुए हैं. घाव से अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पीड़ित की मदद का भरोसा जताया और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 11, 2026 07:50:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 11, 2026 07:49:400
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 11, 2026 07:49:150
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 11, 2026 07:48:070
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 07:47:580
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 11, 2026 07:47:420
Report
1
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 11, 2026 07:46:360
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 07:46:240
Report
STSharad Tak
FollowFeb 11, 2026 07:45:480
Report
STSharad Tak
FollowFeb 11, 2026 07:45:330
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 11, 2026 07:45:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report