Back
खेजड़ी काटे आरोप पर ग्रामीणों का कंपनी गेट के सामने धरना
SDShankar Dan
Feb 11, 2026 07:45:22
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -जैसलमेर
लोकेशन - जैसलमेर
निजी सोलर कंपनी ने काटी खेजड़ी,
ग्रामीणों ने कंपनी के गेट पर दिया धरना,
भारी पुलिस जाप्ता तैनात
जैसलमेर
जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के कोढ़ा गांव में एक निजी सौर ऊर्जा कंपनी पर खेजड़ी के पेड़ काटने का आरोप लगा है।बीती रात 11 बजे के बाद सूचना मिलने पर ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौके पर पहुंचे और कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए।ग्रामीण पेड़ों की गिनती कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुचना मिलने पर झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।कोढ़ा गांव में ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ी एक निजी सौर ऊर्जा कंपनी पर आरोप है कि उसने रेगिस्तान के लिए अहम माने-जाने वाले खेजड़ी के पेड़ काट दिए।ग्रामीणों का कहना है कि कटे हुए पेड़ सैकड़ों साल पुराने हैं और यह काम बिना जानकारी के किया गया।
कंपनी गेट पर धरना, गिनती और कार्रवाई की मांग
बीती रात पेड़ कटने की जानकारी मिलने पर्यावरण प्रेमी भाखराराम विश्नोई,मऩोज जाजूदा,विकास जाजूदा,अभिषेक विश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सौर परियोजना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कंपनी के खिलाफ विरोध शुरू हुआ।ग्रामीणों ने निजी कंपनी के मुख्य गेट के सामने धरना दिया है। उनकी मांग है कि मौके पर ही काटे गए पेड़ों की गिनती की जाए और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई हो।लोगों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
पुलिस मौके पर तैनात, समझाइश जारी
तनाव की स्थिति को देखते हुए झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा।
पर्यावरण प्रेमियों ने जताई आपत्ति
घटनास्थल पर पहुंचे पर्यावरण प्रेमी मनोज विश्नोई ने कहा कि कटे हुए पेड़ काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेड़ कटने का मामला नहीं है, बल्कि पर्यावरण से जुड़ा विषय है।
मुकदमा और जुर्माने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
पर्यावरण प्रेमी भाखरराम विश्नोई ने कहा कि जब तक दोषियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता और कंपनी पर जुर्माना नहीं लगाया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
-विकास या नुकसान पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी रेगिस्तान के इको सिस्टम का अहम हिस्सा है। उन्होंने प्रशासन को बताया कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान स्थानीय वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश में खेजड़ी को लेकर संवेदनशीलता बनी हुई है, तब सौर कंपनी ने यह काम कैसे किया। क्या वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी थी, इस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोढ़ा गांव में कंपनी गेट के सामने धरना जारी था और पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा。
बाइट- भाखरराम विश्नोई, पर्यावरण प्रेमी。
बाईट_ मनोज विश्नोई, पर्यावरण प्रेमी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowFeb 11, 2026 09:16:530
Report
ADAnup Das
FollowFeb 11, 2026 09:16:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 11, 2026 09:16:280
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 09:13:31Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): SHIVPAL SINGH YADAV (SAMAJWADI PARTY) ON UP FINANCE MINISTER SURESH KUMAR KHANNA PRESENTS UP BUDGET 2026-27
0
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 11, 2026 09:12:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 11, 2026 09:12:170
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 11, 2026 09:11:230
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 11, 2026 09:10:290
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 11, 2026 09:10:160
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 11, 2026 09:09:540
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 11, 2026 09:09:350
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 11, 2026 09:09:25Noida, Uttar Pradesh:Always listen to your intuition
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 09:09:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 11, 2026 09:08:570
Report