262309
बनबसा में चंपावत पुलिस ने 840 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 4 तस्कर को किया गिरफ्तार
Tanakpur, Uttarakhand:चंपावत पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई “क्रैक डाउन”अभियान के तहत चार तस्कर गिरफ्तार किए गए है। सूचना के अनुसार तस्कर के पास से 840 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जो 2024 में जिले की सबसे बड़ी खेप है। वहीं दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई। साथ ही बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि तस्कर शाहजहांपुर में स्मैक तैयार कर पीलीभीत, चंपावत, लोहाघाट और नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर का हुआ बड़ा असर ,डीएम के सख़्त निर्देश पर टिकरिया के समीप मुख्य सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य हुआ
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के मानिकपुर से इटवा डुड़ेला संपर्क मार्ग में टिकरिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य डीएम के सख्त निर्देश के बाद पूरा हुआ0
0
Report
बारिश के बीच कोंडागांव पुलिस ने देशभक्ति से माहौल रोशन किया
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उत्सव में कोंडागांव पुलिस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंच पर जब खाकी वर्दी पहने पुलिस अधिकारी और जवानों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल देशप्रेम के रंग में रंग गया। हल्की बारिश भी उनके उत्साह और जुनून को कम नहीं सकी। दर्शक लौटने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस के गीतों ने उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया था। एक ओर विभिन्न विभागों के स्टॉल सजे थे, तो दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शानदार मंच तैयार किया गया था。 कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहा था, तभी मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते धीरे-धीरे दर्शक कार्यक्रम स्थल से वापस लौटने लगे। लेकिन इसी बीच कोंडागांव पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने मंच संभाला और देशभक्ति के गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि बारिश के बीच भी माहौल में जोश भर गया। खाकी वर्दी में पुलिस अधिकारियों और जवानों को गीत गाते देख दर्शक भी ठिठक गए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर फिर से रौनक लौट आई। पुलिस की इस अनूठी प्रस्तुति ने राज्य उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे。 बाइट – लता उसेंडी, विधायक कोंडागांव0
0
Report
मोदी का बाइट: राजनीति में नई बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:modi kashi मोदी का बाईट0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: आठ सट्टेबाज़ गिरफ्तार, कैश-चेक-ताश के साथ
Muzaffarpur, Bihar:सट्टा के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, आठ लोगों को एक लाख रुपए से ऊपर कैश और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार. दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर की पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है और आठ लोगों के पास 1 लाख 46 हजार रुपये कैश, 50 हजार का चेक, दो ब्लैंक चेक, 9 मोबाइल, एक ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया है. मौके से दो बाइक भी बरामद की गई. गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर दीपावली से पूर्व डीएसपी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के सदादतपुर में सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान मौके से 8 सट्टेबाजों को 1 लाख 46 हजार कैश, 50 हजार का चेक, दो ब्लैंक चेक, 9 मोबाइल, दो बाइक और ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी सट्टेबाजों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी.0
0
Report
समस्तीपुर चौर पर कपड़ा धोते वक्त चार किशोरियाँ डूबीं, दो चचेरी बहनें मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर चौर में कपड़ा धोने गईं चार किशोरी डूबी,दो चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई,दो की बची जान। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया चौर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार किशोरी डूब गईं। इनमें दो चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। सभी एक साथ कपड़ा धोने के लिए चौर गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मृत किशोरियों की पहचान सहबाजपुर महनैया वार्ड 14 निवासी मोती दास की पुत्री सुस्मिता कुमारी (14) एवं राज कुमार दास की पुत्री रूबी कुमारी (16) के रूप में हुई है. वही दिनेश सहनी की पुत्री अंशु कुमारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि एक किशोरी सुरक्षित है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों किशोरियां अपनी सहेलियों के साथ घर से कपड़ा धोने के लिए महनैया चौर गई थीं. दोनों साथ में कपड़ा धो रही थीं. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गईं. वही दो अन्य सहेली भी पानी में डूबने लगी. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो शोर मच गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में चौर की ओर दौड़े. ग्रामीणों ने किशोरियों को बचाने के लिए पानी में उतरकर तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद दो को जिंदा पानी से निकाला गया जबकि सुस्मिता व रूबी को जबतक पानी से बाहर निकाला गया,तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. एक साथ दो किशोरियों की मौत की खबर से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. हादसे के बाद दोनों किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्वजनों ने बताया कि दोनों उर्दू मध्य विद्यालय महनैया की छात्रा थी. सुस्मिता कुमारी सातवीं एंव रूबी कुमारी नवमी में पढ़ाई कर रही थी. दोनों माँ बाप की इकलौती बेटी थीं. जिन घरों में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.0
0
Report
कटिहार में सहयोग शिविर से आम जनता को लाभ, शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित
Katihar, Bihar:कटिहार में आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन बरारी प्रखंड के सुखासन पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया डीएम आशुतोष द्विवेदी ने डीएम, डीडीसी, कटिहार एवं जनप्रतिनिधि गण के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का किया गया शुभारंभ आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविर का जायजा लेने के लिए डीएम, कटिहार आशुतोष द्विवेदी बरारी प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे。 शिविर में पहुंचे डीएम ने सीधे आमजनों से किया संवाद डीएम ने अपने संवाद में सुखासन पंचायत की जनता को बताया जागरूक निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर में उपस्थित आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण, संबंधित विभाग को अग्रसारण तथा निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे। ताकि आमजन संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से ले सके सहयोग शिविर में मेडिकल कैंप लगाकर आमजनों का स्वास्थ्य जांच एवं दवाई का विवरण किया गया डीएम, कटिहार, डीडीसी एवं एसडीओ कटिहार सदर के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आच्छादित लोगों को संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया डीएम ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। सबों से धैर्य पूर्वक अपनी-अपनी समस्याओं को स्थानीय पदाधिकारी गणों के सामने रखने का अनुरोध डीएम के द्वारा किया गया। ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। सहयोग शिविर में डीडीसी, कटिहार डॉ नेहा कुमारी एवं एसडीओ कटिहार सदर डा० सूरज कुमार ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिवादकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंप कर लाभान्वित किया सहयोग शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ विभिन्न कमी गण उपस्थित रहें。 सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा सरकारी सेवाओं एवं शिकायत निवारण की सुविधा पंचायत स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामा घर पहुँचे, मां निधन के बाद पारिवारिक रस्में
Jamshedpur, Jharkhand:झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां के निधन और श्राद्धकर्म के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में मुख्यमंत्री पारिवारिक परंपरा के तहत रस्म अदायगी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी करने के पश्चात मामा घर जाकर पारंपरिक रस्म अदायगी करने की परंपरा है। इस दौरान मामा घर में पैर धोकर स्वागत किया जाता है और भोजन कराने की परंपरा निभाई जाती है। बताया जाता है कि मामा घर में छुतका दूर किया जाता है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की पारिवारिक परंपराएं पूरी करने के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रस्म अदायगी की। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भागदौड़ करते हुए व्यस्त देखे गए।0
0
Report
जमुई: पानी की टंकी में छुपाकर 589.5 लीटर शराब ले जाने की कोशिश, गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई: शराब तस्करी के लिए तस्कर किस तरह नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, इसका खुलासा सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर हुआ है। तस्करों ने महिंद्रा बोलेरो पिकअप पर पानी की टंकीयों की आड़ में 589.5 लीटर विदेशी शराब छिपा रखी थी। उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान तस्करी के इस अनोखे तरीके का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजरों से बचने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाते हैं। कभी डीजल-पेट्रोल की टंकी, कभी शौचालय की सफाई वाली टंकी, तो कभी सब्जियों और अन्य सामान के नीचे शराब छिपाकर तस्करी की जाती है। इस बार तस्करों ने घरों की छतों पर पानी सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाली टंकीयों को ही शराब छिपाने का जरिया बना लिया था। उन्होंने बताया कि पिकअप में शराब से भरी पानी की टंकीयों लोड की गई थीं। उनके ऊपर कुछ खाली टंकीयां भी रख दी गई थीं, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान तस्करी का यह तरीका पकड़ में आ गया। पहले दो बार खगड़िया पहुंचाई थी शराब उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी दो बार इसी तरीके से झारखंड से शराब लेकर खगड़िया पहुंचाई थी। दोनों बार वे शराब की खेप पहुंचाने में सफल रहे थे। तीसरी बार फिर शराब लेकर जा रहे थे, लेकिन इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जब्त शराब में ब्लैक टाइगर और ओल्ड हैबिट ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। कुल 996 बोतलों में 589.5 लीटर शराब बरामद की गई है। शराब ढुलाई में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो पिकअप (JH-12P-0104) को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपित झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के बछेडीह निवासी रंजीव कुमार दास और विश्वेश्वर सिंह हैं। दोनों से उत्पाद थाने में पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
बोकारो दुगदा रोड हादसा: बाइक सवार शेखर सिंह घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में टी-मोड़ से डुमरा जाने वाली हीरक रोड पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार शेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शेखर सिंह को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि कार चालक जयदेव कोरी टीडीसी कंपनी के कर्मचारी हैं और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
आरजेडी के एज्या यादव के बयान पर बीजेपी पर जुमलेबाजी का आरोप
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एज्या यादव का बयान,कहा बीजेपी सिर्फ जुमलेबाजी करती है,दो करोड़ नौकरी,15-15 लाख रुपए सभी के खाते में सब जुमला है,जुमलेबाजी में विश्वास करने वाले बीजेपी के लोग शांत रहे और काम करें..तेजस्वी यादव जी ने जो लकीर खींची है उसकी तुलना नहीं है बाइट 1 एज्या यादव,आरजेडी प्रवक्ता नौकरी रोजगार पर बोलने से पहले तेजस्वी यादव को सोचना चाहिए.. न्यायपालिका से सामने दंडवत होते हैं.. लाखों लोगों को नौकरी दी हुई एनडीए सरकार में और 2025 में भी वादा किया गया है अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे बाइट 2 अंजुम आरा,जेडीयू प्रवक्ता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करती है बीजेपी,शर्मशार करने वाला बयान देते हैं। सवाल को भटकाने के बजाय उन्हें जबाब देना चाहिए ..त्यौहार में पलायन किए लोग भर भर कर लौट रहे हैं फिर भी बीजेपी गलतबयानी करती है बाइट 3 अजय पासवान,कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता0
0
Report
बक्सर में ग्लैमर एक्स ABS लॉन्च, कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार रुपये
Buxar, Bihar:एंकर — बक्सर के किला मैदान में माखन भोग हीरो की ओर से हीरो की नई बाइक ग्लैमर एक्स एबीएस (Glamour X ABS) को लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक संजय तिवारी और नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाइक के नए फीचर्स और आधुनिक तकनीक की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि ग्लैमर एक्स एबीएस को कई आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। बाइक में सुरक्षा और बेहतर राइडिंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की ओर से इसकी तकनीक और खूबियों के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी गई। वहीं, हीरो एजेंसी के संचालक ने बताया कि नई तकनीक और आकर्षक फीचर्स के कारण बाइक को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। लॉन्चिंग से पहले ही कई ग्राहकों ने इसकी बुकिंग करा ली है। उन्होंने बताया कि ग्लैमर एक्स एबीएस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार रुपये रखी गई है। नई बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही बक्सर के दोपहिया वाहन बाजार में ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल गया है।0
0
Report
समाजसेवी अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा में शामिल हुए सुपरस्टार सलमान खान के सहयोगी शेरा
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के चौथे दिन मंगलवार को यात्रा महाराजनगर से शुरू होकर भिटमनी, सलेमपुर, कबीलाबाद, जोगीपुर, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकड़कुई पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी मित्र और सहयोगी गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के शामिल होने से खास आकर्षण रहा। शेरा के आने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने युवाओं से देशहित में कार्य करने, राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पदयात्रा का विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अरिंजय चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक, अशोक बाजपेयी, अरुण नाथ सिंह, मोहित जायसवाल, विजय अवस्थी, अश्वनी त्रिपाठी, रामसेवक बाजपेयी, शिवकुमार कठेरिया, आयुष नाथ सिंह, धैर्य गुप्ता, तुषार शर्मा, पारस शुक्ला, ऋषि वर्मा, विभव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व पत्नी बबिता ने दीपावली से पहले सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
Malimanha Mustkaham, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पे बढनी कस्बे में सफाई कर्मचारियों का सम्मान समाहरोह आयोजित किया गया इस दौरान अंगवस्त्र व मिठाई वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम बढनी कस्बे के डगबंगामें में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक दंपति ने एक-एक करके कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाए और मिठाई का पैकेट भेंट किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।विधायक विनय वर्मा ने इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे समाज की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भविष्य में भी उनके हितों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।0
0
Report
घर के आंगन में खेल रहे ढाई साल के मासूम पर तेंदुए का हमला, दादी ने जान पर खेल कर बचाई जान
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत राणा फॉर्म में तेंदुए के हमले से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया घर के आंगन में बैठा मासूम अचानक तेंदुए का शिकार बनने से बाल बाल बचा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर उसकी दादी ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया और संघर्ष कर मासूम को उसके चंगुल से छुड़ा लिया दादी के इस साहस के चलते बच्चे की जान बच गई, ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया0
0
Report
सीबीआई ने पाई ब्रांच के 10.24 करोड़ अनधिकृत निकासी मामले में दीपांशी-आशुतोष गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पाई ब्रांच में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत निकासी कर हड़पने के मामले में सीबीआई ने बैंक के एक ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और एक प्राइवेट व्यक्ति आशुतोष पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से अवैध रूप से रकम निकालने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में 29 अक्टूबर 2026 को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पीएनबी की पाई ब्रांच में तैनात ऑफिस असिस्टेंट ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर विभिन्न ग्राहकों के खातों से अनधिकृत लेनदेन किए। इस तरह कुल 10.24 करोड़ रुपये की रकम खातों से निकालकर हड़प ली गई। सीबीआई ने तीन नवंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपांशी और आशुतोष पाठक को गिरफ्तार कर लिया। आशुतोष को पुणे से गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से सीबीआई ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
