Back
अल्मोड़ा के सुनियापानी जंगल में आंशिक कंकाल मिलने से हड़कंप; गुलदार हमले की आशंका
DBDEVENDRA BISHT
Jan 02, 2026 03:45:32
Almora, Uttarakhand
अल्मोड़ा जिले के बिनसर क्षेत्र अंतर्गत सुनियापानी के जंगल में एक व्यक्ति का आंशिक कंकाल मिला нис क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जंगल से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। मौक़े पर मिले कंकाल के एक पैर में मौजा और जूता जबकि दूसरे पैर में केवल मौजा पहना हुआ पाया गया। कंकाल की हड्डियां जांघ तक मौजूद थीं, जबकि शरीर की अन्य हड्डियां आसपास बिखरी हुई मिलीं। घटनास्थल से पेंट, बेल्ट और बनियान भी बरामद की गई। सूचना मिलने पर पुलिस, वन विभाग और पटवारी टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से एक पर्चा मिला, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। एक नंबर पर संपर्क करने पर कंकाल की पहचान गोविंद लाल पुत्र दीवान Ram उम्र 55 वर्ष निवासी काफलीगैर थाना झिरौली बागेश्वर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गोविंद लाल बीते करीब दो महीनों से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी 30 अक्टूबर को थाना झिरौली में दर्ज कराई गई थी। आंशिक कंकाल सिनोली गांव से लगभग छह से सात किलोमीटर दूर पटवारी क्षेत्र के जंगल में मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले में गुलदार के हमले की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के आसपास गुलदार की बीट और उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि करीब दो महीने पुराने शव को जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया हो। मौके पर ताकुला चौकी प्रभारी राजेंद्र बिष्ट और सिविल सोयम वन प्रभाग के रेंजर मनोज सनवाल ने टीम के साथ घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक अथवा जंगली जानवर के हमले से जुड़ा हो सकता है, हालांकि वन्य जीव हमले की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि अभी गुलदार अथवा किसी अन्य वन्य जीव के हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSATISH MOHITE
FollowJan 02, 2026 05:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 05:31:540
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 02, 2026 05:31:260
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 02, 2026 05:31:040
Report
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 02, 2026 05:30:380
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 02, 2026 05:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 02, 2026 05:20:000
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 02, 2026 05:19:310
Report