icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow26 Sept 2024, 12:47 pm

"लक्ष्‍मी कुंड पर सोरहिया मेले के बाद नमामि गंगे ने साफ सफाई कर मां लक्ष्‍मी की उतारी आरती"

Varanasi, Uttar Pradesh:

वाराणसी में सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड की सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नमामि गंगे और मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा ने भाग लिया। इस दौरान सदस्यों ने कुंड की गंदगी को साफ करते हुए पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण का संदेश दिया। मातृ नवमी पर, नमामि गंगे ने माता लक्ष्मी की आरती उतारी और आत्मनिर्भर भारत की कामना की। उन्होंने लक्ष्मी कुंड में बिखरे निर्माल्य को एकत्र कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को सौंपा, जबकि जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार

SShyamFollow24m ago
New Delhi, Delhi:

द‍िल्‍ली/राजू राज:  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और 
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।

 

नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की  और  8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa  पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।

 

करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और  6 गिरफ्तार किए जिसमें  2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।

 

करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।

 

पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।

 

पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।

 

0
0
Report

विपरित दिशा से आ‌रही पिकअप ने मारा स्कूटी सवार को धक्का,मौत

Manoj KumarManoj KumarFollow49m ago
Nauder, Uttar Pradesh:पीकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा में गांव में गुरुवार की देर शाम को पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवक 25 वर्षीय मोनू पाल की मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया । युवक को सकलडीहा पीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । पपौरा शिवपुर के रहने वाले मोनू पाल पपौरा में ही एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते थे । इनके पिता पिटहल पाल भेड़ पालन का काम करते है । गुरुवार की शाम को मोनू किसी काम को लेकर अपने स्कूटी से पपौरा बाजार गए थे । रांग साइड से आ रही पिकपक ने जोरदार धक्का मार दिया । जिससे लहूलुहान होकर दूर जा गिरे । पीकअप भी वहीं सड़क किनारे पलट गई । ड्राइवर को भी चोट लगी किन्तु वह उसी हालत में फरार हो गया । आसपास के लोगो ने घायलावस्था में उसे सकलडीहा सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद पिकअप को बलुआ पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही में जुट गई । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।
0
0
Report

श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में हुए शामिल

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow1h ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति की पावन परंपरा से जुड़े श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने आयोजक सौरभ पांडेय के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश मनुष्य को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों तथा धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजक सौरभ पांडेय के इस प्रयास की सराहना की। तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश सुरक्षित हाथों में हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन को गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहरी विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, सड़क, आवास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 करोड़ 28 लाख मकानों का निर्माण कराया गया है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि अपना घर प्रत्येक परिवार के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का आधार होता है। राजनीतिक चर्चा के दौरान तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि 200 सीटों से घटकर 26 सीटों पर पहुंचना उसकी गिरती राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस को डूबती हुई नाव बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भी इसमें बैठेगा, वह भी डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता विकास और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। प्रतापगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बना।
0
0
Report
Advertisement

खाने को लेकर दो भाइयों में विवाद, डंडे से हमला कर बड़े भाई की हत्या

Amit TararAmit TararFollow1h ago
Jhinjhana Rural, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार -सिर में गंभीर चोट लगने से 25 वर्षीय सन्नी की मौत, छोटा भाई हिरासत में; कमरे में फैला मिला खून, आरोपी भाई गूंगा व बहरा है (उत्तर प्रदेश)शामली में गुरुवार की देर शाम खाना खाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से 25 वर्षीय सन्नी उर्फ गोलू की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छोटे भाई पंकज को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल आपको बता दे कि थाना झिंझाना क्षेत्र के चौसाना में कश्यप मोहल्ले में रहने वाले पंकज और सन्नी उर्फ गोलू पुत्रगण ऋषिपाल के बीच गुरुवार देर शाम खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई पंकज ने बड़े भाई सन्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चोट लगने से सन्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शामली सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और विवाद के कारणों व घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। खून से लथपथ मिला कमरा पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कमरे में खून फैला मिला। मौके की स्थिति देखकर खून के निशान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में कुछजानकारी जुटाई गई है, क्योंकि आरोपी भाई पंकज गूँगा व बहरा है, इसलिए उससे ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। रिश्तेदारों और अन्य भाइयों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाईट...सुमित शुक्ला (एएसपी शामली)
0
0
Report

अपने हल्के की सीमा छोड़ दूसरे क्षेत्र के देशीे ठेके पर कथित वसूली! अंतू पुलिस की तिकड़ी पर सवाल

ATUL YADAVATUL YADAVFollow2h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:🔴 वायरल वीडियो और प्रार्थना पत्र के बावजूद कार्रवाई पर सवाल, सीओ सिटी को सौंपी गई जांच। प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर देसी शराब ठेके से कथित वसूली के आरोप ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि दरोगा अशोक यादव, सिपाही धर्मेंद्र सिंह और विकास यादव की तिकड़ी दूसरे हल्के में स्थित शराब ठेके पर पहुंचकर कथित तौर पर वसूली करती है। ➡️ आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। ➡️ संबंधित ठेका कथित तौर पर इन पुलिसकर्मियों के निर्धारित हल्के से बाहर बताया जा रहा है। ➡️ मामले में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीओ सिटी कर रहे मामले की जांच।
0
0
Report

संभल । चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने आरोपी को 1 साल की जेल .2.50 लाख के जुर्माने का सुनाया फैसला

SSuniFollow2h ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चेक बाउंस केस में कोर्ट का बड़ा फैसला । आरोपी को 1 साल की जेल और 2.50 लाख का जुर्माना । संभल जिला कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चेक बाउंस के मामले में सुनाया फैसला । 1 वर्ष का साधारण कारावास , 2,50,000 रुपये अर्थदंड / प्रतिकर, जो परिवादी को मिलेगा । जुर्माना न देने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा द्वारा दोस्त से उधार ली गई 4 लाख की रकम चुकाने के लिए दिये गये चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने कोर्ट में केस दायर किया था । संभल जिला न्यायालय,चन्दौसी का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

देवरनियां के गरगईया में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों ने जताया रोष

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow4h ago
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:​बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र की रिछा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव गरगईया में कर्बला के पास गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अवशेष मिलने की खबर फैलते ही गौ रक्षा हिंदू दल के युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, संतोष सागर, देवरनियां नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश प्रजापति, विष्णु मौर्य और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार गंगवार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर बरसात और सर्दियों के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। वहीं गौ रक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। फिलहाल पुलिस टीम सुराग जुटाने और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, फ्रिज और फर्नीचर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow10h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई,हादसा पक्का बाग स्थित जय भारत कॉलोनी की गली नंबर एक में हुआ। सुबह-सुबह घर में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से फ्रिज, फर्नीचर और गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
0
0
Report
Advertisement

जशपुर में धर्मांतरण पर विवाद: चार पंचायतों में पास्टर-फादर के प्रवेश पर रोक के लगे बोर्ड

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा फिर गरमा गया है। सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के प्रस्ताव के बाद पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले बोर्ड लगाए गए हैं। जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में लगे इन बोर्डों को जनजातीय समाज ने संस्कृति संरक्षण की पहल बताया है। वहीं, ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि धर्मांतरण बोर्ड लगाने से नहीं, बल्कि जनजागरूकता से रुकेगा। Conversion Row Heats Up in Jashpur: Boards Banning Entry of Pastors and Fathers Erected in Four Panchayats
0
0
Report

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

Dipu RawatDipu RawatFollow11h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी दयानंद साहनी (45) और बृजेश चतुर्वेदी (54) किसी जरूरी काम से ठूठीबारी गए थे। वहां से वापस लौटते समय सेमरा चंद्रौली गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही शमशेर आलम (32) की बाइक से भिड़ंत हो गई। शमशेर आलम बसहिया बुजुर्ग के टोला उर्दहनी के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दयानंद साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बृजेश चतुर्वेदी और शमशेर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जुए के अड्डे पर पड़ा छापा 17 गिरफ्तार, 8.41 लाख रुपये नकद बरामद

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow11h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। थाना कैसरबाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, 10 हजार 130 रुपये की चिट, ताश की पांच गड्डियां और 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक साथ 17 लोगों की गिरफ्तारी और लाखों रुपये की नकदी मिलने से पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 9:55 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाज सिनेमा रोड पर मॉडर्न एस्ट्रो फोरेस्ट्री दुकान के सामने स्थित पीली बिल्डिंग के दूसरे तल पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और छापेमारी की। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वहां मौजूद 17 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी बरामदगी 8 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद की रही। इसके अलावा 10 हजार 130 रुपये की चिट, तीन नई और दो पुरानी ताश की गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस को मौके से कुल 18 मोबाइल फोन भी मिले, जिनमें 17 स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन शामिल बताया गया है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद जफर निवासी कैसरबाग, अमित कुमार निवासी नरही, इरफान अहमद निवासी मौलवीगंज, राजकुमार यादव निवासी कल्याणपुर, राहुल शुक्ला निवासी एल्डिको, सौरभ सिंह चौहान निवासी ख्यालीगंज, मोहम्मद शारिक निवासी निराला नगर, अमिताभ कुमार शुक्ला निवासी बालागंज और मोहम्मद जावेद निवासी आलमबाग शामिल हैं। इसके अलावा मोहम्मद आरिफ निवासी आजादनगर, विशाल जायसवाल निवासी तहसीनगंज, दीपक खत्री निवासी पीर जलील, नईमुद्दीन खान निवासी हाता दुर्गा प्रसाद, हरपाल यादव निवासी अटारी माल, अरुण कुमार निवासी कानपुर नगर, गौरव मिश्रा निवासी बालागंज और गुरदीप सिंह निवासी राजेंद्रनगर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी 17 आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 203/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी अंकित कुमार, उपनिरीक्षक योगेश चन्देल, दीपक शाक्य, चंदन कुमार मिश्रा, माधव शर्मा, सावंत कुशवाहा, राजेश यादव, पवन कुमार मौर्य और अंकित सिंह शामिल रहे। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, अखिलेश त्रिपाठी तथा कांस्टेबल राहुल, कमल, दीक्षा कटियार और जुही गुप्ता ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ नगर निगम द्वारा सील सहारा शहर का ऑफिस भीषण आग से जल कर खाक

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow12h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ।गोमतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित सहारा शहर परिसर में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नगर निगम द्वारा सील किए गए परिसर के अंदर एक भवन में अचानक आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। देखते ही देखते मौके पर पुलिस अधिकारियों, दमकल कर्मियों और नगर निगम के अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की करीब 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समन्वित प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे थाना गोमतीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर निगम द्वारा सील किए गए सहारा शहर परिसर के अंदर आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना गोमतीनगर के प्रभारी निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी एसआरएस मॉल और चौकी प्रभारी अम्बेडकर उद्यान भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले परिसर के अंदर जाने और आग की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की कार्रवाई शुरू की। चूंकि सहारा शहर परिसर को नगर निगम द्वारा पहले से सील किया गया था और उसकी सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे, इसलिए पुलिस टीम ने नगर निगम द्वारा नियुक्त सुरक्षा गार्डों के सहयोग से परिसर के अंदर प्रवेश किया। परिसर के अंदर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि बाउंड्री के नजदीक स्थित एक भवन में आग लगी हुई है। प्रथम दृष्टया उक्त भवन कार्यालय जैसा प्रतीत हो रहा था। आग की लपटें देखकर घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया और बिना समय गंवाए फायर सर्विस विभाग तथा संबंधित उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आया अग्निशमन विभाग आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। कुछ ही समय में करीब 11 दमकल गाड़ियां सहारा शहर परिसर पहुंच गईं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने अलग-अलग स्तर पर मोर्चा संभाला और आपसी समन्वय के साथ आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों ने पूरी सतर्कता बरती और आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की। करीब 11 दमकल गाड़ियों की मदद से चलाए गए इस अभियान में अग्निशमन विभाग की टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अंततः आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई में आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे। परिसर के अंदर की स्थिति को देखते हुए पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने आपसी तालमेल के साथ काम किया, जिससे आग बुझाने की कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकी।
0
0
Report

मुरादाबाद में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत फंदे पर लटका मिला शव

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow12h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में गर्भवती विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मोबिना के रूप में हुई है जिसकी शादी 28 फरवरी 2025 को रामपुर के स्वार निवासी मोबिना की फरीदनगर निवासी वसीम से हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की बड़ी बहन शाइस्ता के मुताबिक गुरुवार सुबह मोबिना ने फोन कर पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई थी और मायके वालों को बुलाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मोबिना की 11 महीने की बेटी दुआ है और वह गर्भवती भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जिला कारागार का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

AYATUL YADAVFollow12h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, चिकित्सालय, कैदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्टेट कुमुद उपाध्याय, सिविल जज-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top