icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow6 Oct 2024, 01:36 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चार्ज शीट से नाम हटाने के नाम पर दारोगा ने मांगे पच्चीस हजार रुपए,घूसखोर दरोगा के खिलाफ fir दर्ज

RavindraRavindraFollow1m ago
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: बिवांर थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद सुल्तान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, मुकदमे में विवेचना कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, फोन पर की गई पीडितों नाम हटाने के एवज में 25-25 हजार रुपए के लेनदेन की बातचीत, फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी एमएस पाठक ने की कार्यवाही, वायरल ऑडियो में 25 हजार के लेनदेन की बातचीत, मवई गोलीकांड मामले में फंसे निर्दोष लोगों को छोडऩे के नाम पर पैसों की दरोगा ने मांग थी की, बिवांर थाने में तैनात हैं दरोगा मोहम्मद सुल्तान।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह के बिरनी में दो महीने बाद हाथियों का बड़ा झुंड, फसलें तबाह, ग्रामीण दहशत

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में करीब दो महीने बाद फिर से हाथियों की दस्तक से हड़कंप मच गया है. 30 हाथियों का विशाल झुंड बीती रात को सरिया-उररो जंगल की ओर से निकलकर बिरनी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पड़रिया पंचायत के राजादोर जंगल में ठहर गया है. झुंड के राजादोर जंगल में पहुंचते ही खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. हाथियों को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जंगल के आस-पास उमड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है. हाथियों के झुंड ने जंगल के आस-पास के कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर भारी क्षति पहुंचाई है. किसानों में अपनी फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है. इतनी बड़ी संख्या में हाथियों के आगमन के बाद मनिहारी, पड़रिया, रूपायडीह, बरिंदा, चानो समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं. लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है.
0
0
Report

​हाथरस में तालाब ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ठेकेदार युवक की दर्दनाक मौत

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow7m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की देर रात रामबाग इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज पर हुई। मृतक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा निवासी सुनील (28) पुत्र रामरूप के रूप में हुई है। सुनील अपनी ससुराल मोहल्ला खंदारी गढ़ी, हाथरस आया हुआ था और ससुराल से यह कह कर निकाला था कि वह फिर वापस रात को लौट कर आएगा। उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। सुनील बिल्डिंग बनाने का ठेकेदारी का काम करता था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सुनील के परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ससुर ने बताया कि सुनील के साथ एक अन्य युवक भी था, जो दुर्घटना के बाद सामने नहीं आया। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा डिप्टी सीएम बैरवा ने ज्योति रथ यात्रा से सेवा संकल्प जारी किया

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने विकसित भारत सेवा संकल्प सेवा सप्ताह के तहत ज्योति रथ यात्रा को ज्योत जलाकर रवाना किया इस दौरान मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर जशवंत कंवर आज़ाद शर्मा सहीत भाजपा के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ज्योति रथ यात्रा अग्रवाल उत्सव भवन से शुरू हुई जो कि सेवा सदन मार्ग महात्मा गांधी चिकित्सालय सूचना केंद्र बालाजी मार्केट होते हुए गोल प्याऊ चौराहा तक ज्योति सेवा यात्रा निकाली गई इससे पूर्व प्रेम चंद बैरवा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यशस्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सेवा कार्य 25 साल पूर्ण हुए हैं। जब उन्होंने आज के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज प्रधानमंत्री के रूप में इस देश का नाम रोशन किया, देश का मान और सम्मान बनाया और ऐसे कार्य किए जो हमारे पूर्वोज भी उनके लिए सोचा करते थे, ये काम भी होंगे। ऐसा महान सम्मान के साथ हमारी महिलाओं को सम्मान देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम हो, धारा 70 हटाने को हटाने का काम हो और राम मंदिर जैसे मुद्दे को निपटाकर मंदिर निर्माण कार्य करने का काम हो, तीन तलाक का मामला हो ऐसे बहुत सारे काम इस भारत देश के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने किए हैं। हम सभी आज ये सेवा यात्रा के माध्यम से सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सभी जगह यात्राएं निकाल रहे हैं और सेवा संकल्प सभा की हमने आज यहाँ पे विकसित भारत 2047 के लिए हम सब सहयोग करते हुए जो संकल्प लिया है हमारे प्रधानमंत्री जी ने उसका। उसको पूरा करने के लिए हम सब सही होंगे。
0
0
Report

रांचा में कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार इस्तीफा मांगने वाला जबरदस्त प्रदर्शन

Ranchi, Jharkhand:रांची में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट बिल्डिंग पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के دوران कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है और SIR को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।
0
0
Report
Advertisement

Modi के 25 साल: बेगूसराय में सेवा संकल्प यात्रा, गरीब-किसान लिए योजनाओं पर जोर

Begusarai, Bihar:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर आज बेगूसराय में भी सेवा संकल्प यात्रा मनाई गई । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खतोपुर के महाकाल मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे हुए और इस दौरान उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर सिर्फ चार जातियों में लोगों को विभाजित किया। जिसमें महिला पुरुष गरीब एवं किसान शामिल है । एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं को सुचारू रूप से सरजमीं पर उतरा गया तो वही गरीब लोगों के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंचाने का काम किया और बिचौलियों के द्वारा हेरा फेरी को समाप्त किया। वहीं किसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्थान के कई रास्ते खोले गए। आज बिपक्षी ओबीसी एससी एसटी में लोगों को विभाजित कर रहे हैं और बांग्लादेशि मुसलमान के द्वारा वोट बैंक को बढ़ाने के लिए साजिश कर रहे हैं । लेकिन एनडीए की सरकार रहते हुए यह संभव नहीं है। दूसरी ओर उन्होंने बिना नाम लिय कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कसाई के कहने से गाय की मौत नहीं होती । गाय हमारे लिए पूजनीय है और पूजनीय ही रहेगी। तेजस्वी की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी के द्वारा फिर एस आई आर का मुद्दा उठाया जा रहा है एवं लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग के द्वारा मांगे जाने पर तेजस्वी राहुल गांधी या अन्य विपक्षी पार्टियों के द्वारा एक भी ऐसा नाम प्रस्तुत नहीं किया गया जिन्हें वोट देने का अधिकार रहना चाहिए लेकिन उनका मतदाता सूची से नाम काटा गया हो ।
0
0
Report

नाबालिग समेत 8 युवतियों सहित 7 युवकों की हिरासत: शांति गेस्ट हाउस पर छापेमारी

Danapur, Bihar:नौताबपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग समेत 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांति गेस्ट हाउस में पिछले कई दिनों से कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से एक नाबालिग लड़की समेत 8 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जबकि उनके साथ मौजूद 7 युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के बिहटा, बिक्रम, नौबतपुर समेत अन्य इलाकों से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग, आने-जाने वाले लोगों और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में अपराध बेकाबू: फेरीवाले को गोली, चोरी और छेड़छाड़ की घटनाएं

Jamui, Bihar:जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के बाद मानिआड्डा इलाके में ज्वेलर्स दुकान में चोरी,बुढ़वंत तालाब इलाके में चेन स्नेचिंग और अब टाउन थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास मोबाइल छीनने के दौरान फेरी दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आई है। बुधवार को करीब 11:34 बजे कुंदरी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने फेरी का काम करने वाले मांडू को मोबाइल छीनने के लिए रोका। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल मांडू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक का पुत्र है। वह करीब सात लोगों के साथ जमुई शहर के महीसौढ़ी में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता है। घटना के बाद साथी बब्बन शेख ने बताया कि मांडू ने फोन कर कहा कि कुछ लोग उसका मोबाइल छीन रहे हैं। मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और भाग गए। इसके बाद साथी उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला अभी संदिग्ध है और इलाज जारी है। एक्स-रे कराने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गोली लगी है या नहीं। गोली शरीर के बाहर है या अंदर फंसी हुई है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top