icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208010
Sharad KakkarSharad KakkarFollow29 Apr 2025, 04:54 pm

उन्नाव में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव के असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 वर्षीय महिला सिमरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका सिमरन खेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी 7 साल पहले हिलौली थाना क्षेत्र निवासी उदय वीर से हुई थी। सिमरन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सीएचसी असोहा लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर दिया। मृतका के पिता चन्द्र भान ने बताया कि बेटी की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्होंने कई बार डॉक्टरों से जिला अस्पताल रेफर करने की विनती की। लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि समय पर रेफर करने से बेटी की जान बच सकती थी। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top