Back
28 मार्च 2026 को जेवर नोएडा एयरपोर्ट का ऐतिहासिक लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
RRRakesh Ranjan
Mar 19, 2026 11:00:52
Noida, Uttar Pradesh
“जेवर से वैश्विक उड़ान का आगाज़, 28 मार्च 2026 को रचा जाएगा इतिहास, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे ऐतिहासिक लोकार्पण”
“जेवर में तैयारियां तेज, लाखों की भागीदारी से बनेगा ऐतिहासिक जन-उत्सव”
“किसानों के त्याग से साकार हुआ सपना, जेवर से दुनिया तक उड़ान का नया अध्याय”
“विधायक धीरेंद्र सिंह ने की जनसभा की तैयारियों की समीक्षा, एयरपोर्ट स्थल का किया निरीक्षण”
जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण की तिथि अब औपचारिक रूप से निर्धारित हो गई है। आगामी 28 मार्च 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस विश्वस्तरीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर केवल एक हवाई अड्डे के उद्घाटन तक सीमित नहीं, बल्कि “नए उत्तर प्रदेश” की उड़ान और भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति का सशक्त प्रतीक होगा।
इस संबंध में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि "इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं जन-जन की भागीदारी वाला उत्सव बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।" इसी क्रम में आज उन्होंने कस्बा जेवर में आसपास के अनेक ग्रामों के सम्मानित नागरिकों, किसानों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि "यह आयोजन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव, सम्मान और भविष्य से जुड़ा जन-उत्सव है." जेवर के विधायक ने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि "आप अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएं।"
बैठक के दौरान रैली की व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा, जनसुविधाओं एवं ग्राम स्तर पर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक के उपरांत विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माणाधीन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित लोगों से वार्ता कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम की समीक्षा की।
इस अवसर पर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के किसान भाइयों के योगदान को स्मरण करते हुए भावुक शब्दों में कहा “मैं अपने उन सभी किसान भाइयों को हृदय से नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्रहित में अपनी अमूल्य भूमि समर्पित कर, इस हवाई अड्डे को संभव बनाया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।”
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि "माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक होगा, जिसमें लाखों लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यह आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।"
इस मौके पर हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा जी ने भी आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण किया तथा अपने संबोधन में कहा कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भव्यता देखकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 12:15:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 19, 2026 12:06:130
Report
RSRahul shukla
FollowMar 19, 2026 12:06:030
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 19, 2026 12:05:520
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 19, 2026 12:05:430
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 19, 2026 12:05:320
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 19, 2026 12:05:150
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 19, 2026 12:05:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 12:04:450
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 19, 2026 12:04:310
Report