Unnao - ड्यूटी में लापरवाही पर तीन महिला पुलिसकर्मी निलंबित
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के गंभीर मामले में उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तीन महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कदम सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने और अनुशासनहीनता पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए उठाया गया है। एसपी ऑफिस के मुख्य प्रवेश द्वार पर तीनों महिला सिपाही श्याम कुमारी, रितु दुबे और छाया शर्मा की ड्यूटी तैनात थी। एसपी दीपक भूकर ने अचानक गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण करने के लिए उन्हें बुलाया। हालांकि, तीनों सिपाही अपने ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाई गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीभीत: घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्थित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गई हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
