icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208010
Sharad KakkarSharad KakkarFollow10 May 2025, 09:32 am

Unnao: साक्षी महाराज का बड़ा दावा - "चाहूं तो अखिलेश और परिवार BJP में आ सकते हैं"

Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के एक बयान से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है। अपने आवास 'साक्षी धाम' पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “जिस दिन चाहूंगा, उस दिन अखिलेश यादव और उनका पूरा परिवार BJP में शामिल हो जाएगा। अगर नहीं तो वे एनडीए का हिस्सा जरूर बनेंगे।” साक्षी महाराज ने कहा कि उनका अखिलेश यादव के परिवार से गहरा व्यक्तिगत रिश्ता है और वे खुद को उनके परिवार का मुखिया मानते हैं। यह बयान तब आया जब कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने मजाक में कहा था कि "मेरे कहने पर साक्षी महाराज सपा में आ सकते हैं।"

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बाड़ेबंदी के नाम पर सियासी खेल: बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवार कैदी बने

Jaipur, Rajasthan:एंकर पहले चरण के मतदान के बाद से प्रदेश भर में बीजेपी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी कर ली है इस दौरान निर्दलीयों को भी बाड़ाबंदी में शामिल करने के लिए जोड़ तोड़ चलता दिख रहा है भजनलाल सरकार ने दावा किया है कि उसने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी नहीं की है,बल्कि चुनावी प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों को एक जगह बुलाया गया है एक ओर मतदान खत्म हुआ,,,तो दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें आने लगी कोई अपना सूटकैश उठाकर बस में सवार होता नजर आ रहा है,,,तो कई बस में सवार होकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो रहे हैं इन बसों का गंतव्य स्थल वो जगह है जिसे राजनीति की भाषा में बाड़ेबंदी कहा जाता है,,,, ये जगह इनके शहरी निकायों से इतनी दूर हैं कि न तो ये बाड़ेबंदी में एक बार दाखिल होने के बाद बाहर निकल सकते,,,और न ही किसी से सीधे संपर्क साध सकते,,,यानि अगले कुछ दिन ये ऐसी किलेबंदी में कैद रहेंगे,,,जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता बीजेपी इसे प्रशिक्षण शिविर का नाम दे रही है,,यूडीह मंत्री झाबर सिंह खर्रा का दावा है कि पार्टी मेयर,सभापति और चैयरमेन चुनने की वोटिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रही है,,,ये बाड़ेबंदी नहीं है झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री बरसेां से ये ट्रेंड रहा है कि जिस पार्टी की सूबे में सरकार रहती है,,, शहरी निकायों में उसी पार्टी का पलड़ा भारी रहता है,,इसलिए बीजेपी शहरी निकायों में अपनी सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त तो है,,,पर लापरवाह कतई नहीं पार्टी पूरी सावधानी बरत रही है,,,चुनावी नतीजे सरकार की साख से जुड़े हैँ,,इसलिए हर निकाय के प्रभारी,जिलों के प्रभारी और संभागीय प्रभारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपना बोर्ड बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं , बीजेपी शहरों में हमेशा से मजबूत रही है,,इसलिए इस बार भी वो अपने शहरी किलों को बचाने में कोई कोताही नहीं बरत रही,,,,छोटी सी लापरवाही पार्टी के बोर्ड बनाने के अरमानों पर पानी फेर सकती है,,,इसलिए सब सतर्कता बरत रहे हैं,,,,निर्दलीयों ने हालांकि कई निकायों में पार्टी प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी है,,,पर चुनावी नतीजे के बाद निर्दलीयों को भी अपना बनाने में न तो भाजपा को कोई परहेज है,,,और न ही कांग्रेस को कोई गुरेज,,, झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री कांग्रेस भी कम सावधान नहीं है पार्टी को हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा सता रहा है इसलिए वो भी संभल संभल कर कदम रख रही है कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हैं उन्हें आशंका है कि उम्मीदवारों को थोड़ी सी भी ढील दे दी गई तो भाजपा उन पर झपटटा मार सकती है बहरहाल शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान है,,,जैसे ही वोटिंग खत्म होगी,जयपुर समेत तमाम नगरीय निकायों के प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी शुरू हो जायेगी नतीजे के दिन जो चुनाव हार जायेंगे,,वो बाड़ेबंदी से आजाद हो जायेंगे,,,लेकिन जो जीत जायेंगे,,उन्हें मेयर,सभापति और चैयरमेन का चुनाव होने तक कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किलेबंदी में ही रहना होगा,,,
0
0
Report

पिहोवा अनाज मंडी में शांतिपूर्ण महापंचायत, मांगों का ज्ञापन प्रशासन के सामने रखा गया

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा की अनाज मंडी में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत, भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता बोले कि हरियाणा किसान-मजदूर संगठन समेत कई संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं और ज्ञापन दिया, डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी और ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को संबंधित विभागों और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि हरियाणा किसान-मजदूर संगठन समेत 11 संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की अलग-अलग मांगों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। वड़ैच ने कहा कि धान की खरीद का सीजन शुरू होने वाला है। किसान संगठनों ने मांग की है कि मंडियों में खरीद सुचारु तरीके से हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि धान की खरीद में नमी की सीमा बढ़ाई जाए और किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर मिले। इसके अलावा फसलों पर MSP, गन्ने और दूध के रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी हैं और ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को संबंधित विभागों और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। धान खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को मंडियों में परेशानी न हो। इसके अलावा वीटा के MD से सोमवार को दूध के रेट को लेकर बातचीत करवाई जाएगी। किसान नेता वड़ैच ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो आगामी रणनीति बनाकर फैसला लेंगे。
0
0
Report
Advertisement

खारी बावली के ड्राई फ्रूट व्यापारियों को जीएसटी नोटिस से मचा हड़कंप

New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के ड्राई फ्रूट और मसाले की सबसे बड़ी होलसेल खारी बावली मैं व्यापारियों को जीएसटी के करोड़ो रुपए के नोटिस आने से मचा हड़कंप एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट और मसालों की मार्किट खारी बावली में व्यापारियों को करोड़ों रुपए के जीएसटी के नोटिस आने से हड़कंप मच गया है व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली एक डिसटीब्यूशन सेंटर है दिल्ली में माल रखने के लिए कोई वेयरहाउस नहीं है इसलिए हम अपना माल हरियाणा के वेयरहाउस में रखते हैं और दिल्ली में माल मंगवा कर बेचते हैं लेकिन अब इसको लेकर जीएसटी विभाग ने हमें करोड रुपए के नोटिस भेजे हैं जीएसटी के द्वारा भेजे गए नोटिस से व्यापारी काफी परेशान नजर आ रहे हैं और व्यापारियों का क्या कहना है आप खुद ही सुनिए
0
0
Report

ट्रैक्टर-कल्टीवेटर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में शोक

Nuh, Haryana:Story :- ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत। बीमार ससुर को देखने ससुराल जा रहा था सरफराज, झिमरावट के पास हुआ हादसा। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला पलवल के ढकलपुर गांव निवासी सरफराज पुत्र जाकिर के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब सरफराज बाइक से अपनी ससुराल गांव कालाका जा रहा था। रास्ते में सामने से खेत से लौट रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से उसकी बाइक टकरा गई। जानकारी के अनुसार, सरफराज मलाई गांव स्थित एक मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था। बुधवार देर रात वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर नूंह जिले के गांव कालेखेड़ा स्थित अपनी ससुराल के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि उसके ससुर की तबीयत खराब थी और वह उन्हें देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट के पास पहुंचा, इसी दौरान सामने से खेत में काम करके लौट रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से उसकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरफराज के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सरफराज शादीशुदा था और उसके छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी शामिल हैं। सरफराज की अचानक हुई मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस ससुर को देखने के लिए वह घर से निकला था, उनके पास पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। पिनगवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

राजघाट के सरकारी क्वार्टरों से कब्जा हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई, 18 आवास खाली

Datia, Madhya Pradesh:राजघाट में सरकारी क्वार्टरों पर चला प्रशासन का डंडा, 18 आवास खाली कराए दतिया। राजघाट स्थित शासकीय क्वार्टरों पर लंबे समय से किए गए कब्जों को हटाने के लिए आज राजस्व विभाग, नगर पालिका और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में नोटिस देकर कार्रवाई की गई थी, वहीं कुछ आवासधारियों द्वारा 15 दिन की मोहलत मांगे जाने पर उन्हें समय दिया गया था। नियत अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम राजघाट पहुंची और शासकीय आवास खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कई क्वार्टरों के ताले तोड़े गए और अंदर रखा सामान बाहर निकलवाया गया। बताया गया है कि करीब 18 शासकीय क्वार्टर खाली कराए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भवनों पर कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नोटिस और निर्धारित समयावधि के बाद भी आवास खाली नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
0
0
Report

चांदनी चौक के कूचा महाजनी बिल्डिंग में शॉर्ट-सर्किट से आग बुझाई गई

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी के बिल्डिंग 1157/1124 में उस समय हड़कम मच गया जब तारो में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई चारो तरफ धुआं ही धुआं फैल गया हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अगर समय रहते हाथ पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था मार्केट के अंदर तारों का जाल बिछा हुआ है एसएमएस सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं क्योंकि आग लगने की घटनाएं दिल्ली में अकेले भी कई बार हो चुकी है और उसमें कई जाने जा चुकी है अगर आपको समय रहते काबू नहीं किया जाता तो यहां जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था इस मार्केट में ज्वेलर्स की काफी दुकान हैं फिलहाल राहत की बात यह रही कि समय रहते हैं वहां पर फायर सिलेंडर से आग बुझा दी गई
0
0
Report

सीएम नायब सैनी का सिरसा और पटियाला दौरा; मोहाली व दिल्ली कार्यक्रम

Chandigarh, Chandigarh: चंडीगढ़ शनिवार को सिरसा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचेंगे सिरसा। जहां कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री सिरसा के बाद शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी । जहां पर ब्रिक्स सम्मेलन में आयोजित रात्रि भोज में होंगे शामिल चंडीगढ़ रविवार को पटियाला दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी पटियाला के शुतराना में आयोजित एक जनसभा को करेंगे संबोधित इसके अलावा शाम करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री पहुंचे मोहाली के खरड़, जहां राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में होंगे शामिल
0
0
Report
Advertisement

रोहतक में भाजप पार्षद धरना, 325 करोड़ बजट का हिसाब मांगा

Rohtak, Haryana:रोहतक निगम कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पार्षद बोले- मेयर को गुमराह कर रहे अधिकारी 325 करोड़ का बजट कहां गया पैसा रोहतक में भाजपा पार्षदों ने वार्ड में विकास कार्य न होने व अधिकारियों पर मनमानी करने के आरोप लगाते हुए निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। पार्षदों ने कहा कि अधिकारी मेयर को भी गुमराह कर रहे है आज सांकेतिक रूप से धरना दिया है। अगर अधिकारी नहीं माने तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे वार्ड 7 से भाजपा पार्षद कपिल नागपाल ने कहा कि 1 साल 6 महीने से काम लिख कर देने के बाद भी अधिकारी काम नहीं करवा रहे। मार्च में फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में 325 करोड़ का बजट पास हुआ था, लेकिन उस बजट का हिसाब नहीं दे रहे। विकास कार्य नहीं हो रहे, तो पैसा कहां गया। अधिकारी सरकार की छवि को भी खराब कर रहे है बाईट -कपिल नागपाल पार्षद रोहतक
0
0
Report

DUSU नामांकन: नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी, केवल नामांकन वाले प्रवेश

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी DUSU चुनाव के नामांकन को लेकर नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आ रही है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीयू में 18 सितंबर को चुनाव के मद्देनजर कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया है। आर्ट्स फैकल्टी के गेट नंबर-4 के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। अंदर जाने वाले प्रत्याशियों के आई-कार्ड की जांच की जा रही है और केवल नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारियों की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि केवल वही छात्र अंदर प्रवेश करें जिन्हें नामांकन दाखिल करना है। अनावश्यक रूप से किसी अन्य छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रत्याशी भी अपना आई-कार्ड दिखाने के बाद पुलिस बैरिकेडिंग से अंदर प्रवेश कर रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
0
0
Report

12 सितंबर महापंचायत से सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय होगी

Charkhi Dadri, Haryana:12 सितंबर को महापंचायत का ऐलान, सर्व कर्मचारी संगठन और प्रदेश की खापें होंगी शामिल कर्मचारियों की दो टूक—बर्खास्तगी से नहीं डरेंगे, मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी चरखी दादरी। हरियाणा में अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 36वें दिन भी जारी रही। चरखी दादरी में सफाई कर्मचारों के धरने पर उस समय माहौल गरमा गया, जब अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे। कर्मचारियों ने अधिकारियों से नोटिस लेने से साफ इनकार कर दिया और दो टूक कहा कि अगर नोटिस देना है तो एक-एक कर्मचारी के घर जाकर दें या डाक के माध्यम से भेजें। सफाई कर्मचारों ने नगर परिषद कार्यालय की दीवार पर नोटिस चिपकाने का विरोध करते हुए कहा कि यह नोटिस देने का सही तरीका नहीं है। कर्मचारियों का कहना था कि जब सरकार और प्रशासन उन्हें नोटिस देना चाहते हैं तो उनके घर पर जाकर नोटिस दें। धरनास्थल पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जबरदस्ती करने की कोशिश की गई तो मौके पर हालात बिगड़ सकते हैं। नोटिस लेने से इनकार, दीवार पर चिपकाए नोटिस अधिकारियों के नोटिस देने के प्रयास के दौरान सफाई कर्मचारियों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय की दीवार पर नोटिस चिपकाए गए। कर्मचारियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और कहा कि प्रशासन को कर्मचारियों के घर जाकर नोटिस देने चाहिए थे। सफाई कर्मचार ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ बातचीत और मांगों को लेकर आश्वासन देती है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों पर कार्रवाई और बर्खास्तगी की तलवार लटकाई जा रही है। 12 सितंबर को महापंचायत, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान सफाई कर्मचारियों ने अब आंदोलन को और बड़ा करने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के अनुसार 12 सितंबर को महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें सर्व कर्मचारी संगठन और प्रदेश की विभिन्न खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महापंचायत में सरकार के खिलाफ आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। अब 12 सितंबर की महापंचायत पर निगाहें टिकी हैं, जहां सफाई कर्मचारी, सर्व कर्मचारी संगठन और खाप प्रतिनिधि मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे。 विजुअल-- धरने पर चरखी दादरी सफाई कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे अधिकारियों के साथ बहस करते हुए कर्मचारी दीवार पर नोटिस चिपकाते हुए बाइट--- सूरज कुमार जिला प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन बाइट--- राजकुमार जिला अध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी शुरू, 18-19 सितंबर को निर्धारित

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियां शुरू, धौलपुर। राजस्थान प्राथमिक अध्यापक संघ एल-1 धौलपुर द्वारा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी शैक्षिक सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष रामनरेश पचौरी ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक के रूप में सत्यपाल परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और समन्वय का दायित्व दिया गया है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने का निर्णय लिया
0
0
Report

सलूंबर नगर परिषद: कल 25 वार्डों में मतदान, चुनावी जंग तेज

Udaipur, Rajasthan:एंकर इन: सलूंबर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर परिषद चुनाव को लेकर अब चुनावी घमासान अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। कल यानी 11 सितंबर को सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों में मतदान होगा। मतदान से एक दिन पहले प्रशासन ने चुनाव की कमान संभाल ली है और मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को सलूंबर के सार्वजनिक पुस्तकालय मैदान में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और अधिकारियों ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। चुनाव सामग्री लेने के बाद सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 1 एरिया मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 3 रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। पिछले कई दिनों से वार्डों में चल रहा प्रचार अब थम चुका है और अब मुकाबला सीधे मतदान केंद्रों पर होगा।
0
0
Report

गजरौला में नाबालिग छात्रा की मौत, मुस्लिम युवक गिरफ्तार, परिजनों ने परेशान करने का आरोप

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव रहदरा में हाईस्कूल की नाबालिक हिंदू छात्रा की मौत के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार. परिजनों ने लगाया दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग छात्रा को परेशान करने का आरोप. अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत के बाद सनसनी फैल गई. परिजनों का आरोप है कि गांव रहदरा निवासी मुस्लिम युवक नय्यूम नाम का युवक छात्रा को स्कूल आते समय लगातार परेशान करता था और उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था. बताया गया कि छात्रा ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी. परिजनों ने जब आरोपी मनचले ने छात्रा के भाई के गाली-गलौज करते हुए धमकी दी. मृतक छात्रा के भाई का कहना है कि शिकायत के बावजूद छात्रा को परेशान किया जाता रहा, जिससे वह तनाव और भय में थी. इसके बाद छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top