उन्नावः बिल्हौर मार्ग पर बाइक और बस में टक्कर, एक युवक की मौत, 3 बच्चे घायल
Bagermao Rural, Uttar Pradesh:बांगरमऊ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर लोहान पुरवा के पास हुआ जहां स्कूल बस में बाइक पीछे से टक्करा गई। घटना में अनुज उर्फ दरोगा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चों में विवेक (12) और कोमल (13) की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है जबकि 8 वर्षीय अंशू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। सीओ अरविंद कुमार ने पहुंचकर जांच शुरू की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
