Raebareli: आयुष डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द होंगे इंटरव्यू
Raebareli, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष डॉक्टरों के 18 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 500 से ज्यादा आयुष चिकित्सकों ने आवेदन किया है। अब आवेदनों की छंटनी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी करेगा। आवेदकों को इंटरव्यू की सूचना जल्द दी जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
