244221
Amroha: अवैध पैथोलॉजी लैब पर SDM की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर किया सील
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा, नौगांवा सादात। जिले के नौगांवा सादात कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही एक पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। SDM सुनीता सिंह ने छापा मारकर एन एस पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। यह लैब नई बस्ती में, जामा मस्जिद वाली गली में बिना अनुमति के संचालित हो रही थी। जब अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज मांगे, तो संचालक कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। एसडीएम ने बताया कि नियमों के उल्लंघन के कारण लैब को सील किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चरखी दादरी नगर परिषद हाउस में हंगामा: विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप
Charkhi Dadri, Haryana:हंगामे के दौरान पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ “तानाशाही अधिकारी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। चरखी दादरी। नगर परिषद चरखी दादरी के हाउस की बैठक में मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में मौजूद पार्षदों ने नगर परिषद अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण चार साल से उनके वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हैं। हंगामे के दौरान पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ “तानाशाही अधिकारी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। करीब 11 पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके वार्डों में काम करवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि आरोप है कि कुछ चहेते लोगों के माध्यम से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 11 वाल्मीकि नगर के पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के साथ पिछले करीब चार साल से लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य करवाने को लेकर अधिकारियों से लगातार मांग की गई, लेकिन उनकी शिकायतों और मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो मामले की शिकायत एससी आयोग से की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पूरा मामला आयोग के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों से कथित कमीशन लेकर काम करवाए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्डों के पार्षदों को विकास कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इन आरोपों के दौरान बैठक का माहौल गरमा गया और पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षदों ने साफ कहा कि वे अपने वार्डों के विकास के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में मौजूद चेयरमैन और संबंधित अधिकारी पार्षदों के आरोपों को सुनते रहे। कई पार्षदों ने कहा कि जब हाउस के निर्वाचित प्रतिनिधि ही अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं तो उनकी शिकायतों का जवाब भी अधिकारियों को देना चाहिए। अधिकारियों ने विकास कार्यों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते सड़क, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लगातार लंबित हैं। बैठक में पार्षदों ने कहा कि अधिकारी यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों की मांगों और वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे तो हाउस की बैठक का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ जाएगा। 114 एजेंडे हुए पास हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हाउस की बैठक में विकास कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों से संबंधित 114 एजेंडों को पास किया गया। नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी ने कहा कि हाउस की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे पास किए गए हैं। पार्षदों द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप है तो पार्षद उसे लिखित में दें। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पार्षदों के तीखे तेवरों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अब देखना होगा कि हाउस में लगाए गए भ्रष्टाचार और भेदभाव के आरोपों पर लिखित शिकायत के बाद नगर परिषद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
अजय राय: राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा, कांग्रेस 403 सीटों के लिए अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा; हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। अपने संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों और 75 जिलों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। विधान परिषद चुनाव भी आगामी हैं, और कांग्रेस पार्टी उन पर भी पूरी लगन से काम कर रही है।"0
0
Report
गयाजी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, पिंडदान से पूर्वजों को श्रद्धांजलि
Gaya, Bihar:गयाजी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, विष्णुपद मंदिर में बालासाहेब ठाकरे और पिता का किया पिंडदान विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर मोक्ष की नगरी गयाजी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे भी गयाजी पहुंचीं। उन्होंने विष्णुपद मंदिर परिसर में अपने ससुर बालासाहेब ठाकरे और अपने पिता मधुकर चित्रे के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान किया। तस्वीरों में नजर आ रही ये श्रद्धा और आस्था की वही तस्वीरें हैं, जो पितृपक्ष के दौरान गयाजी की धार्मिक महत्ता को दर्शाती हैं। शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी पहुंचीं और विष्णुपद मंदिर परिसर में अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। स्मिता ठाकरे ने अपने ससुर और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ-साथ अपने पिता मधुकर चित्रे की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। पिंडदान की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गई। मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न वेदियों पर अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं। स्मिता ठाकरे ने भी गयाजी की इसी धार्मिक परंपरा के तहत अपने ससुर बालासाहेब ठाकरे और पिता मधुकर चित्रे के लिए पिंडदान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की गई। पितृपक्ष के इस विशेष अवसर पर स्मिता ठाकरे का गयाजी पहुंचकर पिंडदान करना धार्मिक आस्था और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा。 कर्मकांड के बाद उन्होंने कहा कि गया में आने का सौभाग्य मिला है और हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के श्राद्ध कर्म के लिए यहां आए हैं। उन्होंने जो भी हमारे जीवन में दिया है। उनको हम याद करते हुए। उनकी आत्मा को अगर हमसे कोई भूल चूक हुई हो जीतेजी या उनके बाद में तो क्षमा मांगने आई हूँ। जो भी मार्ग उन्होंने हमारे जीवन में दिया है और मैं पूरी कोशिश करूँगी कि इस सनातन धर्म को हिन्दू राष्ट को और उनके विचारों को आगे लेकर जाऊँगी।मैं आज इस पावन भूमि को साक्षी मानकर यही कहना चाहूंगी उनकी आत्मा को बहुत शांति मिले मोक्ष की तरफ प्रस्थान हो हमारे पिता श्री स्वर्गीय मधुकर चित्रे उनको भी याद करता हूं जो भी बचपन से उन्होंने सिखाया है आज जो भी मैं यहां खड़ी हूं उनकी सीख की वजह से यहां खड़ी हूं।वंही स्मिता ठाकरे ने पिंडदान को लेकर कही जाने वाली एक मान्यता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें बताया गया था कि महिलाओं के हाथों पिंडदान नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने आचार्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आचार्यों ने उन्हें बताया कि गयाजी में माता सीता ने भी अपने ससुर राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया था। इसके बाद उन्होंने धार्मिक विधि के अनुसार पिंडदान किया。 बाइट:- स्मिता ठाकरे, बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू बाइट:- परम पूज्य तुलसी जी महाराज, कथावाचक बाइट:- संतोषनंद महाराज, योग गुरु0
0
Report
Advertisement
CEC के बचाव में सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह मुखर
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ इलेक्शन कमिश्नर का समर्थन करते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम कर अपनी असफलता से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश रच रहा है और अफवाहें फैला रहा है।शीतल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग रेन बसेरों, मजदूरों और बेघर लोगों के लिए विशेष कैंप लगाकर मतदाता बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक के सभी चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र हुए हैं। कांग्रेस और सहयोगी चुनाव हारने पर EVM या संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश तरक्की कर रहा है और जनता उनके साथ है।0
0
Report
चतरा में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार; पांच लाख कीमत की बरामदगी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एके युवक गिरफ्तार, बाइक समेत 15,500 रुपये नकद बरामद चतरा: जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार युवक के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल, नकद 15,500, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चतरा से हजारीबाग की ओर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुअनि वीरेंद्र हांसदा, सदर अंचल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की। इसी दौरान चतरा की ओर से आ रही काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान निराला कुमार दांगी, ग्राम लोवागाड़ा, थाना सदर, जिला चतरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इस मामले में गिद्धौर थाना में कांड दर्ज करते हुवे गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
DM ने मोहनिया चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर CCTV न होने पर कड़ी कार्रवाई निर्देश
Khajuria Khurd, Bihar:लगातार शिकायतों के बाद डीएम और एसपी ने समेकित जांच चौकी मोहनिया का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। समेकित जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट), मोहनिया पर मिल रही लगातार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ज़िलाधिकारी (डीएम) ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और वहां तैनात कर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि चेक पोस्ट पर कई गंभीर कमियां और लापरवाही मौजूद हैं। विशेष रूप से परिवहन कार्यालय और चालान काटने वाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनुपस्थित या निष्क्रिय पाए गए। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि उत्पाद विभाग (एक्ससाइज) द्वारा लगाए गए कैमरों के अलावा, डीटीओ कार्यालय द्वारा एक अलग और समर्पित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तुरंत स्थापित की जाए。0
0
Report
Advertisement
मोहनिया चेकपोस्ट पर 8,300 लीटर अवैध शराब विनष्ट, कीमत लगभग एक करोड़
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - समेकित जांच चौकी मोहनिया पर एक करोड़ रुपये का 8300 लीटर शराब विनष्ट डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण, कीमत लगभग 1 करोड़ वियो - समेकित जांच चौकी, मोहनिया पर जब्त की गई अवैध शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि ज़िलाधिकारी (डीएम) के निर्देश और आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, विभाग द्वारा विनष्टीकरण की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद एक तिथि निर्धारित की गई। तय तिथि के अनुसार आज अंचलाधिकारी (सीओ) मोहनिया, चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक सतर्कता और मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न हुई। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, एक ट्रक से जब्त की गई लगभग 8,300 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त की गई इस विशाल शराब की खेप की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के आसपास है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन टू वन-- गौतम कुमार उत्पाद अधीक्षक कैमूर0
0
Report
बोकारो बेरमो में धंसी सड़क: 1.5 फीट दरार, वन-वे ट्रैफिक और मरम्मत की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो स्थित फुसरो- बोकारो कथारा मुख्य मार्ग पर ढोरी जीएम कार्यालय के पास अचानक धंसी सड़क, डेढ़ फीट गहरी दरारें पड़ने से बढ़ा भू-धंसान का खतरा। मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ: सुरक्षा के मद्देनजर दुकानें बंद कराईं, वन-वे किया जाएगा परिचालन. पूरी घटना बताते चले कि बोकारो के बेरमो स्थित फुसरो- बोकारो कथारा मुख्य मार्ग पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के ठीक सामने अचानक सड़क धंस गई। सड़क के बीचोबीच कई फीट लंबी और काफी चौड़ी दरारें आ गईं, जिससे स्थानीय लोगो और राहगीरों के बीच किसी बड़े भू-धंसान को लेकर दहशत का माहौल बन गया है। वाहनों की थमी रफ्तार, हादसे की आशंका यह सड़क, क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम सड़को में से एक है, जहां चौबीसों घंटे बड़े एवं छोटे वाहनों का आवागमन लगा रहता है। अचानक सड़क फटने और उसमें गहरी दरारें उभरने के कारण वाहन चालकों को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। आधा फीट धंसी सड़क, देखने पर 1.5 फीट नीचे गई दरार घटना के बाद मौके जमा हुए स्थानीय लोगों ने जब दरारों की गहराई जांचने की कोशिश की, तो वह लगभग डेढ़ फीट अंदर तक नजर आई। वर्तमान में सड़क लगभग आधा फीट तक नीचे बैठ चुकी है। और दरारों का दायरा धीरे-धीरे और चौड़ा होता दिख रहा है। चूंकि यह क्षेत्र रेलवे प्रभावित इलाके के समीप आता है। लगभग कुछ ही दूरी पर बगल से गोमो- बरकाखाना जाने वाली रेल लाईन गुजरी है। सीसीएल व प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग स्थानीय निवासियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजकर जल्द से जल्द सड़क की दुरुस्त मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाला जा सके। प्रशासन का त्वरित एक्शन:- अंचल अधिकारी बेरमो ने लिया जायजा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंचल अधिकारी बेरमो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के दुकान संचालकों को जल्द ही दुकानें बंद करने का कड़ा निर्देश दिया। सड़क के नीचे नाले जैसा बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे नीचे की मिट्टी लगातार धंस रही है। इसी वजह से सड़क में खिंचाव आया और दरारें पड़ गईं। सुरक्षा के लिए नाले के किनारे-किनारे जल्द गार्डवाल का निर्माण कराया जाने की पहल की जायगी। जब तक सुरक्षित व्यवस्था नहीं होती, तब तक प्रभावित स्थल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों का परिचालन वन-वे (एकतरफा) कराया जाएगा। इधर दुसरी ओर सीसीएल ढोरी क्षेत्र प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए सार्वजनिक चेतावनी जारी की है।प्रबंधन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रभावित सड़क के किनारे दुकान संचालित करने वाले सभी अस्थाई दुकानदारों को तुरंत अपनी दुकानें और सामान हटाकर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है। लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव के कारण इस क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है। प्रभावित क्षेत्र को यदि तुरंत खाली नहीं किया गया और इसके बाद कोई दुर्घटना घटती है, तो होने वाले जान-माल के नुकसान के लिए संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेवार होंगे। घटना के बाद से ही सीसीएल ढोरी क्षेत्र प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा घेरा मजबूत करने में जुटा है। आम नागरिकों और राहगीरों से भी अपील की गई है कि वे इस खतरनाक और संवेदनशील रास्ते का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतें और प्रभावित हिस्से से उचित दूरी बनाए रखें।0
0
Report
रांची पुलिस का सात दिवसीय ट्रैफिक जागरूकता अभियान: सीट बेल्ट के महत्व पर जोर
Ranchi, Jharkhand:एराजधानी रांची यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रांची पुलिस ने सात दिवसीय विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान चला रही है रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर अभियान के दूसरे दिन करमटोली चौक में ट्रैफिक एसपी के मौजूदगी में वाहन चालकों को जागरूक किया गया खास कर ऐसे वाहन चालक जो सीट बेल्ट नहीं लगते है जागरुकता अभियान के दूसरे दिन सीट बेल्ट को लेकर खास अभियान चयूलाया गया साथ ही स्कूटी बाइक सहित ऑटो चालकों को भी नियम तोड़ने पर ट्रैफिक नियम से जुड़ी बारीकियों को बताया गया....0
0
Report
Advertisement
सीईआईआर पोर्टल से जोधपुर पुलिस ने 151 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने के लिए सीईआईआर यानी संचार साथी पोर्टल अब पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है। जोधपुर पूर्व पुलिस ने अभियान चलाकर 151 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। करीब 25 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। खास बात यह है कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से जोधपुर पूर्व पुलिस अब तक 1074 मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं और सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करवाएं, ताकि पुलिस तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर उसे वापस दिला सके.0
0
Report
रीवा के चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में लगातार सामने आ रही चंदन के पेड़ों की चोरी की घटनाओं के बाद अमहिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चंदन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान इलाकों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे और दिन के समय चंदन के पेड़ों की रेकी किया करते थे। आरोपिले पहले यह पता लगाते थे कि चंदन का पेड़ कहां मौजूद है और वहां तक पहुंचने का रास्ता व लोकेशन कैसी है। इसके बाद रात के अंधेरे में बेहद शातिराना तरीके से चंदन के पेड़ को काटकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाते और जमीन के अंदर छिपा देते थे। फिलहाल आरोपी चोरी किए गए चंदन को कहां और किसे बेचते थे, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सामने आ सकते हैं, जिसके चलते उनकी तलाश और धरपकड़ की जा रही है। अमहिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चंदन चोरी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
गोंडा निर्वाचन कार्यालय के पास ईवीएम-वीवीपाट जांच के दौरान लग्जरी कार में आग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला निर्वाचन कार्यालय के पास आज मंगलवार दोपहर उसे समय हड़कंप मच गया जब गोंडा के जिला निर्वाचन कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के EVM,VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग में तैनात सीतापुर के रहने वाले इंजीनियर अविचली श्रीवास्तव की लग्जरी कार में आग लग गई। धुआं उठता देख तत्काल गार्ड द्वारा इंजीनियर अविचल श्रीवास्तव को सूचना दी गई तत्काल इंजीनियर अविचलक श्रीवास्तव इस पूरी प्रक्रिया से हटकर के नीचे पहुंचे। जहां देखा कि उनकी गाड़ी में भीषण तरीके से आग लगी हुई है पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों द्वारा आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से आकर काबू पाया गया है तब तक पूरी तरीके से लग्जरी कर दो करके जलकर कबाड़ बन चुकी थी। आग लगने के कारणों लेकर के गोंडा फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था ना ही गाड़ी स्टार्ट थी। लैपटॉप जरूरी कागजात और कई सामान भी जल करके पूरी तरीके से राख हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात स्कूल में डांट से छात्र ने कीटनाशक पीकर जान बचाने की कोशिश
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:13 साल के छात्र ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, शिक्षकों पर प्रताड़ना के आरोप कानपुर देहात में स्कूल में कथित तौर पर डांट और मारपीट से परेशान 13 साल के छात्र द्वारा कीटनाशक दवा पीने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने स्कूल की शिक्षिकाओं समेत पांच लोगों पर बेटे को पीटने, कमरे में बंद करने और पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिवली कोतवाली में लिखित शिकायत दी है. हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. दरअसल, शिवांश नाम का 13 वर्षीय छात्र निहुटा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है. परिजनों के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह रोज की तरह स्कूल गया था. करीब 11 बजे घर लौटने के बाद वह काफी परेशान नजर आया. आरोप है कि मौका पाकर उसने घर में रखी खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित नारायण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया. सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद छात्र घर लौट आया है. पिता का आरोप है कि होश में आने के बाद शिवांश ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी स्कूल के कुछ शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की थी. आरोप है कि घटना वाले दिन रेखा, अर्चना, उमा, संजय और कल्पना ने उसे पीटा. पिता के मुताबिक, छात्र ने आरोप लगाया कि रेखा ने उसके बाल पकड़कर सिर दीवार से टकराया और सभी ने उसे कमरे में बंद कर दिया. साथ ही पुलिस बुलाकर जेल भेजने की बात कही गई. पिता का आरोप है कि इसी डर और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र ने कीटनाशक पी लिया. जब उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापिका से घटना की जानकारी मांगी तो कथित तौर पर उन्हें भी धमकाया गया. फिलहाल पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिवली कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
पत्थलगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट से चार मजदूर घायल, दो की मौत
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य करते समय तार के संपर्क में आने से चार श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने लाइन बंद करने को कहा था, लेकिन तार में करंट प्रवाहित रहा। मृतकों की पहचान अलेख एक्का और टोमन ध्रुव के रूप में हुई है; अन्य कर्मचारी गरियाबंद और महासमुंद जिले के निवासी बताए गए हैं। सुरक्षा मानकों की पालना को लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं और मामले की जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात हो रही है।0
0
Report
मोदीनगर में गन्ने के खेत के अंदर अज्ञात शव: पवन शर्मा की पहचान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बेखरवा गांव में गन्ने के खेत के अंदर एक अज्ञात शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो शव की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच करने में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
