icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow4 Feb 2025, 06:29 pm

उन्नावः अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने सपा नेता शशांक समेत 25 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ में पिकअप लोडर की टक्कर से हुई अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने सपा समर्थक नेता शशांक समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की है जहां बीते रविवार को 55 वर्षीय साहबलाल की पिकअप लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई थी मृतक के पुत्र विजय कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। विजय के अनुसार, ग्राम अवस्थीखेड़ा के विकास और आकाश ने कोल्डड्रिंक्स की बिक्री को लेकर विवाद के दौरान उसे जबरन लोडर में खींच लिया। इस दौरान उनके पिता साहबलाल ने लोडर रोकने का प्रयास किया, तब ग्राम दबौली निवासी अनूप के उकसाने पर चालक विकास ने लोडर साहबलाल पर चढ़ा दिया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top