icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Navin SinghNavin SinghFollow1 Feb 2025, 08:49 am

Unnao: नवजात की अदला-बदली का आरोप, नाराज परिजनों ने किया हंगामा

Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चे की अदला-बदली* का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजन शनिवार को बड़ा चौराहा पर धरने पर बैठ गए और मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उनके स्वस्थ नवजात की जगह मृत बच्चा थमा दिया। वे डीएनए जांच की मांग पर अड़े हुए हैं, लेकिन अस्पताल के CMS कोई जवाब नहीं दे रहे। अचलगंज क्षेत्र की कंचन, पत्नी आशीष, को 18 जनवरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। अब परिजन अपने असली बच्चे की वापसी की मांग कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लातेहार में पुलिस-जनता संवाद से दूरी मिटाने की पहल, उग्रवाद मुक्त बनने की उम्मीद

Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस और जनता के बीच की दूरी मिटाने की एक बड़ी पहल हुई है। आज लातेहार थाना क्षेत्र के डूरूवा में डीआईजी कौशल किशोर और एसपी कुमार गौरव ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधी बात की। ग्रामीण ने बेहिचक अपनी समस्या पुलिस के अधिकारियों से रखी इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि ग्रामीणों की समस्या का निदान किया जाएगा। वही ग्रामीणों ने कहा यह पुलिस की अच्छी पहल है ग्रामीण अपनी समस्या थाना जाकर अपनी बात को रखने में परेशानी होती थी। लेकिन पुलिस के जनता दरबार अपनी समस्या रखी पुलिस के पदाधिकारी गांव - गाव में जनता दरबार लगा रही है जिससे ग्रामीण अपनी बात रख रहे है। वही डीआईजी कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण, सुदूरवर्ती और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। यह रेंज और जिले की ओर से एक छोटा सा प्रयास है। आगे भी हमारे पदाधिकारी लोगों से रूबरू होते रहेंगे।
0
0
Report

रांची में निवारणपुर RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी कोतवाली थाना की हाजत से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे मांडर के पास फिर से पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई नियंत्रित फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जून की रात निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर अज्ञात अपराधियों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिसमें पता चला कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और बोकारो तथा कोडरमा पुलिस के सहयोग से उन्हें कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कड़ियां भी सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके आगे की जांच अब एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को सौंप दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सैम सुजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सैफ अंसारी ने पेट्रोल बम फेंका था, जबकि अमन अंसारी पूरी साजिश का मुख्य योजनाकार था। वहीं सैम सुजान ने स्थानीय स्तर पर दोनों की मदद की थी। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का उद्देश्य समाज में दहशत फैलाना और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना होता है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मुहर, 21 जून की बैठक अहम

Patna, Bihar:जदयू सांगठनिक चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हुईं थी...लेकिन अब 21 जून को नीतीश कुमार ने बैठक बुला ली है. मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश पहली बार बैठक करने जा रहे हैं. दो दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है. इस बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोहर लगेगी. इसके साथ ही आगे की रणनीति पार्टी की क्या होगी उस पर भी फैसला होगा. अगले 3 साल के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश रहेंगे इस पर मुहर लगेगी. पटना के कर्पूरी सभागार में होने वाली बैठक के लिए तैयारी शुरू हो गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को निमंत्रण भेजा जा रहा है. सभी सांसद और बिहार सरकार के सभी मंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. 10:00 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक....10:30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक....11:45 बजे से नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक......3:00 से 4:00 तक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक....4:00 से 5:00 के बीच खुला अधिवेशन.... पार्टी आगे संगठन में निशांत की भूमिका को लेकर भी बड़ा निर्णय ले सकती है....
0
0
Report

खरसावां के बंद प्लांट से लोहे की चोरी गिरोह गिरफ्तार, छह आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत कंपनी के प्लांट से लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में लोहे का सामान भी बरामद किया है। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि, 17 जून की शाम बुरुडीह गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से घुसकर लोहे की कटाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्लांट परिसर से छह लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस रेगुलेटर, गैस कटर, कटर पाइप, वेल्डिंग रॉड, नोजल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे अभियान में खरसावां थाना पुलिस और विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ पुलिस ने पॉक्सो मामलों में ढील नहीं; 60 दिन में गिरफ्तारी के निर्देश

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि पॉक्सो और लैंगिक अपराध से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... एसपी ने निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को हर हाल में 60 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए... यह बातें उन्होंने अपने कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक के दौरान कही... जिले के सभी थानेदार और पुलिस अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की गई... और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए... साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा... एसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया कि पॉक्सो और लैंगिक अपराध से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जाए... जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी सख्त कदम उठाने को कहा गया... पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी... उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा... वही आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है... जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है... एसपी ने बताया कि पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है... इसके अलावा होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी के लिए बुलाया जा रहा है... सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित करें और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर रखें... एसपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों के मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा... संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी और शरारती तत्वों के खिलाफ पहले से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके... उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी...
0
0
Report

पातूर नगरपालिका चुनाव: विकास बनाम आरोपों की भिड़ंत, सत्ता का नया चेहरा?

Akola, Maharashtra:सोन्याच्या नाण्यांचे शहर" , म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या अकोला जिल्ह्यातील पातूर नगरपरिषदेची निवडणूक यंदा अनेक राजकीय समीकरणांमुळे चर्चेचा विषय ठरली आहे. राज्यातील महायुती आणि महाविकास आघाडीच्या पारंपरिक समीकरणांना छेद देत विविध पक्षांनी स्थानिक पातळीवर वेगळ्या आघाड्या उभारल्या आहेत. एकमेकांच्या विरोधात असणारे राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित पवार पक्ष , वंचित बहुजन आघाडी आणि एमआयएमची या ठिकाणी अभद्र आघाडी आहे, तर दुसरी कडे राज्यात मित्रपक्ष असलेले भाजप आणि शिवसेना एकनाथ शिंदे एकमेकांच्या विरोधात आहे. विकास, पाणीटंचाई, स्वच्छता आणि मूलभूत सुविधांच्या मुद्द्यांवर ही निवडणूक लढवली जात असली तरी उमेदवारांमधील आरोप-प्रत्यारोपांनी वातावरण अधिकच तापले आहे. पाहूया पातूर नगरपरिषदेच्या निवडणुकीचा हा विशेष आढावा...
0
0
Report

बरेली नगर निगम में हाउस टैक्स विवाद पर उपसभापति और RI के बीच तनाव

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगरपालिका में उस समय अफरातफरी मच गई जब हाउस टैक्स के मामले को लेकर पूर्व उपसभापति और भाजपा पार्षद पति अतुल कपूर और राजस्व निरीक्षक (आरआई) सच्चिदानंद सिंह के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरआई सच्चिदानंद सिंह पर रिश्वत लेने के बावजूद काम नहीं करने का आरोप लगा, तो वही आरआई ने भी सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। दोनों ओर से बारादरी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हंगामे की शुरुआत शाहदाना निवासी सीमा रानी की शिकायत से हुई। उनका आरोप है कि नगर निगम में उन पर 61,143 रुपए का हाउस टैक्स बकाया है। सीमा का दावा है कि डेढ़ साल पहले जब आरआई सच्चिदानंद उनके घर पहुंचे थे, तब उन्होंने मामला सुलझाने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सीमा ने रुपए दे दिए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। (आरआई) के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर हंगामा हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बारादरी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
0
0
Report
Advertisement

देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बच्ची के हाथ का गलत प्लास्टर, कर्मी हटाया गया

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य कर्मी ने एक बच्ची का गलत प्लास्टर चढ़ा दिया जो हाथ फैक्चर था उसमें जो प्लास्टर नहीं चढ़ाकर दूसरे हाथ में चढ़ा दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही जांच कमेटी बैठाई गई और बीती रात स्वास्थ्य कर्मी को हटा दिया गया। आपको बता दें सदर कोतवाली की भुजौली कॉलोनी में रहने वाली अल्पना उपाध्याय अपने 6 वर्ष की बेटी शांभवी के साथ मेडिकल कॉलेज में आई थी। जहाँ शांभवी के हाथ में फैक्चर था। वह उसे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पास ले गई । एक्सरे करने पर दाहिने हाथ टूटा हुआ मिला। वह बेटी को लेकर हड्डी विभाग में पहुंची चिकित्सक ने पर्ची पर कर्मचारियों को प्लास्टर करने का निर्देश दिया। बच्ची को लेकर कर्मचारी गया और दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ देर बाद पता चला कि दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टिक चढ़ा दिया गया है। मामला आते ही चिकित्सक और सीएमएस से शिकायत की गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाई। बीती रात कमेटी ने अपने रिपोर्ट दी रिपोर्ट में भीड़ की वजह से इसे मानवीय भूल बताया गया और गलत प्लास्टर करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को वहां से हटा दिया गया और उसका एक सप्ताह का वेतन बाधित किया गया।
0
0
Report

कोटा में 265 भूखंडों की दो आवासीय योजनाएं लॉन्च, आवेदन शुरू

Kota, Rajasthan:केडीए की सौगात: कोटा में 265 भूखंडों की 2 नई आवासीय योजनाएं लॉन्च, आवेदन शुरू ​कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहरवासियों को किफायती आशियाने का तोहफा दिया है। प्राधिकरण ने 'प्रताप सिंह बारहठ आवासीय योजना' और 'राजनगर आवासीय योजना' का भव्य शुभारंभ किया है। गुरुवार को केडीए के नवीन भवन में आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने इन योजनाओं को लॉन्च किया, जिसके तहत कुल 265 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ​आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि शहर के सुनियोजित विकास और आमजन को सस्ते दामों पर प्लॉट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। दोनों ही योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ​राजनगर योजना की खासियतें: ​कुल भूखंड: 28 ​श्रेणियां: ईडब्ल्यूएस (EWS) के 6 भूखंड (4.5 \× 9 मीटर) और एलआईजी (LIG) के 22 भूखंड (6 \× 12 मीटर)। ​कीमत: मात्र 1,300 रुपये प्रति वर्गफीट। ​लोकेशन: यह योजना कोटा-बारां बाइपास से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है और देवली अरब लिंक रोड से सीधे जुड़ी हुई है। ​इन योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। घर का सपना देख रहे मध्यम और कम आय वर्ग के लोगों के लिए यह एक बेहतरीन और सीधा मौका है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में तेज़ रफ्तार कार ने ठेले वालों को टक्कर मारी, चालक फरार

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नहीं थम रहा तेज़ रफ्तार का कहर, नशे में धुत्त अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो हाथ ठेलो में मारी टक्कर, चाट और फल विक्रेता हुए घायल, चाट एवं फल विक्रेता को हुआ भारी नुकसान हुआ कार चालक मौके से फरार हुआ है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंतर्गत पी ए सी गली के सामने एक कार चालक तेज रफ्तार से चलते हुए सड़क के किनारे खड़े फल और चाट विक्रेता के ठेले में टक्कर मार दी इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है चाट और फल विक्रेता इस घटना में घायल बताए जा रहे है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है वही कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है।
0
0
Report

मानसून कमजोर: बिहार में उमस के बीच जल्द बारिश की उम्मीद

Patna, Bihar:पटना बिहार में मानसून ने तय समय से पहले दस्तक तो दे दी, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उमस और तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. राज्य मे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है.हालांकि राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है और अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है... राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं पड़ोसी झारखंड में यह कमी 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है. पूरे देश में भी मानसून कमजोर नजर आ रहा है और बारिश में लगभग 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से मानसून की रफ्तार लगभग रुक गई है....यही कारण है कि बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है. दो से तीन दिनों में बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. पटना सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को भी राहत मिलेगी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top