Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao208010

भाजपा नेता की पत्नी से रथ यात्रा में चेन चोरी, अखिलेश यादव के कटाक्ष के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, खंगाल रही CCTV फुटेज

Sharad Kakkar
Jun 29, 2025 13:36:02
Kanpur, Uttar Pradesh
उन्नाव। जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र अवस्थी की पत्नी विनीता अवस्थी की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। विनीता अवस्थी रथ यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए शामिल हुई थीं। नेहरू नगर स्थित रूचि शिखा ज्वैलर्स के पास प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस लौटते समय भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन चुरा ली। विनीता को चोरी का पता तब चला जब वह घर लौटने लगीं। भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के और अखिलेश यादव ने अपने x हैंडल से पोस्ट कर तंज कसा है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement