Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244901

रामपुर में जंगल में मिला युवती का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका!

SAYED AMIR
Jun 29, 2025 18:31:06
Rampur, Uttar Pradesh
Rampur News : जंगल में युवती का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब **जटपुरा गांव के जंगल में एक युवती का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला।** शव की हालत देखकर **हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका** जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामगंगा नदी के पास गन्ने के खेत में एक किसान ने **25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पॉपुलर के पेड़ पर कपड़े की कतरन से लटका हुआ देखा।** तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना पर **थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन** पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर **पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम** के लिए भेजा। सूचना मिलते ही **सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह** और **एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव** भी घटनास्थल पहुंचे। **फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।** शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया गया कि यह **6 से 7 दिन पुराना** है। **एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव** ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, **हत्या की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।** Byte: एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव**
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement