Back
शंकरपुर में गोलीबारी: दो महिलाएं जख्मी, क्या है विवाद का सच?
Munger, Bihar
पहले विवाद फिर हुई मारपीट, बाद में चली गोली से दो महिला जख्मी ।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है मामला ।दिन में हुआ था विवाद और मारपीट, दूसरे पक्ष ने घर पर आकर चलाई गोली ।विडियो आया समाने
मुंगेर : रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई। इसमें संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी(35) और सनोज यादव का पत्नी सरिता देवी(40) के कंधे से छूते हुए गोली निकल गई। इसके बाद स्वजन ने दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक आशीष कुमार ने उसका उपचार किया और बताया की दोनों महिला खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर शंकर यादव के पुत्र अविनाश कुमार और धनंजय यादव के पुत्र सूर्या उर्फ सदन यादव के बीच किसी मामले को लेकर मारपीट हुई। इसको लेकर देर शाम सूर्या ,साहिल कुमार, प्रणव कुमार उर्फ अरुण यादव, मुन्ना यादव सहित दस समर्थको के साथ हथियार से लैस अविनाश के घर पहुंचकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोगों ने घर के अंदर और बाहर बैठे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर के मुख्य दरवाजे के पास खड़ी एक ही परिवार के दो महिला पर गोली चला दी। गोली दोनों महिला के कंधे को छूते हुए निकल गई। इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार वालों ने मुफस्सिल थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घायल बेबी देवी ने बताया की मैं घर के मुख्य दरवाजे के पास अपनी गोतनी सरिता देवी के साथ खड़ी थी, तभी गांव में झगड़ा हो रहा था। इसके बाद कुछ दबंग युवक ने हम दोनों पर गोली चला दिया, जो गले के नीचे कंधे को छूते हुए निकल गई। इससे डरकर हम-दोनों गिर गई । परिजनों ने बताया कि सूर्या उर्फ सुदन यादव दबंग प्रवृति का युवक है, अक्सर दबंगई करता है।
बाइट घायल महिला
बाइट परिजन
बाइट परिजन
इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शंकरपुर में गोलीबारी और मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर रही है। दो महिला की गोली लगने की सूचना है लेकिन जानकारी के अनुसार दोनों महिला को छर्रा लगा है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement