icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow2 Feb 2025, 08:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम नौगई तिहरा हत्याकांड के स्थल पर पहुंची

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक। नौगई तिहरा हत्याकांड मामला । जांच करने सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम पहुंची । चरचा के पंचवटी रेस्ट हाउस में रुकी है टीम । घटनास्थल जाकर करेगी घटना की जांच । 30 जून को छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश । 16 जून को सोनहत के नौगई में हुई थी घटना । 12 आरोपी अब तक हो चुके है गिरफ्तार । कोरिया जिले के नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम आज मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच के बाद ही सीबीआई मामले में आगे की कार्रवाई करेगी。
0
0
Report

बाल संप्रेक्षण गृह में 4 नाबालिग बंदियों ने सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की नृशंस हत्या से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात ड्यूटी पर तैनात गार्ड की हत्या के बाद 4 नाबालिग बंदी मौके से फरार हो गए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 42 वर्षीय सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे ड्यूटी कर रहे थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले नरेंद्र के हाथ-पैर गमछे से बांधे, फिर बेरहमी से मारपीट की, गला दबाया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी जान ले ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जिले के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि गार्ड लंबे समय से अपना तबादला मांग रहे थे, जिसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हुआ।जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद 4 नाबालिग बंदियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 बंदी रायगढ़ और 1 बंदी कोरबा जिले के गंभीर अपराधों के मामलों में वहां निरुद्ध था। वारदात को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने में सफल रहे। इस घटना ने सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहाँ सुरक्षा गार्ड को ही निशाना बना लिया गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर फरार नाबालिगों की तलाश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों की तलाश मे जुट गई है।इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने अपना तबादला कराने के लिए बार-बार विभाग से गुहार भी लगाई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक न सुनी। यदि विभाग ने समय रहते उनकी सुरक्षा या तबादले को गंभीरता से लिया होता, तो आज एक घर का चिराग नहीं बुझता। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने पूरे गृह परिसर को सील कर दिया है और वहां मौजूद अन्य बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

लोनी बॉर्डर क्षेत्र विवाद में विपिन की गोली मारकर हत्या; सोनू की तलाश जारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रास्ते पर हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक विपिन को गोली मार दी गई। विपिन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। विपिन अपने रिश्तेदार को छोड़ते हुए घर वापस जा रहा था। रास्ते में सोनू खड़ा हुआ था। उसने होरन बजा कर उसे हटाने के लिए कहा तो वहां दोनों के बीच कहांसुनी शुरू हो गई। कहांसुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सोनू ने विपिन को गोली मार दी। विपिन के भाई आजाद की शिकायत पर थाना लोनी बॉर्डर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सोनू की तलाश में लगी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

धनबाद की सड़क पर बार-बार भू-धंसान, लोगों में दहशत, प्रशासन से तात्कालिक समाधान की मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मुख्य सड़कों की धसने गोफ बनने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जामाडोबा स्थित बड़कीटांड़-जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क किनारे बड़ा गोफ बन जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। मौके पर केवल बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। बीते देर शाम तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया। यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ लगातार चौड़ा हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल केवल बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया गया है। ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमिगत खनन के बाद नियमानुसार बालू भराव नहीं होने के कारण जमीन के नीचे खाली जगह बन रही है और लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर जमीन धंसी थी, लेकिन उस समय स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब फिर उसी जगह गोफ बनने से लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कोलियरी प्रबंधन से तत्काल तकनीकी जांच कराने, भू-धंसान वाले हिस्से की मरम्मत करने और भूमिगत खाली स्थानों का सुरक्षित भराव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क और आसपास की आबादी किसी बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।
0
0
Report

सीबीआई ने क्लोजर रिपोटर दाखिल की; वरिष्ठ MCD अधिकारियों पर कार्रवाई संभव नहीं

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले में सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.... सीबीआई ने अपनी जांच में कहा है कि किसी भी वरिष्ठ MCD अधिकारी की ओर से ऐसी कोई लापरवाही या आपराधिक जिम्मेदारी साबित नहीं हुई...जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की सके... सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों से ये साबित नहीं हुआ कि वरिष्ठ एमसीडी अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में ऐसी चूक की...जिसे इस हादसे का कारण माना जाए... इसलिए उनके खिलाफ मामला चलाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिला. हालांकि, जांच एजेंसी ने ये भी कहा कि पहले की जांच में जिन अधिकारियों और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई थी...उनके खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है..वहीं, कुछ एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है... ये मामला 27 जुलाई 2024 का है..जब भारी बारिश के दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया था...इस हादसे में तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की डूबने से मौत हो गई थी...घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी... अब सीबीआई की तरफ से दाखिल की गई इस क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत अगली सुनवाई के दौरान विचार करेगी और ये तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या नहीं..
0
0
Report
Advertisement

CBI files closure report; court to decide on next hearing

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले में सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.... सीबीआई ने अपनी जांच में कहा है कि किसी भी वरिष्ठ MCD अधिकारी की ओर से ऐसी कोई लापरवाही या आपराधिक जिम्मेदारी साबित नहीं हुई...जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके... सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों से ये साबित नहीं हुआ कि वरिष्ठ एमसीडी अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में ऐसी चूक की...जिसे इस हादसे का कारण माना जाए... इसलिए उनके खिलाफ मामला चलाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिला. हालांकि, जांच एजेंसी ने ये भी कहा कि पहले की जांच में जिन अधिकारियों और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई थी...उनके खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है..वहीं, कुछ एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है... ये मामला 27 जुलाई 2024 का है..जब भारी बारिश के दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया था...इस हादसे में तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की डूबने से मौत हो गई थी...घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी... अब सीबीआई की तरफ से दाखिल की गई इस क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत अगली सुनवाई के दौरान विचार करेगी और ये तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या नहीं..
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र के एनटीपीसी आवास से लाखों की चोरी, चोरों के हौसले उड़े

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास का है। पीड़ित मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके बड़े भाई पंकज सिंह वन विभाग में रेंजर के पद पर बागडूमुरा रेंज में तैनात हैं और वह एनटीपीसी आवास में रहते हैं। 12 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे जब वह ड्यूटी पर चले गए, उस दौरान मकान बंद था। अगली सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला, लेकिन खिड़की के नीचे बने वेंटिलेशन को तोड़कर अज्ञात चोर घर में दाखिल हो चुके थे। चोर घर में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद, चांदी के पांच सिक्के, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां, अन्य कीमती जेवरात, करीब 20 साड़ियां, पांच कोट-पैंट और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने बीजपुर थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

मोदी 17 तारीख जींद आ रहे, Hydrogen ट्रेन शुरू और हरियाणा में स्वच्छता अभियान तेज

Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में आ रहे हैं जिनके स्वागत के लिए पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। और यह अभियान पूरे सप्ताह भर चलाया जाएगा। उसी के तहत आज फरीदाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत की गई है। बरसात को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अबकी बार तैयारी की गई है और उसका असर भी देखने को मिला है 80 पर्सेंट रहता फरीदाबाद और ग्राम में देखने को मिली है लेकिन जहां कमी रह गई है उसको भी आगे ठीक कर दिया जाएगा और 100% फायदा लोगों को पहुंचे इसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लेस रजिस्ट्री और अब ऑनलाइन इंतकाल होने से लोगों को तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी पहले लोग जिस नेगेटिविटी के साथ तहसीलों को देखते थे अब उसमें सुधार किया जा रहा है और आगामी समय में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा जिससे कि पारदर्शिता के साथ सभी तहसीलों में काम किए जाएंगे ताकि आमजन को तहसीलों के चक्कर न काटने पड़े।
0
0
Report
Advertisement

Tehri में बूढ़ाकेदार-घुत्तू से केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज

New Tehri, Uttarakhand:Tehri में बूढ़ाकेदार, विनयखाल, घुत्तू, त्रियुगी नारायण और केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भजन रावत ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को लेटर भेजा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि यह टिहरी से केदारनाथ धाम का पुराना पैदल रास्ता है, जिसमें कई पर्यटन स्थल, मंदिर और बुग्याल हैं जिन्हें तीर्थाटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। इसके निर्माण से गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 150 किमी कम हो जाएगी और बूढ़ाकेदार-घुत्तू क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सर्वे पहले किया गया था, लेकिन आगे काम नहीं बढ़ पाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top