Back
जयपुर PCPNDT टीम ने भ्रूण लिंग जांच गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तारी
ASAshutosh Sharma1
Mar 19, 2026 12:33:00
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में PCPNDT टीम की बड़ी कार्रवाई: भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश
अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन, कार व डॉक्टर सहित तीन गिरफ्त में
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नवरात्रि के पहले दिन जहां शक्ति और कन्या पूजन का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने ''बेटी बचाओ'' के संकल्प को चरितार्थ करते हुए राजधानी जयपुर में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। एमडी एनएचएम डॉ. अमित यादव और एएमडी डॉ. टी शुभमंगला के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी डिकॉय टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के विरुद्ध इस कार्रवाई को अंजाम दिया और एक अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन, कार और एक चिकित्सक सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मुखबिर योजना के तहत सूचना मिली थी कि जयपुर व आसपास के जिलों में कुछ लोग पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से प्रतिबंधित भ्रूण लिंग परीक्षण कार्य में लिप्त हैं। मुखबिर सूचना की गहन पड़ताल के बाद एडिशनल एसपी डॉ. हेमंत जाखड़ की निगरानी में सीआई सत्यपाल यादव के नेतृत्व में डिकॉय टीम गठित की गई। टीम ने एक्शन प्लान के अनुसार डॉ. शेरसिंह राजावत से संपर्क साधा। राजावत ने गर्भवती डिकॉय महिला को केसर चौराहा, सांगानेर स्थित कुबेर हेल्थ केयर में बुलवाया। इसी केन्द्र पर आरोपी डॉक्टर राजावत ने गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए 80 हजार रुपए लिए और उन्हें दूसरे आरोपी जगबीर के साथ गर्भवती महिला को हेल्थ केयर सेंटर से चौराड़िया पेट्रोल पंप के पास भेजा। यहां तीसरा एवं मुख्य आरोपी हरी कुमावत मिला, जिसने अपनी सेंट्रो गाड़ी में गर्भवती महिला को साथ बिठाकर मयूर रेजिडेंसी स्थित फ्लैट नंबर 16 में ले गया और गर्भवती महिला की पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से सोनोग्राफी कर गर्भ में लड़की होना बताया। गर्भवती महिला की ओर से मौका मिलते ही टीम को सूचना देने पर टीम ने फ्लैट में दबिश दी। यहां गर्भवती महिला के साथ चौथी महिला आरोपी शिला देवी भी मिली और उसी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी हरी कुमावत यहां महिलाओं को लाकर भ्रूण लिंग जांच करता है। ऐसे में टीम ने तीनों आरोप लगियों 41 वर्षीय हरी कुमावत,शिला देवी और कुबेर हेल्थ केयर के डॉ. शेर सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी जगबीर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि डॉ. शेरसिंह राजावत शातिर किस्म का अपराधी है और वह गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए प्रेरित कर अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से अपने गिरोह के अन्य आरोपियों से मिलकर जांच करता है।पीसीपीएनडीटी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश मीणा ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण में शामिल मुख्य आरोपी हरी कुमावत आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज हैं। इस बार पोर्टेबल मशीन के चलते बेहद शातिराना अंदाज में भ्रूण लिंग परीक्षण में जुटा था, लेकिन अधिकारियों के कुशल नेतृत्व व टीम की कड़ी मेहनत के चलते यह शातिर अपराधी आखिरकार फिर से गिरफ्त में आ गया।पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी हरी कुमावत केवल दसवीं पास है और वह पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के जरिए हजारों रुपए लेकर भ्रूण लिंग जांच करता है। इसी तरह दूसरी महिला आरोपी भी कम पढ़ी लिखी है लेकिन यह भी नर्सिंग कार्य से जुड़कर महिलाओं को हरी कुमावत के पास भेजती थी। इसी तरह तीसरा आरोपी भी इस कार्य में लिप्त था। वहीं डॉक्टर ने जो डिग्री टीम को दी है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है। डॉक्टर इस गिरोह को चलाने का भी आरोपी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 19, 2026 13:48:510
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 13:47:380
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 13:46:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 13:46:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 19, 2026 13:46:110
Report
MSManish Singh
FollowMar 19, 2026 13:45:580
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 19, 2026 13:45:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 13:45:360
Report
0
Report
0
Report
396
Report
463
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 13:34:07380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:33:31Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर की एक सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब शख्स ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
324
Report