Back
बागपत में नन्ही डॉल योजना से महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक मुक्ती की पहल
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 19, 2026 12:35:16
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत पहुंची अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने बागपत प्रशासना की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नन्ही डॉल अभियान की शुरुआत की। अपने अनुभवों को याद करते हुए मेरीकॉम ने कहा कि मेरा सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। मेरी उम्र हो गई है, नहीं तो मुझे देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना था। यह मेरा सपना था जो अधूरा रह गया, जिसका मुझे अफसोस है। उन्होंने कहा लेकिन कोई बात नहीं अब मैं लड़कियों को सिखा रही हूँ जो मुझसे आगे जाएंगी और मेरे मिशन को पूरा करेंगी।
बागपत से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर है जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक अनोखी पहल की गई है। जिले की डीएम अस्मिता लाल ने “नन्ही डॉल योजना” की शुरुआत की है, जिसके जरिए गांवों की महिलाएं और बेटियाँ वेस्ट प्लास्टिक की बोतलों और कतरन से सुंदर डॉल तैयार कर रही हैं। इस पहल का उद्देश्य एक ओर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करना है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार से जोड़ना भी है।
इस खास कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने डॉल बनाने वाली महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया और छात्रों व खिलाड़ियों को सफलता के लिए लगातार मेहनत करने का संदेश दिया। मैरीकॉम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उम्र सीमा के कारण उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहने की सलाह दी।
वहीं डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि जिले में जेंडर रेशियो को सुधारने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगारपरक शिक्षा के जरिए आगे बढ़ सकें। फिलहाल बागपत की यह “नन्ही डॉल योजना” महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आ रही है…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 19, 2026 13:48:510
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 13:47:380
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 13:46:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 13:46:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 19, 2026 13:46:110
Report
MSManish Singh
FollowMar 19, 2026 13:45:580
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 19, 2026 13:45:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 13:45:360
Report
0
Report
0
Report
396
Report
463
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 13:34:07380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:33:31Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर की एक सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब शख्स ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
324
Report