Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

ईद-नवरात्रि के मद्देनज़र नगिना थाना में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक

AMANIL MOHANIA
Mar 19, 2026 12:31:37
Nalhar, Haryana
ईद और नवरात्रों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा नगीना थाना में हुई बैठक। आगामी त्योहारों ईद और नवरात्रों को देखते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगीना थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी पृथ्वी सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन एसएचओ सचिन कुमार द्वारा किया गया। इस बैठक में पेट्रोल पंप, गौशालाओं, गैस एजेंसियों, ज्वेलर्स, होटलों, दुकानदारों, मंदिरों और मस्जिदों के प्रबंधकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। पृथ्वी सिंह डीएसपी ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रबंधकों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों से अपराध खत्म करने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने नशा रोकथाम पर भी जोर देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। बैठक में गैस एजेंसी के प्रबंधक राजू गांधी, गैस एजेंसी से जुड़े असलम, चांद होटल के प्रबंधक हाजी इमरान, स्थानीय दुकानदार असलम खान, मान सिंह सैनी, राजू सोनी, मनोज मंगला, कमल सैनी, गुलशन वर्मा, राजकुमार सोनी, मनीष सोनी, सीनियर समाजसेवी राजुद्दीन सहित ज्वेलर्स, दुकानदार एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में एसएचओ सचिन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 19, 2026 13:48:51
Begusarai, Bihar:एंकर मोकामा विधायक अनंत सिंह को आज हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत की खबर मिलते ही बेगूसराय में उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेगूसराय में अनंत सिंह के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अबीर-गुलाल उड़ाए और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न गिनाया। पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया। समर्थकों का कहना है कि अनंत सिंह निर्दोष हैं और इसी वजह से उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसमें अनंत सिंह पर आरोप लगा था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब तीन महीने बाद अब हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। हमलोग बहुत खुश हैं, हमारे नेता निर्दोष हैं। जमानत मिलने के बाद हमलोग जश्न मना रहे हैं। फिलहाल, जमानत मिलने के बाद बेगूसराय समेत कई इलाकों में समर्थकों द्वारा खुशी का इजहार किया जा रहा है। हालांकि, मामले की सुनवाई अभी जारी है। तो जमानत के बाद जहां समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं अब सभी की नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Mar 19, 2026 13:47:54
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर पहुंचे जहां उन्होंने दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल सरना पूजा ‘खद्दी परब’ में शामिल होकर प्रदेशवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। जशपुर के दीपू बगीचा में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल सरना पूजा ‘खद्दी परब’ का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित हुए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरना स्थल पर पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज के लोग और श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने धर्मांतरण क़ानून को लेकर कहा कि आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र बिल प्रस्तुत हुआ है और वह पास भी हो जाएगा।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 19, 2026 13:47:38
Noida, Uttar Pradesh:ये मार्केटिंग की खबर है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 14वे. शोरूम का आलमबाग लखनऊ में हुआ भव्य उद्घाटन लखनऊ, 19 मार्च 2026: ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का यूपी के 14वे. व लखनऊ के दूसरे शोरूम का आज भव्य उद्घाटन हुआ ! इस शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने किया। उद्घाटन पर शहर से शानदार फुटफॉल और ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली, जो इस नए लोकेशन की सफलता की क्षमता को दर्शाती है। इस मौके पर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा, " ऐश्प्रा का कलेक्शन देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि ब्रांड डिज़ाइन और डिटेलिंग पर कितना ध्यान देता है। ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन संतुलन है, जो आज के ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार बहुत उपयुक्त है।" उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50% तक की छूट प्रदान की गई, जिससे समारोह में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर्स श्री अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ, शांतनु सराफ, ऐश्प्रा लखनऊ आलमबाग के फ्रैंचाइज़ी ओनर्स श्री सुभाष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल रवि अग्रवाल, अरुण अग्रवाल पवन सिंघानिया, अनुपम खेतान सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी के साथ, ऐश्प्रा ने अपना नया सब-ब्रांड "ज्वेल स्टोरी" भी लॉन्च किया। यह एक आधुनिक ज्वेलरी लाइन है, जो हल्की, प्रैक्टिकल और अफोर्डेबल लग्ज़री पर आधारित है। इस कलेक्शन में 9KT, 14KT और 18KT नैचुरल डायमंड ज्वेलरी शामिल है, जिसे खासतौर पर यंग, वर्किंग कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है—डेली वियर, ऑफिस और गिफ्टिंग के लिए। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ एवं श्री अनूप सराफ ने कहा, “आलमबाग में हमारे विस्तार का निर्णय रणनीतिक दृष्टिकोण से लिया गया है। हजरतगंज में मिली प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि लखनऊ में हमारे लिए मजबूत अवसर हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि हम अपने ग्राहकों को सही प्रोडक्ट, सही वैल्यू और पूर्ण विश्वास प्रदान करें।” “ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स आलमबाग के फ्रैंचाइज़ी ओनर्स श्री सुभाष अग्रवाल एवं श्याम अग्रवाल ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि यहाँ आने वाला हर ग्राहक न केवल ज्वेलरी खरीदे, बल्कि भरोसेमंद, पारदर्शी और उत्कृष्ट सेवा का अनुभव लेकर जाए। हमें गर्व है कि हमने ऐश्प्रा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़कर लखनऊ को यह उपहार दिया है।” श्री वैभव सराफ एवं सौमित्र सराफ ने कहा, “हम लखनऊ के सभी ग्राहकों को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे शोरूम में आएं, हमारे कलेक्शन को देखें और खुद महसूस करें। हमारे लिए हर ग्राहक से मुलाकात केवल एक सेल नहीं, बल्कि एक नई रिलेशनशिप की शुरुआत है।”
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 19, 2026 13:46:54
Churu, Rajasthan:शहीद सचिन पूनिया के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता की जयकरो से गुंजा गांव सैनिक सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि सादुलपुर उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए गांव गागड़वास के वीर सपूत सचिन पूनिया की याद में गुरुवार को भावुक और गर्व से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बीकानेर से पहुँचे सूबेदार मेजर वीर सिंह के नेतृत्व में सेना के जवानों ने शहीद सचिन पूनिया के परिजनों को उनका बक्शा सोपा और सम्मान किया तो उपस्थित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। गाँव गागगड़वास निवासी किसान प्रदीप कुमार पूनिया के पुत्र सचिन पूनिया 22 अक्टूबर 2024 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में अग्निवीर के रूप में हवलदार पद पर उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में तैनात थे। धराली उत्तराखंड 5 अगस्त 2025 प्राकृतिक आपदा के बादल फटने से गांव के नुकसान से बचाने बचाव दल में गए हुए थे सचिन। जहां 5 अगस्त 2025 को प्राकृतिक आपदा के चलते अपने कर्तव्य निभाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। काफी तलाशी के बाद भी पार्थिव देह नहीं मिली, पर सेना की ओर से दो माह पहले मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया और अमर शहीद का दर्जा दिया गया। सचिन अपने पिता प्रदीप पूनिया का इकलौता पुत्र थे तथा उनकी तीन बहनें हैं. 04 अप्रैल 2004 को शहीद सचिन का जन्म हुआ. परिवार में पिता प्रदीप कुमार, माता शर्मिला देवी, बहनें सुनीता, सगीता, प्रियंका हैं. शहीद सचिन 06 जून 2025 को 15 दिन के लिए छुट्टी आया था और 19 जून 2025 को वापस ड्यूटी पर चला गया था. गांव गागगड़वास में सैनिक सम्मान के साथ शहीद सचिन के फोटो के सामने सेना के जवानों सहित ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने 'भारत माता की जय' और 'अमर शहीद सचिन पूनिया अमर रहें' के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, एसडीएम मनोज कुमार खेमडा, एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिंहाह, भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 19, 2026 13:46:11
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम बिजोरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण के घर में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। साँप को देखकर परिवार के लोग घबरा कर घर से बाहर निकल आये और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी ही सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ कर डब्बे में बंद कर लिया और सांप को लेजाकर मोती कटरा के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया। तब जाकर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अगर समय पर रेस्क्यू नहीं किया जाता तो यह जानलेवा हो सकता था।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 19, 2026 13:45:58
Mumbai, Maharashtra:एनएच-922 पटना-बक्सर हाईवे के कुल्हड़िया गांव के समीप स्कूल विंगर और कंटेनर ट्रक आमने-सामने टकरा गई। वहीं पीछे से आ रही एक आटो भी टकरा गई। स्कूल वाहन (विंगर) में सवार एक निजी स्कूल कोईलवर के पांच बच्चे, दो शिक्षिका, वाहन चालक समेत आटो में सवार दो घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए सीएचसी कोईलवर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जिनमें दो बच्चों को ज्यादा चोट लगी थी जिन्हें चिकित्सकों ने सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया। जख्मी सभी बच्चे कुल्हड़िया गांव के हैं। उनके स्वजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर, स्कूल वाहन और आटो को हाईवे से हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बक्सर-पटना लेन बालू लदे वाहनों के जाम होने के कारण स्कूल वाहन समेत अन्य वाहन भी रांग साइड से आ रहे थे। कंटेनर वाहन अपने लेन से आरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 19, 2026 13:45:46
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान दिवस पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं म्हारो राजस्थान के संग अनिल अग्रवाल की शुभकामनाएँ चितौड़गढ़ । राजस्थान दिवस के अवसर पर पारंपरिक परम्पराओं और राजस्थानी भाषा की मिठास के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने राजस्थानी भावभूमि से जुड़े शब्दों“म्हारो राजस्थान, रेत में भी हिम्मत के फूल खिलावै…” से करते हुए प्रदेश की वीरता, मेहनत और जुझारूपन को नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान की यह धरती सदियों से कठोर प्राकृतिक परिस्थितियों—तपती धूप, उड़ती रेत और कम वर्षा का सामना करती आई है, लेकिन यहाँ के लोगों ने हर चुनौती को अवसर में बदलकर एक नई पहचान बनाई है। यह भूमि न केवल संघर्ष की प्रतीक है, बल्कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रगति की प्रेरणा भी देती है। अग्रवाल ने प्रदेश की अपार प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान जिंक, चाँदी, तांबा, पोटाश, फॉस्फेट, तेल और गैस जैसे संसाधनों से समृद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय है कि विकास की सोच को नई दिशा देते हुए “धरती के ऊपर के साथ-साथ धरती के नीचे” मौजूद संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जाए। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की वैश्विक पहचान को रेखांकित करते हुए उन्होंने जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर को विश्व के प्रमुख ट्रैवल और वेडिंग डेस्टिनेशन बताया। साथ ही दाल-बाटी-चूरमा, बांधनी, ब्लॉक प्रिंट, हस्तशिल्प, मार्बल और टेक्सटाइल जैसे उत्पादों के माध्यम से राजस्थान के सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान को भी सराहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में राजस्थान एक मजबूत आर्थिक हब बनकर उभर सकता है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि वेदांता समूह प्रदेश के विकास के इस सफर में राजस्थानवासियों, युवाओं और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 19, 2026 13:45:36
Dholpur, Rajasthan:जमींन विवाद में सोने का गुर्जा के तोर सायपुर में झगड़ा,फायरिंग का विडिओ वायरल पीड़ित द्वारा खरीदी गई जमीन और घर पर आरोपी पक्ष का विरोध बाड़ी उपखंड के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के तोर का सायपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। झगड़े के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर आकर हमला किया गया है। जिसमें फायरिंग भी की गई है। उक्त फायरिंग में पीड़ित पक्ष के लोग बाल-बाल बचे हैं। घटना को लेकर पीढ़ित पक्ष की शिकायत पर सोने का गुर्जा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के तोर का सायपुर गांव निवासी फूलसिंह पुत्र रघुवीर सिंह गुर्जर ने सोने का गुर्जा पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ महीने पहले गांव के ही धर्मसिंह से उसका खेत और मकान एवं पशुओं की ख़िरकारी को खरीदा था। जिसके गवाह पूरे गांव वाले हैं। अब जमीन खरीदने के बाद पड़ोसी पुरा के सुगरा पुत्र देता गुर्जर उन पर आकर दादागिरी कर रहा है। आरोपी चाहते हैं कि वह मकान,जमीन उनको दे दी जाए। जिस पर यह झगड़ा शुरू हुआ है। आरोपियों ने धमकी दी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद 8 से 10 की संख्या में सुगरा पक्ष के लोग आए और उन्होंने आकर उनके खरीदे गए मकान पर ताला लगा दिया। जब विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग की है। जिसका वीडियो भी उन्होंने पुलिस को सौपा है। घटना के बाद सोने का गुर्जा एसएचओ कैलाशचंद गुर्जर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए धारा 191(2,3),190, 115(2),126(2) और 109(1) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। आरोपी गांव से गायब बताए गए हैं। बाइट 1 पीड़ित
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 13:45:29
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज / परतावल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मार्ग के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के मलंग स्थान निवासी लक्ष्मण कुमार (30 वर्ष) अपनी भाभी और एक छोटी बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से परतावल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुर बागापार निवासी बेचन (60 वर्ष) अपने एक साथी के साथ सवार थे, जो भटहट से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज शुरू
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 19, 2026 13:44:48
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज।एक माह पूर्व बच्चों के बीच खेल खेल में शुरू हुआ विवाद एक मासूम की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। हमलावरों द्वारा जिस बच्चे को पकड़कर बीते बुधवार की सायं प्राणघातक हमला बोला गया था, उसकी उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। थाना ठठिया के गांव बहसार निवासी शानू के मुताबिक बीते एक माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से बच्चों के खेल खेलने को लेकर विवाद हुआ था। घटनाक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मामले को शांत करवा दिया था। इस दौरान विपक्षी हमलावरों ने शानू और उसके परिवार को देख लेने की धमकी भी दी थी। शानू के मुताबिक विपक्षी उपरोक्त घटनाक्रम के बाद से लगातार मेरे परिवार को धमका रहे थे और बदला लेने की बात भी कह रहे थे। पीड़ित के मुताबिक मामले से स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। नतीजा यह हुआ कि आरोपी लगातार हमले की रणनीति तय करते रहे। पीड़ित के मुताबिक बीते बुधवार की सायं गांव के आरोपियों ने शानू के बच्चे 8 वर्षीय असद को गांव के बाहर खेलने के दौरान पकड़ लिया और उस पर प्राणघातक हमला बोल दिया। हमले में असद के गले में धारदार हथियार से गहरी चोट पहुंची। घटना को अंजाम देकर जहां हमलावर भाग निकले वहीं रक्तरंजित हालत में असद जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आपसपास के ग्रामीणों ने जब असद को देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि, घर से काफी दूरी पर हमलावरों ने असद पर हमला बोला था, जिसमें असद के गले और एक हांथ की नस भी रक्तरंजित हुई थी, हमलावरों से जाने बचाने को असद मौके से भाग कर घर पहुंचा था और इसके बाद मरणासन्न होकर गिर गया था। मामले की जानकारी पर असद के परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन असद को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां हालत चिंताजनक होने के कारण मासूम को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार को हायर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। असद की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन असद का शव लेकर वापस लौट आए। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर आगे कार्यवाही शुरू कर दी थी। पीड़ित परिवार द्वारा थाना पुलिस को कार्यवाही के लिए आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। असद की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिकायती पत्र के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। बता दें कि मामले में पीड़ित परिवार द्वारा एक महिला सहित दो लोगों अरबाज पुत्र जाबिर और रूही बेगम पत्नी जाबिर के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 13:42:13
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट पुलिस ने महादेव कालोनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी शनिकान्त उर्फ शनि एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्ज पटाने और अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए उक्त चोरी की घटना कारित की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच भी शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना हाथरस गेट में कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी, अपहरण, एन डी पी एस अधिनियम जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी आगे की जांच जारी है।
396
comment0
Report
Mar 19, 2026 13:41:12
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके में रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला है, जहां एक बेकाबू काली कार ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है। हादसे में लोहे की दुकान के मालिक 40 वर्षीय गुलाब सिंह की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कार चालक आदित्य कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन भी कब्जे में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
463
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 19, 2026 13:34:07
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়া: নদিয়ার পলাশীপাড়া বিধানসভা কেন্দ্রে তৃণমূল প্রার্থী হিসেবে রুকুবানুর রহমানকে পছন্দ নয়। প্রার্থী হিসেবে ভূমিপুত্র চাই এই দাবি তুলে আজ পলাশীপাড়া বীজপুর রোডে তৃণমূল কংগ্রেস কর্মীরা পথ অবরোধ এবং রাস্তায় টায়ার জ्वালিয়ে প্রতিবাদ বিক্ষোভ দেখাতে শুরু করে। এলাকায় কর্মী সমর্থকদের দাবি, দল যে প্রার্থী ঘোষণা করেছে সেই রুওবানুর রহমানকে তাদের পছন্দ নয়। তাই এই প্রতিবাদ ও বিক্ষোভ বলে জানান কর্মী সমর্থকরা। পলাশীপাড়া কেন্দ্রে অনুপ রায়কে প্রার্থী হিসেবে দেখতে চান তারা আর এই দাবি নিয়ে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ ও প্রতিবাদ কর্মী সমর্থকদের।তাদের দাবি অবিলম্বে প্রার্থী বদল করতে হবে। দীর্ঘ সময় ধরে অবরোধ চালালে পুলিশ এসে অবরোধ তুলে দেয়। এই কেন্দ্রে আগেরবার মানিক ভট্টাচার্য জয়ী হয়েছিল। নিয়োগ দুর্নীতি মামলায় দীর্ঘদিন জেল খাটার পর জামিন পান।যদিও এবার তাকে পলাশীপাড়া বিধানসভা কেন্দ্র থেকে টিকিট দেওয়া হয়নি। এখানে প্রার্থী করা হয়েছে চাপড়ার প্রাক্তন বিধায়ক রুকবনুর রহমানকে। এলাকার বেশ কিছু তৃণমূল কর্মী সমর্থকদের পছন্দ নয় তৃণমূল প্রার্থীকে আর তাই এই প্রতিবাদ ও বিক্ষোভ। যে হওয়ার কথা ছিল তৃণমূল প্রার্থী অনুপ রায় তিনি ও বলেন কর্মীদের আবেগ তারা ক্ষোভ প্রকাশ করছে। ছবি বাইট বিক্ষোভ কারীদের, শেষে অনুপ রায় যাকে চায় এলাকার মানুষ তৃণমূল প্রার্থী হোক ভূমিপুত্র কে।
380
comment0
Report
Advertisement
Back to top