Back
OTP अनिवार्य: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में बड़ा बदलाव
DGDeepak Goyal
Mar 19, 2026 12:34:15
Jaipur, Rajasthan
अगर आप एलपीजी उपभोक्ता हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब गैस सिलेंडर लेना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। क्योंकि गैस सिलेंडर डिलीवरी सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है…बिना OTP के अब सिलेंडर नहीं मिलेगा… ये सख्ती क्यों की गई है और इससे आपको क्या फायदा होगा… देखिए ये रिपोर्ट…
प्रदेश में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बैठक लेकर स्पष्ट किया है कि अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी बिना OTP और डायरी में एंट्री के नहीं होगी। इस फैसले का सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि इससे फर्जी बुकिंग और गैस डाइवर्जन पर लगाम लगेगी। गोदारा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के 3 से 4 दिनों के भीतर ही सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। अब गैस डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को OTP देना अनिवार्य होगा। साथ ही एजेंसी को डिलीवरी की एंट्री डायरी में दर्ज करनी होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि प्रदेश में करीब 1300 गैस एजेंसियों के जरिए आपूर्ति हो रही है। गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड ऑफिसर्स के जरिए रोजाना औचक निरीक्षण करें। हर निरीक्षण की जिओटैगिंग रिपोर्ट भी विभाग को भेजनी होगी। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, अन्नपूर्णा रसोइयों और धार्मिक स्थलों पर गैस सप्लाई लगातार जारी है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित न हो। लगातार आपूर्ति से उपभोक्ताओं में भरोसा बढ़ा है, जिससे बुकिंग का दबाव कम हुआ है। अब गैस कंपनियों के सर्वर भी बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं और बुकिंग प्रक्रिया आसान हुई है। सरकार के नए नियमों से जहां कालाबाजारी और डाइवर्जन पर रोक लगेगी, वहीं आम एलपीजी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई
बहरहाल, तो अब गैस सिलेंडर सिर्फ जरूरत ही नहीं, बल्कि सिस्टम की सख्ती का भी हिस्सा बन चुका है…ओटीपी और डायरी एंट्री की ये नई कवायद न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाएगी, बल्कि कालाबाज़ारी पर भी कड़ा प्रहार करेगी। सरकार का संदेश है कि सही उपभोक्ता तक सही सिलेंडर, बिना किसी गड़बड़ी के पहुंचे। अब देखना होगा कि ये सख्ती ज़मीन पर कितनी असरदार साबित होती है…दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 19, 2026 13:48:510
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 13:47:380
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 13:46:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 13:46:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 19, 2026 13:46:110
Report
MSManish Singh
FollowMar 19, 2026 13:45:580
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 19, 2026 13:45:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 13:45:360
Report
0
Report
0
Report
396
Report
463
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 13:34:07380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:33:31Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर की एक सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब शख्स ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
324
Report