Back
CBI अधिकारी बन कर न्यूड फोटो से ब्लैकमेल करने वाले साइबर गिरोह के चार गिरफ्तार
ADArvind Dubey
Feb 03, 2026 11:02:13
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद में न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को डराने और उनसे धन उगाही करने वाले अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम ने कानपुर नगर से इस संगठित गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद को CBI अधिकारी बताकर फोन करते थे, गाली-गलौज, जान से मारने और न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। महिलाओं से जुड़े अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक मामला थाना चोपन क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला की शिकायत पर यह पूरा नेटवर्क सामने आया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को CBI अधिकारी बताते हुए मोबाइल हैक करने, न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेते थे और उन्हीं सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए AI तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था। टीम ने कानपुर नगर में दबिश देकर संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अब तक 100 से अधिक सिम कार्ड के इस्तेमाल से देशभर में साइबर ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।
इस गिरोह से जुड़े मामलों में सोनभद्र की कई पीड़िताओं की जानकारी भी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 12:32:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 12:32:400
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:32:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 03, 2026 12:31:590
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:31:370
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:31:300
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 03, 2026 12:31:160
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 03, 2026 12:30:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 03, 2026 12:20:310
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 03, 2026 12:19:560
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 03, 2026 12:19:270
Report