Back
गुजरात मंत्री ने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को मॉडल बताया
DKDARSHAN KAIT
Feb 03, 2026 12:20:31
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जीतू भाई वाघनी । गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 108 एकड़ में बने प्राकृतिक फार्म का किया दौरा। प्राकृतिक खेती को नजदीकी से देख लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती करने पर दिया जोर। गुजरात के राज्यपाल देवव्रत भी रहे मौजूद।
कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जीतू भाई वाघनी ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 108 एकड़ में विकसित प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और खेतों में उगाई जा रही फसलों का अवलोकन किया।
कैबिनेट मंत्री जीतू भाई वाघनी ने कहा कि प्राकृतिक खेती न सिर्फ किसानों की लागत कम करती है, बल्कि मिट्टी की सेहत और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखती है। साथ ही जमीन को बंजर होने से भी बचाया जा सकता है।
उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया।
मंत्री ने किसानों से रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की और कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित अनाज का उत्पादन संभव है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भी प्राकृतिक खेती बड़े पैमाने पर होती है।
इस दौरान गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने प्राकृतिक खेती से जुड़ी जानकारियां साझा की और बताया कि किस तरह बिना रसायन के बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में खेती की दिशा और दशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर गुजरात के राज्य मंत्री राजेश भाई, गुजरात एग्रीकल्चर विभाग की टीम, गुजरात के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
बाइट : जीतू भाई वाघनी मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण गुजरात
बाइट : देवव्रत आचार्य राज्यपाल गुजरात
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:19:27Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - जियो टॉवर में लगी आग। शॉट सर्किट से आग लगने की जताया जा रहा है आसंका। अचानक टॉवर के मशीन में लगी आग। आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान। बांदे थाना के PV 79 में लगे जियो टॉवर में लगी आग。
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 07, 2026 17:17:180
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 07, 2026 17:16:450
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 07, 2026 17:15:480
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 07, 2026 17:15:120
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report