261135
Sitapur: लहरपुर पुलिस चौकी में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
Laharpur, Uttar Pradesh:नगर पुलिस चौकी में नवनिर्मित शिव मंदिर में बुधवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर समारोह में भाग लिया। तीन दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के तहत मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की गई। वैदिक आचार्यों और मुख्य यजमान अनिल कुमार द्विवेदी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर मंदिर प्रांगण को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर आगजनी के पीछे आखिर मामला क्या था।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना इलाके में अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर सजातीय ग्रुप आमने-सामने आ गए। एक पक्ष जहां प्रतिमा स्थापना का विरोध कर रहा था वहीं दूसरा पक्ष मूर्ति स्थापना करने पर आमादा था। मूर्ति स्थापना की यह पूरी कवायत सरकारी भूमि गाटा संख्या 1167 जो (खाद गड्ढे)नाम से जमीन दर्ज जमीन पर कब्जा करने के लिए की जा रही थी। जैसे ही दोनों पक्ष गुट आमने-सामने हुए वैसे ही मूर्ति छीनने के चक्कर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। फिर क्या था मामले में गाली गलौज मारपीट की नौबत आ गई। गहमा गहमी के बीच महिलाएं भी इस मामले में भी कूद पड़ी और मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को हल्का बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ने की कोशिश की । लेकिन इस बीच प्रतिमा स्थापना का विरोध कर रही एक महिला की दूसरे गुट की कई महिलाओं ने पिटाई कर दी। जब पूरे मामले में पुलिस ने स्थापना को नियम विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही वैसे ही पब्लिक उग्र हो गई और पुलिस और प्रशासन पर पथराव करते हुए उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक गाड़ी को पास स्थित नहर में ढकेल दिया वहीं प्रशाशन की तीन गाड़ियों गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए 2 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया । गुस्साई भीड़ द्वारा के पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पूरे मामले में पुलिस ने घायल महिला की तरफ से FIR दर्ज कराई है जिसमें 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल मौके की स्थिति नियंत्रण में है भारी तादात में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल नगर स्थित संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण,चार्ट और प्रेरक स्लोगन के माध्यम से डॉ.अंबेडकर के जीवन-संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को दर्शाया। डॉ.जे.पी.यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल महान विधिवेत्ता नहीं,बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण के सशक्त अग्रदूत थे। साधनहीन परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने छुआछूत और सामाजिक विषमताओं को अपने ज्ञान और साहस से परास्त किया। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर समानता,स्वतंत्रता एवं बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। डॉ.जे.पी.यादव ने संविधान को अंबेडकर जी की अनुपम देन बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा को प्राथमिकता देने और समरसता बढ़ाने का आह्वान किया। LKG के छात्र पर्व यादव ने डॉ. अंबेडकर की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। कक्षा 4 की आस्था यादव ने भाषण और कक्षा 5 के हार्दिक यादव ने चार्ट प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रबंधक सरिता सिंह,प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह सहित सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,हरिहर,विजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार,सुधीर यादव,सुधीर कश्यप,प्रफुल सिंह चौहान, संतोष कुमार,बृजेंद्र पांडेय, अर्चना,सुरेंद्र,प्रीति,सचिन कश्यप,सोनी,शिव कुमार,हृदय राम,युवराज,प्रियल,गार्गी, वैष्णवी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।0
0
Report
सेक्टर 63 में कंपनी के बाहर फिर शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन।
Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर 63 में कंपनी के बाहर फिर शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन। उपरोक्त सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारीगण मय पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। शांति व्यवस्था स्थापित है। नोएडा में हिंसा पर प्रशासन की सख़्ती, हिंसा हुई तो आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर होगा एक्शन,। डी एम रूपा मेघमं। कंपनी के सभी कर्मचारियों द्वारा शांति से काम करना शुरू कर दिया गया है कर्मचारियों के एंट्री के दौरान थोड़ी भीड़ हुई थी।0
0
Report
Advertisement
मंडी धनोरा के अख्तियारपुर भूड़ शिव मंदिर पर रात्रि में की जा री पत्थरबाजी वीडियो बनाकर किया वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव बख्तियारपुर भूड़ में रात्रि के समय पत्थर बाजी की जाती है जिसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है महाराज द्वारा अनाउंसमेंट भी किया गया था लेकिन उसका कोई भी असर नहीं हुआ अब सवाल खड़ा यह होता है कि आखिर पत्थर बरसाने वाला है कौन और कब तक इसका पर्दाफाश होता है0
0
Report
दुर्गम बस्तर में गूंजी एंबुलेंस की सायरन, तीन दशक बाद बदली तस्वीर Ambulance Siren Echoes in Remote B
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर जिले के बैलाडीला क्षेत्र के पीडिया, गमपुर और डोडी तुमनार जैसे दुर्गम गांवों में अब स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने लगी हैं। जहां कभी नक्सल प्रभाव और सुविधाओं के अभाव से सन्नाटा था, वहां अब एंबुलेंस की सायरन सुनाई दे रही है। गंगालूर से जुड़े इन इलाकों में पहले मरीजों को खाट या बाइक से ले जाना पड़ता था, लेकिन अब एंबुलेंस चालक अजय कठिन रास्तों से मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचा रहे हैं।0
0
Report
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पट्टी खदान में निकली शोभायात्रा
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पट्टी खादर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें भव्य शोभायात्रा का भी कार्यक्रम रहा जिसमें बाबा साहब के कार्यों को याद किया गया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
हापुड - NH-9 पर अर्धनग्न होकर बॉडी प्रदर्शन कर युवक ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां बसपा नेता के भाई का गाड़ी में अर्धनग्न होकर बॉडी प्रदर्शन करते हुए स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है NH-9 पर बसपा नेता के भाई ने गाड़ी के सनरूफ से निकलकर अर्धनग्न होकर अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया है।। बसपा नेता का भाई अर्धनग्न होकर अपनी बॉडी के पोज बनाते हुए वीडियो शूट करवा रहा है और यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है मुल्ला आरिफ जिला पंचायत सदस्य है और बसपा का नेता है और अर्धनग्न होकर बॉडी का प्रदर्शन कर स्टंटबाजी करने वाला है युवक उसका भाई है। वीडियो हापुड़ के नेशनल हाईवे 9 का बताया जा रहा है।0
0
Report
हापुड़ - NH-9 पर पलटी सब्जियों से भरी गाड़ी, बड़ा हादसा होने से बचा।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से हैं जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में NH- 9 पर सब्जियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है गढ़ से सब्जी लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं ये गाड़ी डिसबैलेंस होने से हाईवे पर पलट गई। हल्की गनीमत ये रही की कोई अन्य वाहन व राहगीर इस गाड़ी की चपेट में नहीं आया। NH-9 पर सब्जियों भरी पलटी हुई गाड़ी की वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।0
0
Report
मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ हंगामा । आगजनी।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना इलाके में बांकेगंज में पुलिस पर हमले तोड़फोड़ गाड़ियों में आग लगाए जाने के मामले में मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है हालांकि घटना के बाद तनाव को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस और पीएसी बल को लगाया गया है। मामले में चार गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है । जबकि दो गाड़ियों को आग के हवाले किया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने कैंप कर रखा है साथ ही पूरी मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय को सौंपी है। मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अधिकारी सोए कुम्भकर्णी नींद, फर्जी लोग कर उगाही,वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- आधी रात में मिट्टी खनन की सुगबुगाहट सुन, अवैध उगाही की नीयत से एक दर्जन से अधिक लोगो ने खनन कर रहे लोगों से मांगा परमिशन लेटर,गले मे हरा रंग का पट्टा डालकर खुद को किसान नेता बताया, गाड़ी में भी की तोड़फोड़, वीडियो वायरल0
0
Report
आपदा में अवसर का लाभ उठा रही गैस एजेंसी, kYC के नाम पर हो रही अवैध वसूली।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर-तरुनिका गैस एजेंसी पर KYC के नाम पर अवैध धन वसूली। सुबह से ही लाइनों में लगने को मजबूर गैस उपभोक्ता, KYC के नाम पर हो रही अवैध वसूली।सरकार के दावे और वादों को पलीता लगा रहे गैस एजेंसी संचालक। सुबह 6:00 बजे से लाइनों में लगे उपभोक्ता, नहीं मिल रही गैस। KYC के नाम पर नहीं मिल रहे उपभोक्ताओ को गैस सिलेंडर। गैस किल्लत और KYC के कारण गैस एजेंसी पर लगी लंबी लाइन की ये तस्वीर तहसील खुर्जा क्षेत्र तरुनिका भारत गैस एजेंसी की हैं। बाइट गैस उपभोक्ता0
0
Report
गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर को 6 माह के लिए जिला बदर
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। थाना देवरनियां पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, देवरनियां क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी सद्दाम पुत्र शफीक अहमद (32 वर्ष) के खिलाफ लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें थीं। उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिला मजिस्ट्रेट बरेली द्वारा पारित आदेश के अनुसार, अभियुक्त को 6 माह तक जनपद बरेली की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए। आदेश के अनुपालन में थाना देवरनियां पुलिस ने उसे जनपद की सीमा से बाहर उत्तराखंड की सीमा तक छोड़ते हुए स्पष्ट हिदायत दी कि निर्धारित अवधि के दौरान वह जनपद में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।0
0
Report
Advertisement
महिलाओं की फ़ोटो लेने पर जमकर हुआ बवाल,दौड़ा दौड़ा कर पीटने का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर -महिलाओं के फोटो लेने पर बवाल। ग्रामीण और मेहमानों के बीच जमकर चले लात घुसे और लाठी डंडे, वीडियो हुआ वायरल। काजमपुरपुर देवली में दो भाइयों के वलीमे का था आयोजन। वलीमा में शामिल हुए थे ग्रामीण और रिश्तेदार। स्टेज पर बैठी महिलाओं के गांव के कुछ युवक़ों पर फोटो खींचने का आरोप। विरोध करने पर रिश्तेदार और ग्रामीण आमने सामने आ गए। पंडाल से लेकर सड़क तक खूब हुई जमकर मारपीट। मारपीट में महिलाओं सहित कई घायल। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की एफआईआर। बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव काजमपुर देवली की घटना।0
0
Report
भीषण आग लगने से किसान की 8 बीघे फसल जलकर खाक।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - शिकारपुर के मीरापुर में किसान नरेन्द्र की 8 बीघे फसल ,हुई जलकर खाक, अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान को बर्बाद करने का काम किया है फिलहाल ग्रामीण सकते में है और घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है0
0
Report
हिरमा मरकाम ने ग्रामीण परिवहन पर उठाए सवाल, बस सुविधा की मांग Demands Better Rural Transport,
Jagdalpur, Chhattisgarh:Hirma Markam ने सोशल मीडिया पर ग्रामीण परिवहन की कमी को लेकर सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को आज भी लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की, जैसा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में है। उनका कहना है कि बेहतर सार्वजनिक परिवहन से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
