Back
चौधरी वीरेंद्र सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर पर सवाल उठाए, कांग्रेस की एकजुटता पर जोर
VKVIJAY KUMAR
Mar 19, 2026 08:36:36
Sirsa, Haryana
एंकर रीड पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कर्मवीर बौद्ध के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरी के दौरान भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और खासतौर पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उल्लेखनीय काम किया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह आज सिरसा के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
वोल 1 कांग्रेस की इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीत, जीत होती है चाहे कम मार्जिन से हो या ज्यादा मार्जिन से। जीत की खुशी अपने आप में बड़ी होती है और यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाती है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस की “सद्भाव यात्रा” को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को यह यात्रा सिरसा में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “कांग्रेस का हाथ, भाईचारे का साथ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा 2 अप्रैल को फतेहाबाद के लिए रवाना होगी।
वोल 2 चौधरी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, यह यात्रा अब तक 63 हल्कों को कवर कर चुकी है और लगभग 2200 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा का समापन 5 मई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट मैप इस तरह बनाया गया है कि शहरों में एक दिन और गांवों में दो दिन रुककर लोगों से सीधा संवाद किया जाए। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपनी एकजुटता और संगठन की ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है।
वोल 3 राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने वहीं, रतिया के विधायक जरनैल सिंह के वोट रद्द होने के मामले पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो दिन की रिहर्सल के बाद भी अगर वोट कैंसिल होता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाईकमान के सामने अपनी बात रखेंगे। चौधरी वीरेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर विपक्ष के पक्ष में वोट डाला है, जो कि अनुशासनहीनता का बड़ा मामला है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए और पार्टी हाईकमान को उनसे जवाब भी मांगना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
वोल 4 इसके साथ ही उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी रिटर्निंग ऑफिसर की होती है, ऐसे में यह जांच का विषय है कि आखिर निगरानी में कहां चूक हुई। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि यह संघर्ष बढ़ता है, तो यह विश्व युद्ध का रूप भी ले सकता है, जो पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा साबित होगा। कुल मिलाकर, सिरसा की इस राजनीतिक हलचल ने राज्य की राजनीति को एक नई दिशा दे दी है, जहां एक तरफ कांग्रेस अपनी एकजुटता दिखाने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ आंतरिक चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
बाइट वीरेंद्र सिंह , पूर्व इस्पात मंत्री。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 09:51:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 09:51:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 09:51:240
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 09:51:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 19, 2026 09:51:060
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 19, 2026 09:50:250
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 19, 2026 09:50:080
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 19, 2026 09:49:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 19, 2026 09:49:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 19, 2026 09:49:140
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 19, 2026 09:48:270
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 19, 2026 09:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 09:47:590
Report