Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
ईद पर एकता और महंगाई में कमी के लिए प्रशासन से सख्त कदम की मांग—थोकर
SBShowket Beigh
Mar 19, 2026 08:35:13
Srinagar,
Jammu and Kashmir Justice and Development Front President, Shameem Ahmad Thokar, has extended warm greetings to the people on the occasion of Eid, wishing peace, prosperity, and happiness for all. In his Eid message, Thokar urged people to celebrate the festival with unity, brotherhood, and compassion, especially remembering the poor and needy during these blessed days. While reacting to the ongoing global situation, particularly the Iran war, he expressed deep concern and appealed for special prayers for peace and stability in the region. He urged people of Jammu and Kashmir to pray for the people affected by the conflict. Thokar also strongly condemned the issue of black marketing of essential commodities, especially ahead of Eid. He said such practices create unnecessary hardship for the common people. He appealed to the administration to take strict and immediate action against those involved in black marketing, ensuring that essential items are available to the public at fair prices.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 19, 2026 09:56:26
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद जिले में पर्याप्त रसोई गैस होने के दावों के बीच गैस न मिलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने आज सुबह जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। जाम लगा रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि एक और शासन और प्रशासन दावे कर रहा है कि उनके पास पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध है, किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा, मगर यहाँ के हालत बिलकुल विपरीत हैं.. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से रोजाना सुबह सवेरे लाइन में लगते हैं और फिर खाली हाथ लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गैस पर्याप्त उपलब्ध है तो वह जा कहाँ रही है. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगो को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे रहे जाम के कारण बुढ़लाडा हाईवे पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 19, 2026 09:51:42
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने मुसलमानों से रमजान और ईद की खरीदारी सिर्फ अपने समुदाय से करने की अपील की. निजामी ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुल्क में मुस्लिम समाज की हालत दलित समाज से भी बत्तर है. समाज की माली हालत, शिक्षा और रोजगार सुधारने के लिए अपनी ज़कात का सही इस्तेमाल करें. रमज़ान और ईद की खरीददारी अपने से करें ताकि कौम का उत्थान हो सके. 2014 के बाद देश में ऐसा माहौल बना है जिसके चलते मुसलमानों से गुजारिश की जा रही है. सच्चर कमेटी मुसलमानों को संकेत दे रही है कि इस बार ईद पर मुसलमानों से ही खरीदारी की जाए. इस देश में मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है. मुसलमानों को आगे ले जाने की बात हो रही है. बाबा बागेश्वर की तरह नफरत नहीं फैला रहे.
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Mar 19, 2026 09:51:15
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): HIMANTA BISWA SARMA (ASSAM CM) PRESS CONFERENCE कल, BJP के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सिसिबोर्गॉंव सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हमने युवाओं, महिलाओं, ST, SC और नाथ समुदाय के उम्मीदवारों को शामिल करने की कोशिश की है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता इस सूची से खुश हैं। इस बार BJP अच्छे नतीजे देने में सफल रहेगी। हमने AGP को 26 सीटें दी थीं। आज, मेरी AGP नेतृत्व के साथ बैठक हुई और वे जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के CEM, टंकेश्वर राभा भी इस चुनाव में हिस्सा Lेंगे। कल, मैं अपना नामांकन दाखिल करूँगा। कई अन्य उम्मीदवार भी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 19, 2026 09:51:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीएम के पास पहुंचे मुख्तार के भाई मंसूर अंसारी, कुर्क संपत्ति अवमुक्त करने की मांग。 मंसूर अंसारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 12 मार्च 2026 के आदेश के साथ डीएम गाजीपुर के जनता दर्शन में पहुंचे और कुर्क संपत्ति अवमुक्त करने की मांग की。 यूसुफपुर बाजार स्थित अंसारी कटरा को वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट 1986 के तहत बेनामी संपत्ति बताकर प्रशासन ने कुर्क किया था。 हाई कोर्ट ने संपत्ति को वैध मानते हुए कुर्की की कार्रवाई और निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया。 पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के बयान पर मंसूर अंसारी ने अनभिज्ञता जताई, वहीं डीएम ने आदेश के अनुसार जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया。 मैं अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने अंसारी कटरा की 18 दुकानों को लेकर न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद मैंने हाई कोर्ट में अपील की। माननीय उच्च न्यायालय ने मेरे पक्ष में फैसला देते हुए मेरी संपत्ति को वैध माना और कुर्की की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उसे तत्काल मुझे सौंपने का आदेश दिया है। आज मैंने जिलाधिकारी महोदय को कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति सौंपते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंसूर अंसारी ने कहा कि उन्होंने भी इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबर देखी है, लेकिन उन्हें इसकी कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और संबंधित जानकारी पूर्व डीजीपी ही दे सकते हैं कि किन कोठियों का जिक्र किया गया है। उन्होंने आगे कहा, आज मैं अपनी कुर्क संपत्तियों और बैंक खाते के संबंध में हाई कोर्ट का आदेश लेकर आया हूं, ताकि मुझे न्याय मिल सके। जिलाधिकारी गाजीपुर ने मंसूर अंसारी को आश्वस्त किया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नियमानुसार जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:50:34
Fatehabad, Haryana:सद्भाव यात्रा के तहत रतिया पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने पार्टी और प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की ललक कांग्रेस को लेकर बैठी हुई है और पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा की अब समय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का नहीं, बल्कि पार्टी को मजबूत करने का है। रतिया में सद्भाव यात्रा के दौरान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इसके नाम में ही छिपा है—समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना। उन्होंने बताया कि यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा बताया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के नाम पर वोट लेकर विधायक बनने के बाद इस तरह का कदम उठाना विश्वासघात है। उन्होंने कहा ऐसे विधायकों के
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 19, 2026 09:50:25
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के नए निदेशक अश्वीन एम दलवी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। बागौर की हवेली में विभाग के सभी अधिकारियों की उपस्थिती में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार कोई भी कार्यक्रम करती है, वह जॉनल सेंटर के माध्यम से करती हैं। उदयपुर में यह वेस्ट जॉन कल्चर प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र हैं। जिसके माध्यम से नीचे तक कला और कलाकार इससे लाभ पाते हैं। प्राथमिकता कला के क्षेत्र को और कैसे बढाया जाए इस पर फॉकस रहेगा। आईएएस अश्विन एम दलवी इससे पहले ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और नाद साधना इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर के सचिव पद पर रह चुके हैं। आपको बता दें कि उदयपुर का पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और दमन-दीव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर कार्य करता हैं。
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 19, 2026 09:50:08
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर विकास प्राधिकरण लोगों के लिए नई लैंड पूलिंग पॉलिसी लेकर आया है। आज बीडीए के चार नई लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर आईएएस कनिष्क कटारिया ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि लैंड पूलिंग पॉलिसी (Land Pooling Policy) एक ऐसी योजना है जहाँ भू-स्वामी (जैसे किसान) अपनी छोटी-छोटी ज़मीनों को स्वेच्छा से सरकार या किसी विकास प्राधिकरण को सौंप देते हैं। बदले में, प्राधिकरण उस पूरी ज़मीन को विकसित करता है और उसका एक निश्चित हिस्सा (आमतौर पर 60%) विकसित प्लॉट के रूप में मालिक को वापस कर देता है, जबकि बाकी हिस्सा (लगभग 40%) बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पार्क, और स्कूल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने बताया कि इस लैंड पूलिंग पॉलिसी की मुख्य विशेषता यह है कि भू-स्वामी को उसकी मूल ज़मीन के बदले विकसित क्षेत्र में एक प्लॉट मिलता है, जिसकी कीमत कच्ची ज़मीन से कहीं अधिक होती है। यह पारंपरिक भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) की तरह अनिवार्य नहीं है, बल्कि भू-स्वामी अपनी मर्जी से इसमें शामिल होते हैं। प्राधिकरण ज़मीन के 40% हिस्से पर पार्क, मेट्रो स्टेशन, चौड़ी सड़कें और अस्पताल जैसी सुविधाएँ विकसित करता है। कई भू-स्वामी मिलकर एक समूह या 'कंसोर्टियम' बना सकते हैं ताकि वे न्यूनतम भूमि की शर्त को पूरा कर सकें और विकास कार्य शुरू कर सकें। इसके तहत भरतपुर तहसील के मलाह अनाह झीलरा रामपुरा पूंछरी के लौठा सामईखेड़ा ब्राह्मण में यह स्कीम लांचिंग की जा रही है जिससे धर्मिक टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही कमिश्नर कटारिया ने बताया कि सेक्टर 13 के लोगों को भी जल्द रिलीफ देकर उन्हें पट्टे दिए जावेंगे।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 19, 2026 09:49:53
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फेज थर्ड थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भिवाड़ी के सांथलका गांव में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को बरामद किया, जिसमें बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर लोड थे। जांच करने पर सामने आया कि वाहन में कुल 21 भरे हुए गैस सिलेंडर और 25 खाली सिलेंडर मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। अभी की जांच में यह बात सामने आई है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से इकट्ठा कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह कालाबाजारी कब से चल रही थी। गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ आम जनता गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से जूझ रही है, लोग सुबह-सुबह लाइन में लगकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी करने वाले ऐसे हालात का फायदा उठाकर मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। वही पुलिस टीम को देखकर कालाबाजारी करने वाले लोग मौके से भाग गए।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 09:49:37
Jalore, Rajasthan:पश्चिमी विक्षोभ के असर से सांचौर व चितलवाना उपखंड क्षेत्र में देर रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खासकर जीरा और ईसबगोल की तैयार खड़ी व कटी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटाई करके रखी व तैयार खड़ी फसल बारिश के कारण भीग गई और कई जगहों पर गिर भी गई, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि जिस फसल को वे काटने की तैयारी कर रहे थे और कुछ जगह काटकर खेतों में रखी फसलें अचानक आई बारिश से बुरी तरह प्रभावित हो गई. पानी लगने से फसल की गुणवत्ता खराब हो गई और खेतों में गिरने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है. अनुमान है कि 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा है। नकदी फसल होने के कारण जीरा और ईसबगोल किसानों की आय का मुख्य आधार मानी जाती है। ऐसे में इस नुकसान से क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत और खर्च के बाद फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही मौसम ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं। प्रभावित किसानों ने राज्य और केंद्र सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की है। उनका कहना है कि फसल बीमा का लाभ जल्द दिलाया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस नुकसान से उबरकर अगली फसल की तैयारी कर सकें। प्रशासन से भी नुकसान का सर्वे कर राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है。
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Mar 19, 2026 09:49:14
Gariyaband, Chhattisgarh:स्थान गरियाबंद एंकर गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली का आलम इस तस्वीर को बयां करने के लिए काफी है, तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में बसे भालुडिग्गी गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं नाम की चीज ही नहीं है, यही वजह है कि 17 किलोमीटर की कठिन और दुर्गम पहाड़ी कंटीले जंगलों को पार कर ग्रामीणों ने बीमार मन्नू नेताम को खाट कांवर नुमा बिस्तर बनाकर और उसमें लादकर लगभग 17 किलोमीटर पैदल रास्ते का उपयोग कर कुल्हाड़ीघाट पहुंचे। समय रहते सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन से पहले मैनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मरीज की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल दाखिल किया गया। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें मुफ्त चिकित्सा और बेहतर स्वास्थ सुविधाएं होने का दावा करते हैं, दूसरी ओर ये तस्वीर उन दावों की उस हकीकत को झुठलाती है कि सरकारी दावे सिर्फ और सिर्फ सरकार की वाहवाही, और कागजों तक ही सीमित रहते हैं। बहरहाल क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव भी अब सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उनका भी साफ तौर पर कहना है कि कई बार इलाके में सड़क, शिक्षा, पानी, और स्वास्थ जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांगे और प्रदर्शन की गई मगर अबतक इन मांगों में न तो अमल किया गया, न ही इन ग्रामीणों की किसी ने सुध ली। परिणामस्वरूप सबके सामने है कि यह सिस्टम की नाकामी कहें या जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदाराना रवैया। वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू एस नवरत्न का कहना है कि भालूडिग्गी एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, जहां न तो सड़क है, और न ही मोबाइल की कनेक्टिविटी, यही वजह है कि वहां एम्बुलेंस या 108 गाड़ी का पहुंचना असम्भव है। उन्होंने जल्द ही पहाड़ी के नीचे बसे गांव कुल्हाड़ीघाट में परमानेंट एक 108 एम्बुलेंस रखने की बात कही है। बहरहाल बीमार मन्नू राम नेताम का इलाज गरियाबंद जिला अस्पताल में जारी है। बाइट 1 जनक राम ध्रुव, विधायक, बिंद्रानवागढ़, बाइट 2 बनसिंग सोरी, सरपंच, कुल्हाड़ीघाट, बाइट 3 यू एस नवरत्न, CMHO गरियाबंद,
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Mar 19, 2026 09:48:27
0
comment0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
Mar 19, 2026 09:48:17
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह खतरनाक हरकत की है। अम्बेडकरनगर जिले में एक युवक के पेट से करीब 15x4 सेंटीमीटर की प्लास्टिक बोतल निकालने का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक युवक अहमदाबाद में काम करता था और शराब के नशे में उसने तेल की बोतल को अपने निजी अंग में डाल लिया, जो अंदर जाकर पेट तक पहुंच गई। इसके बाद युवक को लगातार पेट में दर्द की शिकायत रहने लगी, अहमदाबाद में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद युवक अपने घर अम्बेडकरनगर पहुंचा, यहां सर्जन डॉ. विपिन वर्मा ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन कर युवक के पेट से बोतल को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया, ऑपरेशन के बाद मरीज अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इसके अलावा इस अनोखे ऑपरेशन की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उस पर नजर बनाए हुए है।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 19, 2026 09:47:59
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में उद्योगपति दिलीप राठौर के मकान पर तीन नकाबपोश अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोलीबारी की घटना। मामला सुर्खियों में तब आ गया जब लारेंस विश्नोई गैंग ने ट्यूटर पर ट्वीट कर इसकी जिम्मेदारी ली। चार दिन पहले 16 मार्च का सीसीटीवी फुटेज पीड़ित दिलीप राठौर द्वारा पुलिस को दिए गए थे और सुरक्षा की मांग की गयी थी। घर के बाहर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायरिंग कर मौके से अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए। लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर और आरजू विश्नोई ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। ASP शकुंतला रुहल ने मामले की जांच की बात कही। घटना के बाद कसरावद पुलिस ने उद्योगपति दिलीप राठौर के पुत्र सत्येंद्र राठौर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। भीलगांव में घर के बाहर सुरक्षा के तौर पर पुलिस कर्मी तैनात। ट्यूटर पर ट्यूट की जांच और फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है। खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव की घटना।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top