261401
सीतापुरः मिश्रिख क्षेत्र के बरमी फॉरेस्ट ऑफिस के पास खुला नया पेट्रोल पंप
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मांर्ग पर बरमी फॉरेस्ट ऑफिस के पास 'प्रदीप फ्यूल्स' पेट्रोल पंप का एमएलसी पवन कुमार सिंह और क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पेट्रोल पंप के संचालक पवन सिंह ने बताया कि यह जियो पम्प क्षेत्रीय जनता की सेवा के लिए समर्पित है जिससे आसपास के ग्रामीणों को मिश्रिख तक पेट्रोल डीजल के लिए भाग दौड़ न करनी पड़े और मार्ग पर जाने वाले राहगीरों को भी ईंधन की समस्या न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ राजेश रोत के सड़क हादसे में निधन: डयूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रमुख की मौत
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख एचओडी डॉ राजेश रोत की सड़क हादसे में मौत हो गई। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से डॉक्टर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है और फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। डॉ राजेश रोत डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने कई बड़े सफल ऑपरेशन किए है। उनकी पत्नी भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नौकना निवासी भगवती लाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट ने बताया कि उनका भाई डॉक्टर राजेश रोत अपने बच्चों से मिलने के लिए रात करीब 12 बजे डूंगरपुर से बांसवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान डूंगरपुर - बांसवाड़ा एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास आगे चल रहे एक अन्य अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इसके कारण डॉ. राजेश की कार पीछे से उस अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में डॉ. राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सागवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।0
0
Report
रanchi ke Tripal IIT maamale mein shuruati jaanch jaari, FSL saakshya joota raha
Ranchi, Jharkhand:रांची ट्रिपल आईआईटी से जुड़े मामले में एसएसपी रांची ने बताया प्रारंभिक जांच चल रही है, एफएसएल की टीम भी साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। रुम मेट का भी बयान लिया गया है। ट्रिपल आईआईटी के स्टूडेंट का जो प्रोटेस्ट किया जा रहा और सुसाइड की घटना सामने आई है, दोनों अलग अलग है। प्रोटेस्ट की मुख्य मांग है हॉस्टल में असुविधाओं से जुड़ा है और उसे अपने मैनेजमेंट के सामने रखना चाहते हैं। जो सुसाइड का मामला है उनमें पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बातें सामने आई है कि परीक्षा से जुड़े मामले में ये घटना घटी है पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, जांच चल रही है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश से लोगों में भरोसा बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:बाइट - कपिल सिबल सुप्रीम कोर्ट ने जो आज ऑर्डर दिया है उससे हम आश्वस्त है और उन्हें धन्यवाद देते हैं लोगों की समस्या का कोर्ट ने चयन किया और लोगों को विश्वास हो गया है की सुप्रीम कोर्ट ही लोगो की चिंता को सुनती हैं0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कांग्रेस जमावड़े पर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का बड़ा हमला
Begun, Rajasthan:रायपुर SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के दिल्ली जमावड़े पर BJP नेता संजय श्रीवास्तव का हमला कहा- कांग्रेस जनता के सामने फिर झूठ की थाली परोसने की कर रही कोशिश.. SIR संवैधानिक विषय, कांग्रेस को गरिमापूर्ण तरीके से दर्ज करानी चाहिए आपत्ति.. राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस.. गांधी परिवार की चापलूसी और परिवारवाद कांग्रेस की प्रवृत्ति रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का रायपुर दौरा स्थगित, 12 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, दौरा स्थगित होने पर कांग्रेस के आरोपों पर संजय श्रीवास्तव का पलटवार - रेल मंत्री का दौरा किसी कारणवश स्थगित हुआ, जल्द आएंगे रेलवे में लगातार हो रहा विकास, भूपेश बघेल को दी UPA और NDA के कार्यकाल के कामों के विकास के आंकड़े देखने की चुनौती0
0
Report
बोकारो ESL स्टील प्लांट गैस रिसाव में दो कर्मी मौत, परिवारों में शोक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में गैस रिसाव की चपेट में आने से वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट के दो श्रमिकों की मौत हो गईं; वे हजारीबाग और धनबाद के निवासी थे. घटना सियालजोड़ी थाना क्षेत्र स्थित ESL वेदांता स्टील प्लांट में हुई. घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. दोनों को तलगड़ी मोड स्थित अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चंदनक्यारी के सियालजोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में काम के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई. प्लांट परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कंपनी ने कहा कि ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें एक कर्मचारी और एक बिजनेस पार्टनर के श्रमिक की मृत्यु हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गैस से मौत हो गई. कंपनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कंपनी इस कठिन समय में परिवारों को सहायता देगी और घटना की स्वतंत्र जाँच कराएगी.0
0
Report
कौशांबी में मौलाना यासूब अब्बास ने धर्म-राजनीति पर स्पष्ट रुख दिखाया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh: कौशांबी में मौलाना यासूब अब्बास के बड़े बयान ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली प्रोटेस्ट, धर्म की सियासत और वोटर लिस्ट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र मुजरिम नहीं, बल्कि अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। वहीं, बाबरी, काशी और मथुरा के नाम पर वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगाया। मौलाना यासूब अब्बास ने सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य और मुस्तकबिल हैं, जो कल देश की बागडोर संभालेंगे। युवा गरीबी, बेरोजगारी और जिहालत से जूझ रहे हैं और देश का भविष्य हैं। वो अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनके प्रोटेस्ट पर तवज्जो देनी चाहिए और उनकी बात पूरी तरह सुननी चाहिए। धर्म की सियासत पर उन्होंने कहा कि temple, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च शांति के लिए हैं, इन्हें सियासत में घसीटना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक मुद्दों के जरिए हिंदू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश हो रही है। वहीं, वोटर लिस्ट और फॉर्म-6 की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और संभावित गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई। मौलाना मंझनपुर नगर पालिका में मेहदी हसन के यहां मजलिस पढ़ने पहुचे थे। BYTE-- मौलाना यासूब अब्बास,ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव0
0
Report
Advertisement
नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रिकॉर्ड भीड़
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 6 बजे आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, तो कुछ ही घंटों में हजारों भक्त मां के दरबार में पहुंच गए। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। नवरात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बगलामुखी का दरबार भक्तों से गुलजार नजर आया। सुबह की आरती के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी सुबह से ही भरने लगे। दर्शन-पूजन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-अनुष्ठान कर मां से आशीर्वाद मांगा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र स्थापना पर मां राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा की
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के आमजन की खुशहाली के लिए कामना की0
0
Report
दिल्ली कोर्ट ने 24 घंटे बाद CJP के नेताओं को किया रिहा
Mumbai, Maharashtra:Cockroach Janta Party Leaders Released After 24 Hours of Unlawful Detention NEW DELHI, INDIA — October 11, 2026 — In a major legal victory, a Delhi Executive Magistrate Court has released of Cockroach Janta Party (CJP) leaders Abhijit Dipke, Saurav Das, and Ashutosh Ranka following nearly 24 hours of unlawful preventive detention by the Delhi Police. The three CJP leaders were originally intercepted and taken into custody on October 10 directly from their aircraft upon landing at Delhi Airport to prevent their participation in scheduled democratic demonstrations. The arbitrary detentions sparked severe criticism and legal challenges amid an intense security clampdown across the capital surrounding protests demanding accountability and the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar over alleged voter roll irregularities. Following the court's order, CJP Legal Affairs Head Ratna Singh confirmed their release, while party leadership announced a press conference scheduled for 2:00 PM today at the Press Club of India, New Delhi, to address the media regarding the unlawful action and detail the party's upcoming democratic movement.0
0
Report
Advertisement
रांची की जैप वन में नवरात्र पूजा, कलश स्थापना के साथ शक्ति की पूजा
Ranchi, Jharkhand:रांची के झारखंड सशस्त्र पुलिस, जैप वन स्थिति, वाहिनी शिव मंदिर में विधि विधान के साथ नवरात्र पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी शाहदेव उपाध्याय ने विधि विधान से कलश स्थापना के साथ माता के प्रथम स्वरुप शैल पुत्री का आह्वाहन किया। यहां का पूजा अलग स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है। जैप वन वाहिनी के जवान कलश स्थापना के दौरान फायरिंग करते हैं। फायरिंग कर शक्ति स्वरूप माता का आह्वाहन किया जाता है। यहां कुंवारी कन्याओं का पूजन भी होता है। हर दिन अलग अलग स्वरुप में पूजा किया जाता है। पुजारी सहदेव उपाध्याय ने बताया … मां के आगमन के लिए फायरिंग के साथ पूजा करते हैं। श्रद्धालु मां का आह्वाहन करते हुए कहते हैं मां हमें शक्ति दीजिए ताकि हमें दुःख न हो। नवमी के दिन यहां अस्त्र शस्त्र और नव कन्या की भी पूजा होती है।0
0
Report
लातेहार में 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का उद्घाटन
Latehar, Jharkhand:लातेहार श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। 52 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपराको आगे बढ़ाते हुए समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर 10 दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महायज्ञ से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अतिथियों को रामनामी पट्टा देकर सम्मानित किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लगातार 53वें वर्ष इस धार्मिक आयोजन का होना लातेहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजन में सहभागिता करने कीअपील की है । संजीव कुमार गिरी लातेहार0
0
Report
पचम्बा में 1821 महिलाओं के कलश शोभायात्रा से शारदीय नवरात्र का आह्वान
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के मौके पर रविवार को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। नर्मदा धाम से सीधे शुरू हुई इस कलश शोभायात्रा में 1821 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश उठाया। गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा पचम्बा भक्तिमय हो उठा। नर्मदा धाम से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यहां से कलश यात्रा बड़ा चौक पहुंची, जहां से बरतर काली मंडा पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नमन किया। इसके बाद शोभायात्रा रानी सती दादी मंदिर मार्ग होते हुए हटिया रोड से आगे बढ़ी और सार्वजनिक दुर्गा स्थान स्थित दुर्गा मंडप पहुंची। इस दौरान रास्ते भर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष कलश शोभायात्रा में 1821 महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह साफ नजर आया। कलश यात्रा के समापन के बाद सार्वजनिक दुर्ग स्थान में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू हुई。0
0
Report
Advertisement
कल मोदी ने वकीलों पर भी निशाना साधा, बहस गरम हो गई
Noida, Uttar Pradesh:Yesterday, Modiji didn't even spare the lawyers.0
0
Report
गंगा कटाव से राघोपुर के घर उजड़े; महिलाएं कर्ज माफी की मांग पर
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली है। किसी का घर गंगा में समा गया, तो किसी का आशियाना कटाव के मुहाने पर खड़ा है। लेकिन इन परिवारों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। घर उजड़ने के बाद अब महिलाओं पर कर्ज चुकाने का दबाव है। ग्रामीण महिला कमेटी और जीविका समूहों से लिए गए लोन की वसूली के लिए लगातार तकादा किया जा रहा है। सवाल है, जिन महिलाओं के पास रहने के लिए घर नहीं बचा, वे कर्ज कहां से चुकाएंगी? राघोपुर में गंगा का कटाव सिर्फ जमीन और मकान ही नहीं निगल रहा, बल्कि गरीब परिवारों की जमा-पूंजी और उनके भविष्य को भी तबाह कर रहा है। किसी महिला ने खेती के लिए कर्ज लिया था, तो किसी ने अपना घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए। लेकिन गंगा की विनाशलीला ने उनके सपनों को उजाड़ दिया। अब न घर बचा है, न खेती का सहारा और न ही कमाई का कोई पक्का जरिया। कटाव पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उनका सबकुछ उजड़ चुका है, तब वे लोन की किस्तें कैसे चुकाएं? एक तरफ रहने और खाने का संकट है, तो दूसरी तरफ कर्ज वापसी की चिंता। ऐसे में इन महिलाओं के सामने परिवार चलाने के साथ-साथ कर्ज चुकाने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। अब इन महिलाओं की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। वे मांग कर रही हैं कि कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उनके कर्ज माफ किए जाएं और उन्हें राहत दी जाए। सवाल है, क्या घर-बार गंवा चुकी इन महिलाओं को कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी, या गंगा से उजड़ने के बाद अब कर्ज की मार भी झेलनी पड़ेगी?0
0
Report
मोटरसाइकिल को गाँव के ही दंबग ने उठा कर किया था आग के हवाले,पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में??
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को गाँव के ही एक दंबग और दूसरा उसका साथी निवासी बिहूनी ने उठा किया था आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती दिख रही है क्या मुस्करा पुलिस के संरक्षण प्राप्त है आरोपियों को क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है,पीड़ित न्याय की गुहार लगा लगा कर थक गया है लेकिन स्थानीय पुलिस अभी भी कुम्भकर्ण की नींद में सो रही है।0
0
Report
Advertisement
