Back
ईद-उल-फितर के मद्देनज़र कस्बा कैसरगंज में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था
Kaisarganj, Uttar Pradesh
कैसरगंज, 19 मार्च 2026*आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 मार्च 2026 को कस्बा कैसरगंज में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी कैसरगंज राजेश शुक्ला ने हल्का प्रभारी, पीएसी बल एवं थाने की पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं नमाजियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा आपसी भाईचारा, अमन-चैन और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिससे आमजन अपने त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल माहौल में मना सकें।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे कस्बे में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता नजर आया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowMar 19, 2026 18:16:310
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 18:16:210
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 18:16:040
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 19, 2026 18:15:360
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 18:15:120
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 18:00:34213
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 18:00:18112
Report
1008
Report
921
Report
1026
Report
998
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:47:19996
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 19, 2026 17:47:04855
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 17:46:32851
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 17:46:13896
Report