261001
Sitapur - पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश नबी अहमद उर्फ शेरा गोली लगने से घायल हो गया। एस पी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आत्महत्या के लिए युवती और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के कुमहरूआ गांव में हुए आत्महत्या के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने युवती और उसके प्रेमी पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी नीरज पुत्र बाबूराम के अनुसार उसके भाई विकास का कुमहरूआ गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती उसके भाई से 20-20 हजार करके कई बार रुपए ले चुकी थी, और उसे अपने गांव भी बुलाती थी। पीड़ित भाई के अनुसार युवती उसके भाई के साथ नोएडा में भी दस बारह दिन रही। इसी दौरान वह संजू कश्यप नाम के एक युवक से फोन पर बातचीत करने लगी। नीरज के अनुसार उसके भाई ने जब आपत्ति प्रकट की और अपने पैसे मांगे तो युवती ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार युवती और संजू कश्यप ने उसे यह कहकर एक दिन नोएडा बुलाया कि वह अपने पैसे ले जाये। जब वह नोएडा पैसे लेने गया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मार डालने की फिर से धमकी दी। 21 जुलाई को उसका भाई जब नोएडा से वापस आया तो उसने सारी बात घर वालों को बताई। 5 अगस्त को युवती ने विकास को कुमहरूआ गांव बुलाया जहां उसे काफी लज्जित और जलील किया जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पीड़ित भाई ने संजू कश्यप और युवती पर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, स्वास्थ्य के लिए सख्त कदम
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून त्यौहारी सीजन को देखते हुए देहरादून में जिला प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है。 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के आदेश पर उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठित मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की。 कार्रवाई के दौरान आनंदम स्वीट्स, 5 स्टार, कोहली स्वीट्स और कालरा स्वीट्स सहित विभिन्न दुकानों, कैंटीन व रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए。 जिलाधिकारी ने साफ किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खरीदारी के दौरान स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की है।0
0
Report
बारिश से गलियों में हुआ जलभराव, नाले में फंसा ई-रिक्शा
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र में सोमवार को शाम 5:30 बजे मूसलाधार बारिश हुई जिससे सड़के और गलियां जलमग्न हो गई। लोगों को काफी देर तक अपने घरों में कैद रहना पड़ा। राहगीरों को इसी गंदे पानी से होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। वीडियो में हमारे दर्शक देख रहे हैं यह पावर हाउस के पास वाली गली है। नालियां चोक होने की वजह से पूरी गली में पानी भर गया है और इस गली में नाले में एक ई रिक्शा फंसा हुआ है जिसे ई रिक्शा चालक निकालने की कोशिश कर रहा है परंतु जल भराव होने की वजह से कामयाब नहीं हो पा रहा। ठीक इसी तरह से तमाम गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई और नगर पालिका की सफाई अभियान की पोल खुल गई।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में बारावफात-रक्षाबंधन के लिए सुरक्षा कड़ी, डीआईजी ने पैदलmarch से चेकिंग शुरू की
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा समेत पूरे देवीपाटन रेंज के चारों जिलों में आगामी दिनों में होने वाले बारावफात और रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच चारों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारी के इंतजाम किए गए हैं। चारों जिलों के पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर हैं। गोंडा जिले में आज सोमवार को देर शाम 6:00 बजे गोंडा देवीपाटन रेंज के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार राजक, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के साथ गोंडा गुरु नानक पुलिस चौकी से पूरे शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। साथ ही साथ भीड़भाड़ इलाकों में सामानों की खरीदारी करने आए लोगों से और व्यापारियों से मुलाकात करके सुरक्षा की जानकारी लेते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने नगर कोतवाली पुलिस को यह भी निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में और महिला और पुरुष कर्मियों की तैनाती की जाए ताकि किसी भी प्रकार के त्योहारों को लेकर खरीदारी करने में लोगों को दिक्कत ना हो। आगामी त्यौहारों को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही गुरु नानक चौकी से पूरे शहर में सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के बारे में भी पैदल मार्च के दौरान कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है। डीआईजी ने कहा कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। गोंडा में आज पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया है। श्रावस्ती और बहराइच में भी इसी तरीके से पैदल मार्च किया जा रहा है ताकि सकुशल ढंग से गोंडा में सभी त्योहार संपन्न कराए जाएं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।0
0
Report
बैंक के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा खतरा टला
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मंझनपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बैंक कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी किट की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया。 मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने कुछ देर पहले ही पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और किसी काम से चला गया। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बैंक कर्मचारियों ने तत्काल फायर सेफ्टी किट निकाली और आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग चपेट में आई बाइक देवखपुर गांव निवासी रितिक मौर्या की बताई जा रही है। बैंक कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला: कश्मीर पण्डित धमकियाँ; पूरी जाँच और सुरक्षा उपाय जरूरी
Chaka, Omar Abdullah said Kashmiri Pandit threats don’t take it lightly there should be deep investigation. ये वाकई एक परेशानी बनी है। एक तो इनको थ्रेट्स नहीं आनी चाहिए लेकिन लॉ एंड ऑर्डर इंतज़ामिया, सिक्योरिटी इंतज़ामिया जो पुलिस है, जो हमारे इंटेलिजेंस एजेंसीज हैं, उनको इन चीज़ों को लाइटली नहीं लेना चाहिए। उनको पूरी जाँच करनी चाहिए कि ये थ्रेट्स कहां से आ रहे हैं और जितने भी हमारे एम्प्लॉज हैं, उनको हिफाजत में रखना, उन्हें सुरक्षित रखना ये पुलिस की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दो-ढाई साल पहले इन्हीं हालात में कुछ पंडित एम्प्लॉइज को निशाना बनाया गया था और उससे हमें बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा। यह हमारी डायरेक्ट जिम्मेदारी है नहीं। यह जिम्मेदारी ऑनरेबल एलजी साहब संभालते हैं। मेरा तो सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर इंतज़ामिया को मशविरा यह होगा कि इसको लाइटली ना लिया जाए, इसमें पूरी तहकीकात होनी चाहिए। On electricity tariff hike Omar said I never said there will not be hike in tariffs "हमने कब कहा कि बिजली की के रेट बढ़ेंगे नहीं? हमने कहा था कि सबसे ज्यादा गरीब जो लोग हैं, सबसे ज्यादा जिनको जरूरत है, उनको हम दो सौ यूनिट जो है, मुफ्त देंगे। मैंने बार-बार इसके बारे में असेंबली में भी लोगों को समझाया, कि हम मुफ्त बिजली योजना के تحت जो है, सोलर पैनल्स का इस्तेमाल करके ये स्कीम लोगों तक पहुंचाएंगे। बिजली की कीमत में और इस स्कीम में कोई मेल नहीं है। जिनको हमें मुफ्त बिजली फराहम करनी है, उनको हम मुफ्त बिजली फराहम करते रहेंगे। लेकिन जो मुझ पर उंगली उठाते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्होंने भी कभी-कभार यहां हकूमत की हैं। उनकी हुकूमत के दौरान 14% से ज्यादा बिजली का रेट बढ़ा। उस वक्त उनको नहीं लगा कि ये नाइंसाफी है। चार साल पहले 15% बिजली के रेट में इजाफा हुआ, उस वक्त भी बीजेपी वाले खामोश रहे। हमने सिर्फ 6% बिजली की कीमत बढ़ाई, वो भी चार साल के बाद। कितनी और कीमतें बढ़ीं उस दौरान? महंगाई कितनी बढ़ी? तेल की कीमतें कहां पहुंचीं? जो बाजार से आप सामान खरीदते हो, उनकी कीमतें कहां पहुंचीं? हम जितना कम बढ़ा सकते थे उतना बढ़ाया। बिजली का ये रेट बढ़ा के हम कोई खुशी नहीं मना रहे हैं। ये हमारी मजबूरी थी और जैसे-जैसे बिजली में हमारे लॉसेस कम होते जाएंगे, उतना हमें ऐसे कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"0
0
Report
Advertisement
हरियाणा खाद्य मंत्री ने डिपो होल्डरों को राशन वितरण में पारदर्शिता के कड़े निर्देश दिए
Faridabad, Haryana:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने आज डिपो होल्डरों के साथ रिव्यू मीटिंग की। बैठक में मंत्री ने राशन वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक पात्र राशन कार्ड धारक को उसकी यूनिट के हिसाब से पूरा राशन मिलना चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने डिपो होल्डरों को निर्देश दिए कि यदि किसी कार्ड धारक का राशन बकाया रह जाता है, तो उसकी स्पष्ट एंट्री बिल पर की जाए। साथ ही, अगर 2 से 3 दिन के अंदर बकाया राशन नहीं मिलता है तो संबंधित कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जाए मंत्री ने राशन कार्ड धारकों से भी अपील की कि जब तक उन्हें पूरा राशन प्राप्त न हो जाए, तब तक रसीद पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता है और पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। राजेश नागर ने बताया कि सरकार डिपो होल्डरों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था निशुल्क करती है। अगर कोई ट्रांसपोर्टर राशन पहुंचाने के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी तत्काल विभाग को शिकायत की जाए।0
0
Report
मोजाबाद के खेत से शव मिलने के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच शुरू
Faridabad, Haryana:मोजाबाद में खेत से 32 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मोजाबाद में 45 वर्षीय श्यामवीर का शव खेतों में दबा मिला। श्यामवीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है。 वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में रहकर खेती-बाड़ी करता था。 जानकारी के अनुसार श्यामवीर की हत्या कर शव को खेत में दबाया गया था。 मामले में उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का शक जताया जा रहा है。 बताया जा रहा है कि एक अन्य व्यक्ति भी श्यामवीर और उसकी पत्नी के साथ रहता था。 हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है。 घटना की सूचना मिलने पर तिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुंगेर में गंगा का विकराल रौद्र रूप, बाढ़ से गांव पानी में डूबने लगे
Munger, Bihar:मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाकों के गांव और घरों में फैलने लगा बाढ़ का पानी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, उठने लगी सहायता की मांग. मुंगेर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे से गति दर्ज की गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच निचले इलाके के गांव और घरों में पानी घुसना शुरु हो चुका है। हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर चुका है। लोग ऊंचे और सड़कों पर शरण लेना शुरू कर दिया है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि दो दिनों से अचानक बाढ़ का पानी बढ़ गया और घरों में घुस गया है। फि लहाल हमलोग छत पर या सड़कों पर रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से पॉलीथिन सीट की मांग की है ताकि यह लोग सड़कों पर आशियाना बना कर रह सकें। मुंगेर के सदर प्रखंड, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के दर्जनों पंचायत हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलता है; हालांकि इस बार अभी तक कुछ ही क्षेत्रों में पानी फैला है और जिस तरह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है उससे इन तमाम इलाकों में गंगा का पानी फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं।0
0
Report
Advertisement
रात 9.30 बजे बुलेटिन के लिए Manu ने दी काल गणना
Noida, Uttar Pradesh:रात 9.30 बजे के बुलेटिन के लिये है यह काल गणना मनु ने दी है... राहुल जी, यह आपके नाना ने नहीं दी है, परनाना ने नहीं दी है, आपकी दादी ने नहीं दी है...0
0
Report
रिश्वतखोरी की रेट लिस्ट सार्वजनिक कर, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, मूकदर्शक बने नजर आए जवाबदेह।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: RTO में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन। उद्योग व्यापार मंडल 'नरेंद्र' ने RTO कार्यालय पहुंचकर किया विरोध। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के काउंटरों पर प्राइवेट व्यक्तियों के कब्जे का आरोप। RI समेत अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनता परेशान होने का दावा। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी प्रतिनिधि के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। महिला आवेदकों के लिए अलग काउंटर और हेल्प डेस्क की मांग। मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापारियों ने व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
परिवहन मुख्यालय में 9 मंत्रालयिक कर्मचारियों के क्षेत्र बदले
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। परिवहन मुख्यालय में बदलाव。 9 मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव。 आशीष शर्मा को नियम शाखा, गणेश पंवार को जांच शाखा。 मनीष पारीक और रवि कुमार को संस्थापन शाखा。 सुनील यादव को रिट शाखा, पवन कुमार को कर शाखा。 श्याम सिंह राजपूत को विधानसभा एवं सामान्य शाखा。 पुरू शर्मा को एग्रीगेटर लाइसेंस और वीएलटीडी कार्य。 नूपुर चांदना को अपर आयुक्त एमआरटीए के अधीन कार्य。 परिवहन उपायुक्त (प्रशासन) राजेश जाखड़ ने जारी किए आदेश0
0
Report
Advertisement
रतलाम के पैराडाइज वेली पिकनिक स्पॉट में डूबने से शिक्षकों और छात्र की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के पैराडाइज वेली पिकनिक स्पॉट पर एक दिन पहले हुई दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। छोटी सी लापरवाही में पानी में डूबने से दो शिक्षकों और एक छात्र की जान चली गई। लेकिन इसी हादसे के बीच कुछ लोगों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सलाम करना चाहिए।0
0
Report
Mandya की वृद्ध भिखारिन की मौत, घर से 8 लाख रुपये बरामद
Noida, Uttar Pradesh:एक वृद्ध महिला जो भिक्षा मांगकर जीवनयापन करती थी, उसकी मौत हो गई है और उसके घर से लाखों रुपये मिले हैं। Mandya शहर के Guttalu क्षेत्र की Noor नामक महिला भिक्षा मांगती थीं और कई वर्षों से यह करती आ रही थीं। उन्होंने age-related बीमारी से कल मौत हो गई। उनके रिश्तेदारों ने उनका अंतिम संस्कार किया। बाद में Noor के घर जाकर रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने वहां बड़ी मात्रा में पैसे पाए। सिक्कों और मुद्रा नोटों के बंडल मिले। जाँच से पता चला कि कुल राशि ₹8 लाख से अधिक है। स्थानीय लोगों ने पैसे उनके रिश्तेदारों को दे दिए। लेकिन यह आरोप उठ रहे हैं कि उनकी जिंदगी में उनकी परवाह नहीं की गई, पर भिक्षा से कमाए पैसे अब दूसरों में बांटे जा रहे हैं। यह मामला Mandya East Police Station के अधिकार क्षेत्र में आता है।0
0
Report
भरतपुर नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट, हिस्ट्रीशीटर्स पर नजर
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में नगर निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। एसपी राजेश मीणा ने जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ एक बड़ी क्राइम बैठक ली। एसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि चुनावों में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए थानों को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना तथा जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करना था। भरतपुर एसपी राजेश मीणा ने साफ कर दिया है कि चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिस्ट्रीशीटर्स, वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश। चुनावी माहौल बिगाड़ने वाली अवैध शराब, नकदी और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी बढ़ाने के निर्देश। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की साइबर टीम 24 घंटे पैनी नजर रख रही है। बैठक में एएसपी मुख्यालय धर्मेन्द्र यादव, एएसपी सिटी आशिमा वासवानी, डीएसपी कन्हैयालाल सहित जिले के सभी पुलिस थानों के एसएचओ और सर्किल ऑफिसर भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
