icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow24 Jan 2025, 05:59 pm

सीतापुरः एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं की काउंसलिंग कर कर उनकी समस्याओं को जाना

Kharoha, Uttar Pradesh:

मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम में रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह, कांस्टेबल विकुल, महिला आरक्षी शिल्पा विश्वकर्मा, पूजा चौहान आदि द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 102, 108, 101, 1930, 1076 जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही टीम ने रघुनाथ जी एकेडमी में रेउसा पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं की काउंसलिंग कर कर उनकी समस्याओं को जाना।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोलायत दौरे में नाराज़गी के बीच गोदारा ने भाजपा की गांव-गांव पहुंच का दावा किया

Bikaner, Rajasthan:कोलायत से बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का कोलायत दौरा, कार्यक्रम में देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी के समर्थन में लगे नारे, लाभार्थी सम्मेलन में अंशुमान सिंह भाटी की गैरमौजूदगी पर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी, कार्यकर्ताओं का आरोप-अंशुमान सिंह भाटी को कार्यक्रम में नहीं दिया गया निमंत्रण, हालांकि इस बीच सुमित गोदारा ने मंच से देवी सिंह भाटी और परिवार की तारीफ़ की, मंच से सुमित गोदारा बोले- गांव-गांव भाजपा को सींचने का काम देवी सिंह भाटी ने किया, हमें उन पर गर्व है कि बीजेपी के पहले सांसद महेंद्र सिंह भाटी बने. उनकी बदौलत बीजेपी पार्टी इन क्षेत्र में गांव-गांव पहुंची, गोदारा ने कहा- यह सरकारी कार्यक्रम है, अगर कोई कमी रह गई है तो चार महीने बाद सभी के साथ मिलकर अलग कार्यक्रम करेंगे बयान के बाद कोलायत की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज
0
0
Report

धौलपुर के मचकुंड में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल ने दिखाईं त्वरित राहत तकनीकें

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के ऐतिहासिक मचकुंड पर आज आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया। खास आकर्षण रहा रिमोट कंट्रोल लाइफ बॉय, जिसके जरिए पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। धौलपुर के मचकुंड पर मंगलवार को सिविल डिफेन्स, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल का उद्देश्य जल दुर्घटनाओं और अन्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों کا प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रिमोट कंट्रोल लाइफ बॉय के जरिए पानी में फंसे व्यक्ति तक कुछ ही क्षणों में सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही जल बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार की तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर, एनडीआरएफ के अधिकारियों तथा सिविल डिफेंस इंचार्ज ऋषि बाबू की मौजूदगी में पूरी ड्रिल संचालित की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे नियमित अभ्यास से आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

पावटा कार्यक्रम में तेज बारिश के बीच लोगों ने कुर्सियाँ सिर पर उठाकर बचाव

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:पावटा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश से बचने के लिए लोगों ने सिर पर रखीं कुर्सियाँ। कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना; मूसलाधार बारिश से पंडाल और मैदान हुआ तरबतर। कोटपूतली-बहरोड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू होने से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखकर अस्थायी छत का सहारा लिया, जबकि कई लोग पंडाल और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर के अवलोकन, पौधारोपण कार्यक्रम तथा जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए पावटा पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में कार्यक्रम स्थल और आसपास का क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का उत्साह बना रहा। कई लोग भीगते हुए भी अपनी जगह पर डटे रहे, जबकि अन्य ने उपलब्ध कुर्सियों को सिर पर रखकर स्वयं को बारिश से बचाने का प्रयास किया। यह दृश्य कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखीं। बारिश कम होने के बाद कार्यक्रम की गतिविधियां सामान्य रूप से आगे बढ़ीं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।
0
0
Report

अलीराजपुर में गैंगरेप आरोपियों का बीच बाजार में जुलूस निकाला गया

Noida, Uttar Pradesh:गैंग रेप के आरोपियों का सड़क पर इलाज - आलीराजपुर में अपराधियों का 'ऑन द स्पॉट' इलाज ​आलीराजपुर में निर्भया जैसी हैवानियत करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस! ​बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की सरेआम उठक-बैठक! - बीच बाजार पुलिस ने लठ्ठ से की धुलाई, ​ - अपराधियों में खौफ, आम जनता में विश्वास अलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन। रूह कंपा देने वाली वारदात के बाद पुलिस का कड़ा प्रहार, - बीच बाजार में कराया तौबा। कानून व्यवस्था की नजीर पेश करने वाली खबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से आ रही है। जहाँ बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदों का पुलिस ने बीच बाजार में जुलूस निकाला है। ​जी हाँ, जिन अपराधियों ने मानवता को शर्मसार किया था, आज कानून ने उनका गुरूर बीच चौराहे पर तोड़ दिया। पुलिस ने न सिर्फ इन आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला, बल्कि बीच बाजार में उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।
0
0
Report

अंतरजिला वाहन चोर गैंग गिरफ्तार: 21 मोटरसाइकिल्लें बरामद, 5 गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार गिरोह रायगढ़, कोरबा, सक्ती तथा ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर व एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेच देता था। कार्रवाई कमला नेहरू पार्क के सामने से चोरी हुई एक बाइक की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसमें पहले दो और बाद में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। जांच में उनके संगठित गिरोह के रूप में अपराध करने की पुष्टि होने पर मामले में भारतीय दंड संहिता (BNS) की संगठित अपराध संबंधी धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में पागल सांड के बीच बवाल: रेस्क्यू टीम ने किया सफल काबू

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन शहर के एसपी ऑफिस एवं नगरपालिका क्षेत्र के चौराहे पर हुड़दंग मच गया। एक पागल सांड ने इन इलाकों में दौड़ लगाई और लोगों को मारने दौड़ा। गनीमत रही कि सांड की चपेट में कोई नहीं आया। दो से ढाई घंटे लोगों एवं पुलिस भी दर्शक बनकर सांड के रेस्क्यू को देखते रहे। भला हो गौ रक्षक टीम का जिन्होंने जान पर खेलकर इस सांड को काबू के भरकस प्रयास किए। उन्होंने दो घंटे बाद सफलता मिली, और लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के सतीश राठौर ने बताया पागल सांड के मारने की सूचना पर पहुंचे। पशुचिकित्सालय से डॉक्टर बुलाकर सांड को काबू में लाने की योजना बनाई। डॉक्टरों ने सांड में रैबीज की लक्षण होना बताया। उनका कहना था पागल कुत्तों ने सांड को काटा है। सांड ने एसपी ऑफिस और बाजार में लोगों को मारने एवं दौड़ लगाने के दौरान एक फल व्यापारी का ठेले को नुकसान पहुंचा। नगरपालिका की पानी टंकी क्षेत्र में सांड को घेराबंदी कर रस्सों के सहारे काबू में किया गया। रेस्क्यू कर उसे मिनी लोडिंग वाहन से जंगल इलाके में बंधाकर रखा जाएगा। उपचार के प्रयास किए जाएंगे।
0
0
Report

भिलाई के स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के बेहोशी: स्कूल प्रशासन और अभिभावक चिंता में

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है पिछले शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 11 छात्राएं इस तरह प्रभावित हुई हैं. वी/ओ- कुछ छात्राएं पहले तेज आवाज में चीखने लगती हैं और उसके बाद बेहोश हो जाती हैं राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई इसके बाद भी अलग-अलग दिनों में इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं खास बात यह है कि ये मामले केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के साथ ही सामने आए हैं स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना जिला शिक्षा विभाग को दे दी है छात्राओं के बेहोश होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैबजांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि इसके पीछे क्या कारण है.
0
0
Report
Advertisement

पटना पुलिस ने बंटी यादव हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्‍य आरोपी अभी फरार

Patna, Bihar:पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों रौशन कुमार और अजीत कुमार साहनी को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि दोनों आरोपी हत्या की साजिश और वारदात में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी रविश कुमार उर्फ बीसी का मोनी किन्नर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए अवैध शराब लाने और उसकी बिक्री का कारोबार चलता था। इसी अवैध कारोबार से होने वाली कमाई में हिस्सा मांगने को लेकर बंटी यादव और रविश उर्फ बीसी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते घटना वाले दिन रविश उर्फ बीसी, शंकर कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार, सोनू, मोनी किन्नर, सूरज, बजरंगी कुमार और रवि कुमार ने मिलकर साजिश के तहत बंटी यादव का अपहरण किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित मोकामा फोरलेन के किनारे एक खेत में बालू से ढककर छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य सरगना रविश उर्फ बीसी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

नोएडा दंपति के बीच विवाद ने हिंसक रूप लिया, पत्नी की हत्या

Washim, Maharashtra:उत्तर प्रदेशातील गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) येथील ३० वर्षीय सलमान खान नेक मोहम्मद खान याने पत्नी हसीनबानो हिची निर्घृण हत्या केल्याचा आरोप असून,या प्रकरणी कारंजा शहर पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला आहे.विशेष म्हणजे,ही घटना घडली तेव्हा दाम्पत्यासोबत त्यांची तीन लहान मुलेही कारमध्ये होती.प्राथमिक तपासात पत्नीच्या चारित्र्यावर संशयातून ही हत्या झाल्याचे समोर आले असून,पोलिसांनी आरोपीला ताब्यात घेत पुढील तपास सुरू केला आहे. सलमान खान हा पत्नी हसीनबानो आणि तीन लहान मुलांसह कारने समृद्धी महामार्गावरून प्रवास करत होता.प्रवासा दरम्यान पती-पत्नीमध्ये वाद झाला.या वादाचे रूपांतर हिंसाचारात होत आरोपीने लोखंडी रॉडने पत्नीच्या डोक्यावर वार केला आणि त्यानंतर गळा आवळून तिची हत्या केल्याचा आरोप आहे.हत्येनंतर आरोपीने पत्नीचा मृतदेह कारमध्ये ठेवून अनेक तास महामार्गावर फिरत राहिल्याची माहिती समोर आली आहे. अखेर पहाटेच्या सुमारास तो स्वतः कारंजा शहर पोलीस ठाण्यात हजर झाला आणि पत्नीची हत्या केल्याची कबुली दिली. पोलिसांनी तत्काळ कारमधून मृतदेह ताब्यात घेऊन शवविच्छेदनासाठी पाठवला.फॉरेन्सिक पथकाने घटनास्थळाची पाहणी करून पुरावे संकलित केले असून, या हत्येमागील नेमके कारण आणि अन्य कोणाचा सहभाग आहे का, याचा तपास कारंजा शहर पोलीस करत असल्याचे वाशीमचे पोलीस अधीक्षक निकेश खाटमोडे पाटील यांनी सांगितले.
0
0
Report

कोटा परिवहन कार्यालय बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद परिसर सुरक्षित घोषित किया

Kota, Rajasthan:कोटा परिवहन विभाग के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. यह धमकी मंगलवार को कार्यालय के ईमेल पर मिली. कार्यालय में एंटी सबोटाज चेकिंग की गई. इसके पहले करीब 50 के आसपास कार्मिक और अन्य 50 लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि सब कुछ सामान्य रहने पर वापस कामकाज शुरू हो गया है. लेकिन 2 घंटे से ज्यादा काम बाधित रहा है. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह से जांच की और कुछ भी नहीं मिलने पर परिसर को सुरक्षित घोषित किया. प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली थी. इस ईमेल में केवल परिवहन कार्यालय को ही बम से उड़ने की बात लिखी थी. ऐसे में इस संबंध में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को फोन किया. इसके बाद जांच दल को भेजा गया. सभी खुफिया एजेंसियों ने अपना काम शुरू किया. सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग के छत्रपुरा कार्यालय पर विज्ञान नगर थाना पुलिस पहुंची और कार्यालय को खाली करवाया गया. इसी तरह से जगपुरा ऑफिस में रानपुर थाना पुलिस सबसे पहले पहुंच गई और कार्यालय को खाली करवाया गया. इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप सा मचा रहा. दूसरी तरफ परिवहन कार्यालय में नए लाइसेंस बनवाने या रिन्यूअल के लिए ट्रायल देने पहुंचे लोगों को भी इंतजार करना पड़ा. उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया. छत्रपुरा कार्यालय में भी रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन रिनुअल, नए डॉक्यूमेंट बनवाने और रूट लाइसेंस के काम से पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा. इसमें एंटी सबोटाज चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया था. सुबह 10 बजे से यह लोग जांच करने लगे और करीब 12 बजे तक की जांच पूरी हुई. इसके बाद परिवहन विभाग के ही जगपुरा कार्यालय पर टीम पहुंची, जहां पर भी जांच शुरू की गई और कार्यालय को भी सुरक्षित घोषित किया गया.
0
0
Report

उदयपुर रथयात्रा: 1200 पुलिस कर्मी, ड्रोन निगरानी के साथ सुरक्षा चाकचौबंद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आगामी 16 जुलाई को भगवान जगदीश की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए है। सुरक्षा के लिए रथ यात्रा में 10 एएसपी, 15 डीएसपी सहित 1200 पुलिस कर्मियों का जाब्ता तैनात किया जाएगा। सादा वस्त्रो में भी रथ यात्रा के दौरान पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे जो हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखेंगे। रथ यात्रा मार्ग को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रथ यात्रा के दौरान ड्रोन के जरिए भी पुलिस की नजर रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top