Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shahjahanpur242001

शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव निगोही पहुंचे

Oct 27, 2025 06:32:08
Shahjahanpur, Uttar Pradesh
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव आज निगोही पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने अंड खेड़ा गांव में एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर विनय यादव को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ARAarti Rai
Oct 27, 2025 09:41:51
Noida, Uttar Pradesh:Sadashivanagar Priyank Kharge launched a sharp attack on RSS leader Kalladka Prabhakar Bhat, questioning his influence and authority. “Who is Kalladka Prabhakar Bhat? Is he above the law? Greater than the Constitution?” Kharge asked. “If he tries to act beyond the law, do you think the government will just sit quietly? Instead of giving inflammatory statement let them follow the law. Its is not like talking in RSS Shaake, it is public. Whether it’s Kalladka or even his father, everyone must act according to the law,” he said. A case has been registered against RSS leader Kalladka Prabhakar Bhat for allegedly delivering an inflammatory speech. The complaint was filed after Bhat’s remarks during a public event were deemed to promote communal disharmony and hurt religious sentiments. He allegedly told Hindu women to have more children, saying: “In one house, there was a woman who already had six children and was pregnant with the seventh. Did anyone question her? No one dares. They say it’s for Allah. Do you have children for Mahalingeshwara? Our people must increase our population.” He reportedly commented on electoral demographics: “In Ullal, it is impossible for a Hindu to win. Khader … always win. because there are over 1.1 lakh votes from that community, while Hindus are only around 90,000. How can we win. They will destroy us. Hence, in every Hindu home, there should be no fewer than three children.” The case was filed under relevant sections of the Indian Penal Code related to promoting enmity between communities. Police have begun investigating the incident following the registration of the First Information Report (FIR).
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Oct 27, 2025 09:41:31
Noida, Uttar Pradesh:अखंड भारत के शिल्पी लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का उत्सव 31 अक्टूबर को एकतानगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इस वर्ष विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और एकता की भावना को उजागर किया जाएगा। भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तर्ज पर एकतानगर में 31 अक्टूबर को एक भव्य मूविंग परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड में BSF, CISF, ITBP, CRPF, SSB और J&K पुलिस के जवान भाग लेंगे। इसके अलावा, 'एकत्व' थीम पर आधारित 10 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो भारत के विभिन्न राज्यों की उपलब्धियों और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी। भारत पर्व और एकता प्रकाश पर्व 1 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले 'भारत पर्व' के अंतर्गत एकतानगर में अनेकता में एकता को चरितार्थ करने वाली सांस्कृतिक झलक एक ही स्थान पर देखने को मिलेगी। इस दौरान, एकता प्रकाश पर्व में आकर्षक लाइटिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर पर्यटकों को प्राप्त होगा। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और साइक्लोथॉन 15 नवंबर को आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भव्य उत्सव भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित होगा। इसके अलावा, 17 नवंबर को देशभर से लगभग 5000 प्रतियोगियों की भागीदारी वाली साइक्लोथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो राष्ट्रीय एकता के संदेश को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के मार्गदर्शन में यह भव्य उत्सव 'राज्य अनेक-राष्ट्र एक, समाज अनेक-भारत एक, भाषा अनेक-भाव एक, रंग अनेक-तिरंगा एक' के मंत्र को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ साकार करेगा। गुजरात के मुख्य सचिव पंकज जोशी और पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। यह उत्सव भारत की एकता और विविधता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का एक अनूठा मंच बनेगा।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Oct 27, 2025 09:41:19
Tehran, Tehran Province:ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସାମୁଦ୍ରିକ ବାତ୍ୟା ‘ମନ୍ଥା’ ପ୍ରଭାବରେ ବର୍ଷାକୁ ମୁକାବିଲା କରିବା ସକାଶେ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ପାରଳାଖେମୁଣ୍ଡି: ସାମୁଦ୍ରିକ ବାତ୍ୟା ‘ମନ୍ଥା’ ପ୍ରଭାବରେ ହେବାକୁ ଥିବା ସମ୍ଭାବ୍ୟ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ପରିସ୍ଥିତିକୁ ମୁକାବିଲା ସକାଶେ ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଭାବେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି । ଏନେଇ ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାପାଳ ମଧୁମିତା ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ କରି ଗଣମାଧ୍ୟମକୁ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି । ଭୂବନେଶ୍ୱର ସ୍ଥିତ ଭାରତୀୟ ପାଣିପାଗ ବିଭାଗର ସୂଚନା ମୁତାବକ ସାମୁଦ୍ରିକ ବାତ୍ୟା ଆନ୍ଧ୍ର ପ୍ରଦେଶର ମଛିଲିପାଟଣମ୍ ରୁ କଳିଙ୍ଗପାଟଣମ୍ ମଧ୍ୟରେ ଥିବା କାକିନଡା ଠାରେ ସ୍ଥଳଭାଗରେ ମାଡ ହେବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି । ଏହାର ପ୍ରଭାବରେ ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାରେ ପ୍ରବଳରୁ ଅତି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ସହ ପବନ ବୋହିବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି । ଅକ୍ଟୋବର୨୭ ଓ୨୯ତାରିଖରେ ଅରେଞ୍ଜ ୱାର୍ଣ୍ଣିଂ ଏବଂ ୨୮ତାରିଖରେ ରେଡ୍ ୱାର୍ଣ୍ଣିଂ ରହିଥିବା ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜଣାଇଛନ୍ତି । ବାତ୍ୟାର ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ଆପାତକାଳୀନ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ ସମେତ ଜନସାଧାରଣଙ୍କୁ ସତର୍କ ରହିବା ସକାଶେ ମାଇକ୍ ଯୋଗେ ସଚେତନ କରାଯାଇଛି । ପରିସ୍ଥିତିର ମୁକାବିଲା କରିବା ସକାଶେ ଜିଲ୍ଲା ସଦରମହକୁମା ସମେତ ଜିଲ୍ଲାର ପ୍ରତ୍ୟେକ ପଞ୍ଚାୟତ ଓ ବ୍ଲକରେ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କକ୍ଷ ଖୋଲାଯାଇଛି । ତାହାର ତଦାରଖ କରିବା ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନିକ ଅଧିକାରୀ ମାନଙ୍କୁ ନୋଡାଲ ଅଫିସର ଭାବେ ନିୟୋଜିତ କରାଯାଇଛି । ଜିଲ୍ଲାରେ ରହିଥିବା ୧୩୯ଟି ଭୂସ୍ଖଳନ ପ୍ରଭାବିତ ଅଞ୍ଚଳରେ ବସବାସ କରୁଥିବା ଲୋକଙ୍କୁ ସେଠାରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିବା କାର୍ଯ୍ୟ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି । ୨୭ରୁ ୩୦ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଅଙ୍ଗନୱାଡି କେନ୍ଦ୍ର ଗୁଡିକ ଛୁଟି କରାଯାଇଛି । ଅଙ୍ଗନୱାଡି କେନ୍ଦ୍ରକୁ ଯାଉଥିବା ପିଲାଙ୍କ ଘରକୁ ଯାଇ ଖାଦ୍ୟ ପ୍ରଦାନ କରିବାକୁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି । ଜିଲ୍ଲାରେ ସ୍ଥାୟୀ ଭାବେ ରହିଥିବା ୫ଟି ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳୀ ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ପଞ୍ଚାୟତ କୋଠା ଗୁଡିକୁ ଅସ୍ଥାୟୀ ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳୀ ଭାବେ ବ୍ୟବହାର କରାଯିବା ସହ ସେଠାରେ ଥଇଥାନ ହୋଇଥିବା ଲୋକଙ୍କୁ ଖାଦ୍ୟପେୟ ଦେବା ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ଏହି ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବର୍ଷା ପବନ ସମୟରେ ୨୪ଘଣ୍ଟିଆ ମୋବାଇଲ ସେବା ଯେପରି ଯୋଗାଇହେବ ତାହାର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରିବା ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ଗ୍ରାମ୍ୟ ଉନ୍ନୟନ ବିଭାଗ ଓ ପୂର୍ତ୍ତବିଭାଗରୁ ବର୍ଷାପବନବେଳେ ଓ ତା ପରବର୍ତ୍ତି ସମୟର ପରିସ୍ଥିତିକୁ ଯୁଦ୍ଧକାଳୀନ ଭିତ୍ତିରେ ମୁକାବିଲା କରିବା ସକାଶେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିବାକୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି । ଅତୀତର ଅନୁଭୂତିକୁ ଆଧାର କରି ସମ୍ଭାବ୍ୟ ପରିସ୍ଥିତିକୁମୁକାବିଲା ସକାଶେ ୨ଟି ଓଡ୍ରାଫ୍ ଟିମ୍ କୁ ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାକୁ ପଠାଇବା ନିମନ୍ତେ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସରକାରଙ୍କୁ ଜଣାଯାଇଛି ବୋଲି ଜିଲ୍ଲାପାଳ ମଧୁମିତା ଗଣମାଧ୍ୟମକୁ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି । ସେପଟେ ପାଣିପାଗ ବିଭାଗର ସୂଚନା ଅନୁସାରେ ଏହି ସାମୁଦ୍ରିକ ଝଡ ପ୍ରଭାବରେ ଅଧିକରୁ ଅଧିକ ବୃଷ୍ଟିପାତ ସମ୍ମଭାବନା ସହ ବଜ୍ରପାତ ହେବାର ଆଶଙ୍କା ରହିଥିବାରୁ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସମସ୍ତ ପର୍ଯ୍ୟଟନସ୍ଥଳକୁ ବନ୍ଦ ରଖାଯାଇଛି । ବର୍ଷା ସହ ଘଣ୍ଟା ପ୍ରତି 80 କିଲୋମିଟର ବେଗରେ ପବନ ବୋହିବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଥିବାରୁ ଜଳପ୍ରପାତ ସମେତ ମହେନ୍ଦ୍ରଗିରି ଓ ବିଏନ୍ ପ୍ୟାଲେସ୍ କୁ ପରବର୍ତ୍ତୀ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବନ୍ଦ କରାଯାଇଥିବା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ମିଳିଛି ।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 27, 2025 09:40:39
Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन में मुठभेड़: एक घायल, दो साथियों को दबोचा। 46 मामलों में शामिल बदमाश को एनकाउंटर में पैर में गोली लगी। एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो स्कूटी लूटे गए और 15 हजार नगद बरामद हुए। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के राजौरी गार्डन थाना की पुलिस टीम ने देर रात एक एनकाउंटर में 46 मामलों में शामिल एक बदमाश राजन उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोली उसके पैर में लगी और उसने घायल होकर भागने की कोशिश की। इसके साथ ही पुलिस ने उसके दो साथियों सोनू और करण को भी पकड़ लिया है। मौके पर हथियार बरामद किए गए हैं और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ताकि विस्तृत पूछताछ के बाद आगे की जानकारी मिल सके।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 27, 2025 09:40:09
Delhi, Delhi:दिल्ली के तमाम घाटों पर दिल्ली पुलिस के तरफ से किए गए सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम। कश्मीरी गेट वासुदेव घाट पर दिल्ली पुलिस सेंटर रेंज जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा और नार्थ जिला के डीसीपी राजा बांठिया द्वारा नौका भ्रमण किया गया। जिसमें सवार होकर दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तमाम छठ घाटों का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवान लगाए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यमुना में कई नौका ड्यूटी और गोताखोर की ड्यूटी लगाई है। साथी कैट्स एंबुलेंस और सीसीटीवी का तमाम पुख्ता इंतजाम पर किया गया है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Oct 27, 2025 09:39:05
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सीएम का संबोधन गायत्री परिवार के कार्यक्रम में बोले डॉ मोहन यादव हमारी संस्कृति के लिए 20 सदी वरदान रही है आजादी तो मिली लेकिन इसे बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका इस सदी के महापुरुषों की भी रही आज बात युवाओं की बात है कई चुनौतियां हमारे सामने है लेकिन चुनौतियों के बीच में भी हमारी अखंड ज्योति जल रही है जिए और जीने का भाव सिर्फ वाक्य नहीं है बल्कि से चरितಾರ್ಥ कर भारत ने विश्व को दिखाया शिक्षा नीति दो बार बदली गई लेकिन अंदर का कुछ नहीं बदला यह भारत का दुर्भाग्य रहा अब शिक्षा नीति 2020 में सुधार किए गए हमने अपनी बातों को अपनी संस्कृति और सभ्यताओं को पाठ्यक्रम बनाकर दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया भगवान राम और कृष्णा जिसे शिक्षा मिलती है उन्हें पाठ्यक्रम रखने से कोई दिक्कत नहीं है..किसी को नहीं होनी चाहिए एंबिएंस.. डॉ.मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश.. कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का पलटवार इसमें मोहन यादव का क्या रोल है एजुकेशन पॉलिसी सेंट्रल गवर्नमेंट बनाती है पाठ्यक्रम सरकार नहीं विद्वान का पैनल तय करता है खुद की पीठ खुजाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही पाठ्यक्रम चेंज करके क्या महान काम किया क्या कांग्रेस कृष्ण भगवान को नहीं मानती,इन्हें शर्म नहीं आती ऐसी बातें करते हुए बाइट..भूपेंद्र गुप्ता, कांग्रेस प्रवक्ता
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Oct 27, 2025 09:38:49
Pithoragarh, Uttarakhand:डीएम जनता दरबार में फिर उठा सीतकालीन छुट्टियों में भी प्राइवेट स्कूलों के द्वारा खड़ी बसों की पूरी फीस लेने का मामला हर सोमवार डीएम सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद के सभी फरियादी ने भाग लिया, लोगों ने अपनी अलग-अलग किस्म की फरियादें अपनी जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या ली जिन्हें जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना और उन्हें पर कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं जिला अधिकारी आशीष भटगांई के सामने जिला जनता दरबार में वर्षों से उठ रहा अभिभावकों का दर्द सामने आया, जिसमें फरियादी गोविंद सिंह महर कुंमोड निवासी ने प्राइवेट स्कूलों पर ये आरोप लगाया कि उनके द्वारा जब विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश हो जाता है और ठंड की छुट्टियां पड़ जाती हैं, तो दो महीने का जो अवकाश है उसमें प्राइवेट स्कूलों की जो बसें हैं वह खड़ी रहती हैं, उसके बावजूद भी अभिभावकों से प्राइवेट स्कूल के द्वारा बसों की फीस ली जाती है. स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा सालभर में बार महीनों की बस की फीस ली जाती है जिसमें दो महीने शीतकालीन अवकाश रहता है; रोडों में खड़ी बसों की भी यह फीस लेते हैं जिसे लेकर गोविंद महर ने आपत्ति दर्ज की और जिलाधिकारी से कहा जब दो महीने अवकाश रहता है, बस खड़ी रहती है और हमारे बच्चों को इनकी बस स्कूल नहीं ले जाती है, उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल क्यों हमसे यह फीस लेता है, क्यों हमारे पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालता है. प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को सिर्फ उन दो माह में अपनी चालक और परिचालक के खर्च हैं, उन्हीं को लेना चाहिए, अनावश्यक कोई भी बस की फीस नहीं लेनी चाहिए जिसको मिनिमम उनका खर्च होता है, उसका छोड़कर उनके द्वारा जो भी फीस ली جاتی है वह गलत है और उसका हम विरोध करते हैं. जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो जांच करेगी; अगर ऐसा कोई प्रकरण है और प्राइवेट स्कूल छुट्टियों में भी फीस लेते हैं, तो उसको माफ किया जाएगा और उसके ऊपर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Oct 27, 2025 09:38:27
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की भारी कमी है। जिला चिकित्सालय में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। वहीं महिला चिकित्सालय भी सिर्फ एक प्रसूति गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर है, जिससे प्रसव पीड़िता महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर प्रसूति गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर छुट्टी पर हो तो प्रसव के लिए महिलाओं को हायर सेंटर जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में लाखों की लागत से लिथोट्रिप्सी मशीन धूल फांक रही है क्योंकि लिथोट्रिप्सी मशीन का जिला अस्पताल में कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। साथ ही वर्तमान में जिला चिकित्सालय में एक ही रेडियोलॉजिस्ट और प्रत्येक मरीज से अल्ट्रासाउंड के ₹700 लिए जाते हैं। डॉक्टर कभी अस्पताल में रहते हैं तो कभी नहीं रहते, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ता है। तीमारदारों का कहना है कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में व्यवस्थाएं खराब हैं, डॉक्टरों की भारी कमी है; आम तौर पर मरीजों को इलाज के लिए देहरादून आदि शहरों में जाना पड़ता है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Oct 27, 2025 09:38:00
0
comment0
Report
NSNARENDER SHARMA
Oct 27, 2025 09:36:52
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फ़रीदाबाद में एआई से बनी अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रहे थे कुछ लोग, युवक ने की आत्महत्या – पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज की फरीदाबाद में ओल्ड थाना क्षेत्र के बसेलवा कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवक राहुल ने कुछ लोगों द्वारा एआई तकनीक से बनाई गई अश्लील फोटो और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राहुल DAV कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था और अपने परिवार के साथ बसेलवा कॉलोनी में रहता था। राहुल के पिता मनोज भारती ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले किसी ने राहुल का मोबाइल फोन हैक कर लिया था। फोन हैक करने के बाद कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके राहुल और उसकी बहनों की न्यूड फोटो और वीडियो बना दीं। इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर आरोपियों ने राहुल से लगभग 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने धमकी दी कि ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। राहुल इस ब्लैकमेलिंग से बेहद परेशान रहने लगा। उसके पिता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से राहुल का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था — वह ठीक से खाना नहीं खा रहा था, बात कम करता था और अक्सर चुपचाप कमरे में रहता था। परिजनों को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। शनिवार शाम करीब 7 बजे राहुल ने अपने कमरे में सल्फास की गोलियां खा लीं। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मनोज भारती ने बताया कि जब उन्होंने बेटे का मोबाइल देखा तो उसमें “साहिल” नाम के युवक के साथ लंबी चैटिंग मिली। चैट में साहिल ने राहुल की न्यूड फोटो और वीडियो भेजकर पैसे की डिमांड की थी। आखिरी बातचीत में उसने राहुल को धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, चैट में साहिल ने राहुल को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले शब्द भी लिखे थे और यहां तक बताया था कि किस चीज़ का सेवन करने से उसकी मौत हो सकती है। परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में “साहिल” के साथ राहुल का एक जान-पहचान वाला युवक “नीरज भारती” भी शामिल हो सकता है। राहुल के पिता ने बताया कि घटना के दिन आखिरी बार राहुल की बात नीरज से ही हुई थी। इसलिए दोनों पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मनोज भारती का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है और पिछले 50 साल से फरीदाबाद में रह रहा है। मनोज खुद ड्राइवरी का काम करते हैं और राहुल उनका सबसे छोटा बेटा था। परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 27, 2025 09:35:19
Noida, Uttar Pradesh:100 साल पुराना स्कूल अब भविष्ट पर खतरा 2711ZUP_DOON_GORKHA_R1 एक्सक्लूसिव फीड liveu 98 से भेजी गई है । एंकर देश को फुटबॉल और बॉक्सिंग के जाने-मैन खिलाड़ी देने वाला ऐतिहासिक गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज अब अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। इसी साल अपने 100 साल पूरा कर रहे स्कूल के लिए भविष्य की राह बहुत आसान नहीं है। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज को लेकर देखिए ये रिपोर्ट साल 1925 में देहरादून के गढ़ी कैंट में अंग्रेजों द्वारा 5 गोरखा बटालियन के अधिकारियों और सैनिकों के बच्चों के लिए सिल्वर बोर्डिंग फंड और प्रांतीय सेवा की मदद से इस स्कूल की स्थापना की गई। शुरुआत में स्कूल का नाम 'स्कूल फॉर गोरखास' रखा गया था । शुरुआती दौर में यह स्कूल पांचवीं तक ही था । समय के साथ-साथ इसे उपग्रेड किया जाता रहा । साल 1928 में इसे अपग्रेड करके जूनियर हाईस्कूल और साल 1948 में हाईस्कूल तक किया गया. साल 1963 में इस स्कूल को इंटरमीडिएट करने के साथ-साथ इसका नाम बदलकर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज कर दिया गया. अंग्रेजों ने उस समय में कैंट क्षेत्र में सैन्य कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल बनाया था. सेना की जमीन पर बने स्कूल के लिए उस समय 90 साल की लीज तैयार कर न्यूनतम दरों पर किराया तय किया गया. समय-समय पर सेना के अफसरों ने ही स्कूल की कमान भी संभाली. कुछ समय तक यह व्यवस्था चलने के बाद स्कूल संचालन के लिए सोसायटी बनाई गई. आज यह उत्तराखंड का एक अशासकीय स्कूल है। जिसमें अध्यापकों और स्टाफ की तनख्वाह राज्य सरकार के द्वारा दी जाती है। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज इस बार 16 नवंबर को अपने निर्माण के 100 साल पूरे कर रहा है। जिसके लिए इन दोनों स्कूल में रंगाई पुताई की जा रही है। स्कूल का भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है। लेकिन स्कूल के अस्तित्व पर ही अब चिंता हो रही है। क्योंकि 1925 में 90 साल के लिए स्कूल को दी गई लिस्ट 2017 में पूरी हो चुकी है। मामला अभी देहरादून में निचली अदालत में चल रहा है और कोर्ट के द्वारा स्टे दिया गया है। सेना ने जो आकलन किया है उसके मुताबिक 1 करोड़ 60 लाख रुपए लीज खत्म होने के बाद की राशि स्कूल को देनी होगी। वरना स्कूल बंद किया जाएगा ऐसे में सभी की चिंता बढ़ रही है कि स्कूल को आखिर कैसे संचालित किया जाएगा। क्योंकि स्कूल में संसाधनों से लेकर तमाम सुविधाएं स्कूल प्रबंधन और लोगों के सहयोग से ही पूरी हो पाई है। ऐसे मैं स्कूल प्रबंधन के लिए इतनी बड़ी राशि जमा कर पाना मुश्किल होगा। स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष রिटायर्ड कर्नल बताते हैं कि यह संस्थान भारत को कई बड़े खिलाड़ी और वीर योद्धा देने वाला संस्थान रहा है। उन्होंने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है भारत और नेपाल के कई सेना के बड़े अधिकारी सी स्कूल से पड़े हुएहैं। बाइट रिटायर्ड कर्नल डी बी थापा अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति स्कूल की प्रधानाचार्य बताती है कि स्कूल में आसपास के क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे गरीब परिवारों से संबंधित हैं। आज इस क्षेत्र में कई स्कूल संचालित है जिसकी वजह से अब गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में छात्रों की भीड़ पहले से कम है। आज जब संस्थान अपने 100 साल पूरे कर रहा है। तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। लेकिन स्कूल बचा रहेगा तो भविष्य में कई छात्रों के बड़े खिलाड़ी और अधिकारी बनने का सपना पूरा होगा। बाइट दीपाली जुगरान प्रधानाचार्य गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि इस मामले में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज का अस्तित्व 100 साल पुराना है और यह भविष्य में भी बरकरार रहेगी सरकार इस डिग्री कॉलेज बनाने की ओर भी कार्य कर रही है। गणेश जोशी ने कहा कि स्कूल को बचाने के लिए जो भी कार्य करना होगा राज्य सरकार वह सभी कार्य पूरा करेगी। बाइट गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंडसरकार गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में कुछ साल पहले पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु की शूटिंग भी हुई। जॉन अब्राहम इसी स्कूल में वूमेन ईरानी को इंटरव्यू देने पहुंचते हैं। नेपाल के फिल्म निर्माता और पत्रकार चेतन कार्की, नेपाल में मेजर जनरल चित्र बहादुर गुरुंग, वीर चक्र प्राप्त वीर बहादुर, ब्रिगेडियर एसके आनंद, लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान, आईएफएस चंद्र मोहन भंडारी, सैन्य सम्मान प्राप्त मेजर कमान सिंह, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फुटबॉलर अमर बहादुर गुरुंग, श्याम थापा, रामबहादुर सिंह, चंदन सिंह, लोक बहादुर, वीर बहादुर, बॉक्सिंग के एशियन चैंपियन रहे पदम बहादुर मल्ल, और जग बहादुर थापा भी इसी स्कूल से पढ़े हुए हैं. इस स्कूल से अपने जमाने के मशहूर फुटबॉलर रहे कैप्टन नर बहादुर खत्री, जिन्होंने 1963 और 1964 में लगातार दो बार सुब्रतो ट्रॉफी को अपने नाम किया था.
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 27, 2025 09:34:57
Noida, Uttar Pradesh:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने छपरा एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव में हज़ारों व्रतियों के बीच साड़ी,सूप,नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया रोहित ने कहा की हम समाज के अंतिम व्यक्ति के समग्र विकास हेतु अभियान चला रहे हैं रोहित ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है रोहित ने कहा की छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक पर्व है रोहित ने कहा की हम छठी माई से प्रार्थना करते हैं की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और शक्ति प्रदान करें ताकि देश का और विकास हो रोहित ने कहा की हमें भी छठी माई इतना सामर्थ्य दें की हम बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर के सपनों का भारत साकार कर सकें
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 09:33:22
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने बाबा सिद्धनाथ मंदिर में आरती पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर के पैसों का इस्तेमाल सड़क निर्माण में नहीं बल्कि हॉस्पिटल और गौशालाओं में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब इंतज़ार है कि सुप्रीम कोर्ट भी ऐसे ही दिशा-निर्देश जारी करे। साथ ही उन्होंने सनातन बोर्ड की स्थापना की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक यह बोर्ड नहीं बन जाता, वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। ठाकुर जी ने कहा कि देश से ज्यादा विदेशों में रहने वाले युवा भी सनातन बोर्ड की स्थापना को लेकर चिंतित हैं।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top