Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

AI से बनी अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल: 19 वर्षीय राहुल ने आत्महत्या की

NSNARENDER SHARMA
Oct 27, 2025 09:36:52
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद- फ़रीदाबाद में एआई से बनी अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रहे थे कुछ लोग, युवक ने की आत्महत्या – पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज की फरीदाबाद में ओल्ड थाना क्षेत्र के बसेलवा कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवक राहुल ने कुछ लोगों द्वारा एआई तकनीक से बनाई गई अश्लील फोटो और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राहुल DAV कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था और अपने परिवार के साथ बसेलवा कॉलोनी में रहता था। राहुल के पिता मनोज भारती ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले किसी ने राहुल का मोबाइल फोन हैक कर लिया था। फोन हैक करने के बाद कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके राहुल और उसकी बहनों की न्यूड फोटो और वीडियो बना दीं। इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर आरोपियों ने राहुल से लगभग 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने धमकी दी कि ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। राहुल इस ब्लैकमेलिंग से बेहद परेशान रहने लगा। उसके पिता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से राहुल का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था — वह ठीक से खाना नहीं खा रहा था, बात कम करता था और अक्सर चुपचाप कमरे में रहता था। परिजनों को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। शनिवार शाम करीब 7 बजे राहुल ने अपने कमरे में सल्फास की गोलियां खा लीं। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मनोज भारती ने बताया कि जब उन्होंने बेटे का मोबाइल देखा तो उसमें “साहिल” नाम के युवक के साथ लंबी चैटिंग मिली। चैट में साहिल ने राहुल की न्यूड फोटो और वीडियो भेजकर पैसे की डिमांड की थी। आखिरी बातचीत में उसने राहुल को धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, चैट में साहिल ने राहुल को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले शब्द भी लिखे थे और यहां तक बताया था कि किस चीज़ का सेवन करने से उसकी मौत हो सकती है। परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में “साहिल” के साथ राहुल का एक जान-पहचान वाला युवक “नीरज भारती” भी शामिल हो सकता है। राहुल के पिता ने बताया कि घटना के दिन आखिरी बार राहुल की बात नीरज से ही हुई थी। इसलिए दोनों पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मनोज भारती का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है और पिछले 50 साल से फरीदाबाद में रह रहा है। मनोज खुद ड्राइवरी का काम करते हैं और राहुल उनका सबसे छोटा बेटा था। परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Oct 27, 2025 12:36:52
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज अपने हाथ में यूरिन बैग लेकर मेडिकल कॉलेज से बाहर निकल गया और शराब की दुकान से शराब खरीद कर पीने लगा। खास बात यह रही की गंभीर रूप से घायल मरीज मेडिकल कॉलेज के वार्ड से बाहर निकल गया और शराब पीकर वापस लौट आया। लेकिन सुरक्षा गार्ड्स को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल थाना निगोही क्षेत्र के टिकरी गांव का रहने वाला विपिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसके बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। विपिन शराब पीने का आदी है। कल जैसे ही उसे मौका मिला वह अस्पताल के वार्ड से अपने हाथ में यूरिन बैग पड़कर लगभग 1 किलोमीटर दूर शराब के ठेके पर पहुंचा। वहां उसने शराब खरीदी और पास के ही नल के पास बैठकर उसने शराब पी ली। इसके बाद लड़खड़ाता हुआ वापस मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। बेड पर अपने बेटे को ना पाकर मां बेहद परेशान रही। जब शराब के नशे में बेटा वापस लौटा तो उसके होश फाख्ता हो गए। महिला का कहना है की चोट लगने की वजह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जांच के आदेश दिए हैं। मरीज का मेडिकल कॉलेज के वार्ड से बाहर निकल कर शराब के ठेके पर शराब पीने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जबकि उसके हाथ में यूरिन बाग थमा हुआ था।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 27, 2025 12:36:35
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पटाखे को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पड़ोसियों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ही पक्षों के चोटें आईं। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दअरसल ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड निवासी बलवंत डोंगे का नाबालिक 16 साल का बेटा आयुष डोंगे घर के बाहर पटाखे चला रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला राकेश कटारे (बाल्मीक) अपने घर के बाहर साथियों के साथ बैठा हुआ था। उसने और उसके साथियों ने आयुष को पटाखे चलाने से रोका तो झगड़ा होने लगा। अपने बेटे की आवाज को सुन बलवंत डोंगे भी पत्नी हर्षलता के साथ बाहर आ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले के दौरान राकेश कटारे और उसके साथियों ने जमकर मां बेटे और पिता पर लाठियां बरसा दी। बलवंत ने भी अपने बचाव के लिए उन पर भी लाठी से हमला किया। इस हमले में दोनों पक्ष के चोटें आईं। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमले के बाद दोनों पक्ष लहु लुहान हालात में थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Oct 27, 2025 12:36:05
Bhind, Madhya Pradesh:ग्वालियर हाई कोर्ट एडवोकेट अनिल मिश्रा के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भिंड पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया, पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया। दीपावली के दिन सुरपूरा थाना के अजुद्ध पुरा गांव के दलित युवक ज्ञान सिंह जाटव को दबंगों द्वारा मारपीट कर पेशाब पिलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है, जिसके चलते राजनीति शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी दलितों के समर्थन में उतरी है, जबकि परशुराम सेना करणी सेना और सबर्ण समाज भी सक्रिय हैं। ग्वालियर हाई कोर्ट में भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के विरोध पर सुर्खियों में आए एडवोकेट अनिल मिश्रा आज भिंड पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना देकर दलित युवक की दर्ज की गई झूठी रिपोर्ट हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा; उप पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 27, 2025 12:35:48
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार, यूपी और झारखंड में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले छठ व्रत की शुरुआत शनिवार से नहाय खाय के साथ हो गई है। आज छठ का तीसरे दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सोमवार को पहले अर्घ्य देने को लेकर नालंदा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छठ घाट पर छठ व्रतियों की खासा भीड़ देखी गई। छठव्रतियों ने इस दौरान डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार की सुख शांति की भगवान भास्कर से कामना की। छठ पूजा को देखते हुए प्रशासन के द्वारा छठ घाटों पर SDRF की टीम की भी तैनाती की थी। जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की भी तनाव की गई थी किसी प्रकार की जाम की समस्या ना हो इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ की गई थी। छठव्रती खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं और तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जल स्रोतों जैसे पोखर, तालाब, नदी या फिर वैकल्पिक इंतजाम करके पानी में डूबते सूर्य की ओर मुंह करके खड़े हो जाते हैं। जब तक सूर्य डूब नहीं जाता श्रद्धालु उपासना में लीन रहते है सूर्य के डूबने के बाद लोग घरों की ओर वापस आते हैं फिर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्योपासना का महापर्व छठ का समापन हो जाता है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Oct 27, 2025 12:35:05
Bagaha, Bihar:बगहा जिले के गंडक दियारा से बड़ी खबर है जहाँ पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर हथियार निर्माण और तस्करी में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पिस्टल, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हथियार बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई धनहा, भितहा और चौतरवा थाना क्षेत्रों में SDPO कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में हुई। धनहा थाना क्षेत्र से एक पिस्टल और चार देशी कट्टा, भितहा से एक देशी कट्टा, तीन अर्ध निर्मित हथियार, रायफल और गोली बरामद हुईं। गिरफ्तार लोगों में शंकर शर्मा, कृष्णा चौधरी, भुआल शर्मा, संजय शर्मा और सोनू गुप्ता शामिल हैं; अहिरौली में विद्याशु राव के घर से भी बंदूक, कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तारी हुई है, जबकि भैरोगंज के बांसगांव मंझरिया में सुखदेव राम को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकतर कांड दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। चुनाव से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो जाने से पुलिस की सतर्कता पर जोर रहा, लेकिन चुनाव में किसी आपराधिक घटना की योजना विफल रही है। मीनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन और हथियारों के जखीरा व कारतूस बरामदगी में गिरफ्तार अपराधी पेशेवर हथियार तस्करी में जुटे थे।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 27, 2025 12:34:44
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, मध्य प्रदेश में चाकू बाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें इलाके में जुलूस निकाला. माढ़ोताल इलाके में व्यापारी सुशील सेन को खुलेआम चाकू मारे गए थे, जब वह चुंगीनाका से घर जा रहे थे. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें पुलिस को चेतावनी दी गई थी कि वह गुंडागर्दी करेंगे और पुलिस उन्हें कुछ नहीं कर सकती. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऋषि ठाकुर, बिट्टू और राज चौहान को गिरफ्तार किया और चाकू भी जप्त किए गए. आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है. पुलिस का संदेश है कि अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 27, 2025 12:34:20
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 27, 2025 12:34:06
Keonjhar, Odisha:Slug- arrest for kangaroo court. ଆଙ୍କର - ପରକ୍ରିୟା ପ୍ରୀତି ସନ୍ଦେହ ରେ ଜୋତା ମାଳ ପିନ୍ଧାଇ ଗାଁ ଦାଣ୍ଡରେ ବୁଲାଇବା ମହଙ୍ଗା ପଡିଲା । ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ ପରେ ୪ ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରି କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରିଛି ପୋଲିସ। ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟିଛି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଆନନ୍ଦପୁର ଥାନା ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ ଗ୍ରାମ ରେ । ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ ଗ୍ରାମ ର ଶିଶିର ଶଙ୍ଖୁଆଳ ବିଲରୁ ଧାନ କାଟି ଫେରିବା ବେଳେ ଜଣେ ମହିଳା ନିକଟକୁ ରସି ପିଇବା ପାଇଁ ଯାଇଥିଲା। ଏହି ସମୟରେ ଗ୍ରାମ ର କିଛି ଯୁବକ ମହିଳାଙ୍କ ନିକଟରେ ଏକୁଟିଆ ଶିଶିର କୁ ଦେଖି ସଂପୃକ୍ତ ମହିଳା ସହ ଖରାପ ସମ୍ପର୍କ ଅଛି କହି କବାଟ ବନ୍ଦ କରିଦେଲେ। ପరେ ସମ୍ପୃକ୍ତ ମହିଳାଙ୍କ ସ୍ବାମୀ ଙ୍କୁ ଜଣାଇବା ସହ ଉଭୟଙ୍କୁ ନିର୍ଧુମ ମାଡ଼ ମାରିବା ସହ ଲଙ୍କା ଗୁଣ୍ଡ ଏବଂ ପାଣି ଢ଼ାଳି ବାଡ଼େଇ ଥିଲେ । ପରେ ଉଭୟଙ୍କୁ ଜୋତା ମାଳ ପିନ୍ଧାଇ ଗାଁ ଦାଣ୍ଡରେ ବୁଲାଇ ଥିବା ନେଇ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଜୋତା ମାଳ ପିନ୍ଧାଇ ଗାଁ ଦାଣ୍ଡରେ ବୁଲାଇବା ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ ହେଉଛି। ଏନେଇ ଆନନ୍ଦପୁର ଥାନା ସମ୍ପୃକ୍ତ ମହିଳା ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ। ଅଭିଯୋଗ ପାଇ ପୋଲିସ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଂଚି ସେହି ଗ୍ରାମରୁ ୨ ଜଣ ମହିଳା ଏବଂ ୨ ଜଣ ପୁରୁଷ ଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଛି । ବାଇଟ- ଶିଶିର ସଙ୍ଖୁଆଳ, ଜୋତା ମାଳ ପିନ୍ଧିଥିବା ବ୍ୟକ୍ତି ‌।
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 12:32:14
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Oct 27, 2025 12:31:16
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर कलेक्ट्रेट पर आज देहात कांग्रेस द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने जिले में फसलों की गलत गिरदावरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि किसानों की मेहनत को अधिकारियों की लापरवाही से नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही फसल खरीद के टोकन समय पर जारी नहीं होने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दरें बढ़ाने की मांग भी की गई धरने में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि अगर किसानों की इन मांगों को जल्द नहीं माना गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगला चरण और भी उग्र होगा और जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top