Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shahjahanpur242401

शाहजहांपुर। ADM ने गांव का औचक निरीक्षण किया, सफाई कर्मी सस्पेंड

Jul 12, 2025 14:22:25
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh
ADM अरविंद कुमार ने आज तिलहर के राजनपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल देखकर ADM ने सफाई कर्मी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। साथ ही सचिव और एडियो पंचायत का स्पष्टीकरण जारी किया है। दरअसल एडीएम के व्हाट्सएप नंबर पर किसी ने शिकायत की थी कि राजनपुर गांव में कोई भी सफाई कर्मी नहीं आता। इसके बाद ADM अरविंद कुमार तत्काल राजनपुर गांव पहुंचे। यहां गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ देखा। इसके बाद एडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। इसके बाद गांव में बने RRC सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया की 1 साल पहले बनकर तैयार हुआ लेकिन आज तक कोई कूड़ा कलेक्शन नहीं किया गया। ई रिक्शा का भी कोई इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top