icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow12 Mar 2025, 03:47 am

Shahjahanpur- पूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

Gangsara, Uttar Pradesh:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वर्तमान विभाग में चल रहे कार्यों की और निलंबित दुकानों के बिंदुओं पर समीक्षा की। शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत उचित दर दुकाने संचालित कराए जाने के लिए अन्नपूर्णा भवन तैयार कराए जा रहे हैं। जिसके लक्ष्य के सापेक्ष 38 मॉडल शॉप पूरे हो गए हैं और 38 अन्नपूर्णा भवन जिसमें रंगा, पुताई, फर्श, प्लास्टर, बिजली इत्यादि का कार्य अभी बाकी है। जिसे पूरा करने के लिए पूर्ति निरीक्षको को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि 15 दिन के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अबूझमाड़ में शिक्षा-स्वास्थ्य से बदल रहा जीवन: नारायणपुर के तोके गाँव में स्कूल खुला

Narayanpur, Jharkhand:कभी नक्सलवाद के गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में अब बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे इस दुर्गम क्षेत्र के गाँव अब धीरे-धीरे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण नारायणपुर जिले का तोके गाँव है, जहाँ पहली बार शिक्षा की रोशनी पहुँची है और बच्चों की किलकारियों से घोटुल गूंज रहा है। कुछ समय पहले तक तोके गाँव तक पहुँचना किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्रामीणों को गाँव आने-जाने के लिए तीन ऊँची पहाड़ियों को पैदल पार करना पड़ता था। बरसात के दिनों में यह सफर और भी कठिन हो जाता था। लेकिन जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों से अब गाँव तक पहुँच मार्ग का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही आसान हो गई है और विकास के नए रास्ते खुल गए हैं। सबसे बड़ी खुशी गाँव में पहली बार स्कूल खुलने की है। फिलहाल स्कूल का संचालन घोटुल में किया जा रहा है, जहाँ छोटे-छोटे बच्चे पूरे उत्साह के साथ पढ़ाई करते नजर आते हैं। जिस क्षेत्र के बारे में कभी कहा जाता था कि वहाँ के बच्चों को 'ब से बंदूक' सिखाई जाती थी, वहीं आज बच्चे मासूमियत के साथ 'ब से बतख' पढ़ रहे हैं। यह बदलाव केवल शिक्षा का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बदलती सोच और नई उम्मीदों का प्रतीक है। गाँव के एक युवक, जो वर्तमान में घोटुल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं, ने जी मीडिया से विशेष बातचीत में बताया कि पहले गाँव में शिक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। गाँव तक पहुँचना बेहद कठिन था और सुविधाओं का पूरी तरह अभाव था। लेकिन अब सड़क बनने के साथ-साथ बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ भी गाँव तक पहुँच रही हैं। इससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। बच्चों के लिए स्थायी और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए पक्के स्कूल भवन का निर्माण भी तेज़ी से किया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। नारायणपुर के जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अबूझमाड़ के दूरस्थ और पहुंचविहीन गाँवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही ग्रामीणों से लगातार संवाद स्थापित कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। अबूझमाड़ का यह बदलता स्वरूप इस बात का प्रमाण है कि जब विकास अंतिम छोर तक पहुँचता है, तो वह केवल सुविधाएँ ही नहीं लाता, बल्कि नई पीढ़ी के सपनों को भी नई उड़ान देता है। तोके गाँव में गूंजती बच्चों की पाठशाला इसी नए और सशक्त अबूझमाड़ की कहानी बयां कर रही है।
0
0
Report

चलती कार में आग, भाजपा नेता राखी सिंह और परिजनों ने जान बचाई

Jaunpur, Uttar Pradesh:चलती कार में भड़की आग, भाजपा नेत्री राखी सिंह और परिवार ने कूदकर बचाई जान जौनपुर में बड़ा हादसा टला, वाहन जलकर हुआ खाक जौनपुर। एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब शिकारपुर मार्ग पर काटा पेट्रोल पंप के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे जनहानि नहीं हुई。 जानकारी के अनुसार कार में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता राखी सिंह, उनके पति संतोष सिंह तथा अन्य लोग यात्रा कर रहे थे। रास्ते में वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे पहले कि चालक स्थिति को समझ पाता, कार में आग फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बताया जाता है कि चालक सीट पर बैठे संतोष सिंह को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय नागरिकों ने राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग और समर्थक भी मौके पर पहुंच गए。 प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा。 गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। परिजनों ने सभी के सुरक्षित बच निकलने को ईश्वर की कृपा और शुभचिंतकों की दुआओं का परिणाम बताया।
0
0
Report
Advertisement

कोखराज-हंडिया बाइपास टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मी झुलसे

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:KOCHARAJ (KOKHARAJ-HANDIA) bypass toll plaza पर खड़े गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया. हादसे में टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज-हंडिया बाईपास टोल प्लाजा की है. बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर खड़े गैस टैंकर में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा. आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई. हादसे में टोलकर्मी हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल और गनमैन राजू गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को तत्काल इलाज़ के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

चौमूं के शिव बजरंग मंदिर से दान पात्र चोरी, CCTV में दो युवक संदिग्ध

Jaipur, Rajasthan:देर रात को चोरों ने शिव बजरंग मन्दिर को निशाना बनाते हुए मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी मन्दिर में रखा दान पात्र ही उठा ले गए। CCTV कैमरे में चोरी की घटना कैद है। फुटेज में दो युवक एक बाइक पर दान पात्र ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुबह मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। चौमूं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

पिता की हत्या के लिए बेटे ने दी 10 लाख रुपये की सुपारी; तीन गिरफ्तार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में पिता की जगह नौकरी हासिल करने के लिए कलयुगी बेटे ने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी। मामले धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क पर झाड़ी के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में की और हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे विजय नोनिया ने अपने ही पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश मल्लाह, अमित कुमार सिंह और मृतक का बेटा विजय नोनिया शामिल हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

कैथल एनकाउंटर: इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार और गाड़ी बरामद

Kaithal, Haryana:कैथल में एनकाउंटर: पुलिस से भिड़े इनामी बदमाश, गोली लगते ही दबोचे गए कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान धर्मवीर और सोहन के रूप में हुई है, जिन पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। ये दोनों 9 जून को चीका क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात में शामिल थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, यह दोनों बदमाश हथियार के साथ पोंडरी इलाके में कोई वारदात करने वाले हैं जिसके आधार पर पुंडरी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया। तेज रफ्तार के चलते बदमाशों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्तौल और वाहन बरामद किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

दिनदहाड़े कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, गार्ड-स्थानीयों ने एक आरोपी पकड़ा

Hajipur, Bihar:वैशाली में दिनदहाड़े कैश वैन लूटने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने जा रही वैन को निशाना बनाया। लेकिन गार्ड की बहादुरी और स्थानीय लोगों की सतर्कता से वारदात विफल हो गई। एक आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके साथी फरार हो गए। महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानीपोखर के पास की हैं, जहां दिनदहाड़े कैश वैन लूटने की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने एटीएम में नकदी डालने जा रही कैश वैन को रोकने की कोशिश की। लेकिन कैश वैन में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधियों का डटकर सामना किया। गार्ड के विरोध के बीच आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और एक आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस फरार साथियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े कैश वैन को निशाना बनाने की इस कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े किए हैं। हालांकि, गार्ड और स्थानीय लोगों की सतर्कता से करोड़ों रुपये की संभावित लूट की वारदात टल गई। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी के अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के साथ छेड़खानी के आरोप के बाद हंगामा

Motihari, Bihar:मोतिहारी में पताही प्रखंड स्थित समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में एम्बुलेंस सहायक के पद पर कार्यरत शुभम कुमार लंबे समय से महिला गार्ड पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, महिला गार्ड अस्पताल में नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान एम्बुलेंस सहायक शुभम कुमार द्वारा लगातार फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। महिला गार्ड ने शुरुआत में मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन कथित रूप से बार-बार की जा रही हरकतों से वह परेशान हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार को महिला गार्ड ने आरोपी युवक का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर महिला गार्ड ने अस्पताल परिसर में ही शुभम कुमार की लात-घूंसों और चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी किसी ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में महिला गार्ड युवक की पिटाई करती दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस संबंध में किसी पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत दिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामाले को लेकर अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रामगढ़-रजरप्पा मार्ग पर ट्रक-पिकअप भिड़ंत: 7 की मौत, 2 घायल

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़-बकारो मार्ग NH-23 में रजरप्पा थाना क्षेत्र बुध बाजार के पास एक ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पिकअप वैन में ताशा पार्टी के सदस्य सवार थे। घटना देर रात लगभग 2 बजे की है। घायलों को सादर अस्पताल के बाद रायपुर भेजने के बजाय रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रक पिकअप वैन को सीधी टक्कर मार गया जिससे सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। राहत टीम ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी। दो लोगों को बचाया जा सका। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि यहाँ होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement

सत्य और स्नेह की प्रतीक थी जगदंबा सरस्वती -पूनम

Deepak DixitDeepak DixitFollow36m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे के पुलिस चौकी के समीप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां अव्यक्त स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष सभी भाई-बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजयोग शिक्षिका केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा जब-जब संसार में दिव्यता की कमी, धर्म की ग्लानि, समाज में अन्याय, अत्याचार, चरित्र में गिरावट व विश्व में अशांति के बीज पनपने लगते हैं, तब-तब इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए किसी महान विभूति का जन्म होता है। इन्हीं में से एक महान विभूति थीं जगदंबा सरस्वती (मम्मा)। उन्होंने बताया इनका बचपन का नाम राधे था। अपने ज्ञान, योग, पवित्रता के बल से विश्व की सेवा करते हुए मम्मा-सरस्वती ने 24 जून 1965 को अंतिम सांस ली। कार्यक्रम के मध्य में नाटक के माध्यम से मातेश्वरी जगदंबा के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया। इस दौरान आशाराम, दीपक ,विजय ,तेजराम ,अरविंद कुशवाहा ,किरन ,नेहा, वंशिका जूली आदि मौजूद रहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top