icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए नए समीकरण साध रही है, जिसमें वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने पर विचार किया जा रहा है। चुनावी वर्ष में भाजपा यूपी में नए समीकरणों और संदेशों के जरिए ताकत बढ़ाने में जुटी है। पार्टी ने राज्य सभा में प्रभावी और जातीय समीकरणों पर खरे उतरने वाले चेहरों पर मंथन किया है। चर्चा है कि पूर्व सांसद वरुण गांधी का वनवास खत्म करते हुए भाजपा उन्हें उच्च सदन में भेज सकती है। वरुण गांधी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहने के साथ ही वर्ष 2009 में सुलतानपुर एवं 2019 में पीलीभीत से सांसद रह चुके हैं, लेकिन पार्टी ने वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी मां मेनका गांधी को सुलतानपुर से चुनाव लड़वाया, परन्तु कई अवसरों पर पार्टी की नीतियों की आलोचना के कारण वरुण को तीसरी बार टिकट नहीं मिला। पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं 2018 से 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहे अनिल जैन का नाम चर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों के बीच समीकरण मजबूत करने के लिए पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह एवं संजीव बालियान में से किसी को अवसर दे सकती है ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने एवं संदेश देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अलावा सीमा द्विवेदी और मथुरा के विधायक हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा लोध वर्ग से आते हैं, जिन्हें जातीय समीकरण के तहत फिर उच्च सदन भेजा जा सकता है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की भी दावेदारी बताई जा रही है स्मृति ईरानी का नाम भी चर्चा में हरदीप पुुरी का नाम भी फिर से चर्चा में विद्या सागर सोनकर का नाम चर्चा में एक मुस्लिम चेहरे पर भी चर्चा
0
0
Report

नायब सैनी का पंजाब दौरा: कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 9:00 बजे सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलेंगे औऱ उनकी शिकायत सुनेंगे इसके बाद सीएम दोपहर 12:00 बजे आवास से टांडा-होशियारपुर के लिए रवाना होंगे सीएम दोपहर 1 बजे बाबा श्री चंद्र जी महाराज के 532 वें प्रकाश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा सीएम 2:30 बजे टांडा से अमृतसर के लिए रवाना होंगे और 3:00 बजे अमृतसर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 5:30 बजे लुधियाना में बागेश्वर धाम की आयोजित श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम लुधियाना से रवाना होकर देर रात करीब 9:00 बजे फरीदाबाद पहुंचेंगे
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ में तेज बारिश से संपर्क मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में रातभर से मूसलाधार बारिश, कई संपर्क मार्ग बंद—नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पिथौरागढ़ में कल रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रातभर हुई बारिश के चलते जिले के कई ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर मलबा आने, सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते जिले की नदियों और गधेरों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के किनारे न जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन लगातार लोगों को चेतावनी दे रहा है कि बढ़ते जलस्तर के बीच कोई भी व्यक्ति नदी के आसपास न जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इनर लाइन परमिट के माध्यम से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी आज परमिट व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा गया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार बारिश का असर नगरीय क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। बारिश के पानी के साथ कचरा और गंदगी नालियों में जमा होने से जल निकासी प्रभावित हो रही है। कई जगह व्यापारी खुद अपने हाथों से नालियों में फंसा कचरा निकालकर पानी की निकासी का रास्ता खोलने को मजबूर हैं। बारिश के चलते व्यापारियों को सुबह दुकानें खोलने और सामान व्यवस्थित करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। लोगों से नदी-नालों, गधेरों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है。
0
0
Report

नारायणपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, अनेक क्षेत्र जलमग्न

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नारायणपुर से ओरछा, कुतुल, सोनपुर मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है. अबूझमाड़ अंदरूनी इलाके में जलभराव के कारण लोगों को बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं. Tara village Nala में 50 वर्षीय बुजुर्ग बाढ़ में फंसा हुआ था जिसे धौड़ाई थाना की पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे पर लाया. दो दिनों की बारिश से हालात खराब हो गए, आज सुबह बारिश रुकने के बाद पानी घटने की उम्मीद है. हुच्चाकोट गाँव को जोड़ने वाले मेरोली नाला पर बने पुलिया का ऐप्रोच दोनों तरफ से कट जाने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई और गाँव टापू बन गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कलेक्टर और एसपी कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

मितौली के रहमतपुर में कच्ची दीवार गिरने से तीन की मौत, राहत आपरेशन जारी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील इलाके के रहमतपुर गांव में उसे समय मातम छा गया ,जब दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार से बना मकान गिर गया। इस घटना में घर के अंदर सो रहे मोहन कश्यप ,उनकी पत्नी पत्नी और मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई वैसे ही लोगों ने रेस्क्यू चालू किया किया । जब तक रेस्क्यू हो पाता तब तक पति पत्नी के और मासूम बच्चे की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने गांव में रुके हुए पानी को निकालने की अपील की है ।
0
0
Report
Advertisement

जुन्नर में 400 से अधिक गणपति बप्पा की सामूहिक विसर्जन, 100% निर्माल्य संकलन

Barav, Maharashtra:टाळ-मृदुंगाचा गजर आणि एकाच वेळी निघणारी तब्बल ४०० हून अधिक गणपती बाप्पांची मिरवणूक! Pune talluka junnar Shevneri पायथ्याशी वसलेल्या 'येणेरे' गावाने एकतेचा आणि पर्यावरण संवर्धनाचा अनोखा आदर्श घालून दिला आहे. गावात शेकडो वर्षांपासून चालत आलेल्या परंपरेनुसार, सर्व घरांतील बाप्पा आधी ग्रामदैवत हनुमान मंदिरात एकत्र येतात. तिथून टाळ-मृदुंगाच्या जयघोषात एकत्र विसर्जन घाटावर जाऊन सामूहिक महाआरती होते. विशेष म्हणजे, नदीपात्रात एकही फूल किंवा हार न टाकता आप्पासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठानच्या सेवेकऱ्यांमार्फत १०० टक्के निर्माल्य संकलन केले जाते. डिजेचा दणदणाट नाही की पर्यावरणाचा ऱ्हास नाही—येणेरे ग्रामस्थांचा हा आदर्श एकोपा आज संपूर्ण राज्यासाठी कौतुकास्पद ठरत आहे.
0
0
Report

रांची में बंदर शराब की दुकान में घुसा, क्वार्टर बोतल पीकर मदहोश—वीडियो वायरल

Ranchi, Jharkhand: आपने इंसानों को तो? शराब के नशे में झूमते और बहकते खूब देखा होगा... लेकिन अगर यही नजारा किसी बंदर का हो तो? रांची के ओरमांझी से सामने आया एक वीडियो खूब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि एक बंदर शराब दुकान में घुसा और वहां रखी शराब की बोतलों के बीच बाकायदा जाम छलकाने लगा। एक क्वार्टर बोतल पीने के बाद जनाब का ऐसा नशा चढ़ा कि दुकान के अंदर ही मदहोश होकर बैठ गए। तस्वीरों में नजर आ रहा ये नजारा रांची के ओरमांझी स्थित अनुज्ञप्ति प्राप्त शराब दुकान का बताया जा रहा है। दावा है कि एक बंदर अचानक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और शराब की बोतलों के बीच जा पहुंचा। इसके बाद बंदर ने एक क्वार्टर बोतल को खोलकर शराब पी ली। शराब पीने के बाद बंदर पर नशा ऐसा चढ़ा कि वो दुकान के अंदर ही सुस्त होकर बैठ गया। कुछ देर तक बंदर शराब की बोतलों के बीच ही मौजूद रहा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक भगवान बिरसा जैविक उद्यान की टीम नहीं देर रात बंदर को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया और उसे उपचार और निगरानी के लिए जैविक उद्यान ले जाया गया है
0
0
Report

मुरादाबाद: वन विभाग ने 18वां वयस्क तेंदुआ रेस्क्यू, कुल 22 तेंदुए पकड़े गए

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, सुबह तड़के वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया 18 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 22 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 18 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम रायपुर - भरतपुर के जंगल मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुओं ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम रायपुर - भरतपुर का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार मेरठ। त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखा निर्माण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने ढलाई वाली गली रशीद नगर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मकान नंबर 590 ढलाई वाली गली रशीद नगर में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कय्यूम अली पुत्र वाहिद अली (40 वर्ष) निवासी रशीद नगर को गिरफ्तार किया। बारामदगी - पुलिस ने मौके से 36 किलो सफेद चिकना रासायनिक पदार्थ, 1.5 किलो चमकीला ग्रे पदार्थ, 9.250 किलो डार्क ग्रे चमकीला पदार्थ, 6.200 किलो ग्रे पदार्थ सहित कुल करीब 55 किलो से अधिक विभिन्न प्रकार के रासायनिक विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा 4 पैकेट अवैध फ्यूज, पटाखा बनाने की नलकी/खाली खोखे, 2 बड़ी प्रेस मशीन, 2 छोटी प्रेस मशीन, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 7 टेपिंग मशीन, रैपिंग पेपर, पैकिंग कवर और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तारी के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट पर मुकदमा संख्या 614/2026 धारा 288 BNS, 9B(1)(B)/9B(1)(A) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 4B/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

यमुना में कूदकर मौत से पहले दिनेश ने वीडियो शेयर किया, प्रताड़ना का आरोप

Mathura, Uttar Pradesh:राम-राम बोलकर यमुना में कूदा कर्मचारी, मौत से पहले बनाया वीडियो मथुरा में 23 सितंबर को यमुना नदी में छलांग लगाकर जान देने वाले 38 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी दिनेश का मौत से ठीक पहले का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिनेश 'आखिरी राम-राम' बोलते हुए यमुना में कूदते दिखाई दे रहे हैं। यमुना पार निवासी दिनेश ने छलांग लगाने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपनी इस चरम कदम की वजह बताई है। उन्होंने सदर थाना क्षेत्र स्थित अपनी फैक्ट्री के मालिक के भांजे और एक अन्य कर्मचारी पर पिछले तीन महीनों से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के गंभीर आरोप पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दिनेश के चाचा धर्मेंद्र सारस्वत और भाई जितेंद्र ने बताया कि दिनेश की टांग में परेशानी थी, जिसके कारण उसे इलाज और आराम की जरूरत थी। आरोप है कि जब भी वह छुट्टी या अपना बकाया वेतन मांगने जाता, तो उसे पैसों के बजाय काम करने के लिए मजबूर किया जाता था और बाद में नौकरी से भी निकाल दिया गया। दिनेश पिछले जून से काम पर नहीं जा पा रहे थे और घटना वाले दिन बकाया वेतन का चेक लेने गए थे। घटना से जुड़ा एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दिनेश को समझाने और तनाव न लेने की बात कहता दिख रहा है। हालांकि, दिनेश ने दुखी मन से कहा कि उनके छोटे बच्चे भी जानते हैं कि वह किस मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम की मदद से दिनेश का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बिहार में येलो अलर्ट: 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादलों का डेरा है और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 सितंबर को इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की संभावना है। अलर्ट वाले जिलों में पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं। राजधानी पटना में भी सुबह से बारिश हो रही है और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी आशंका जताई है। लगातार बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज पूरे राज्य में अधिकतम तापमान करीब 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, 27 सितंबर से मौसम में सुधार के संकेत हैं। बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top