242001
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के कोल्हूगाढ़ा गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसमें 3 घर और 1 आटा चक्की जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपको बता दें कि आशंका है कि आग चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से फैली थी। सूचना के अनुसार स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसके चलते फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों को बुलाया गया और उन्होंने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया-भारत ऊर्जा साझेदारी और COP31 लक्ष्य पर बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : CHRIS BOWEN (AUSTRALIAN MINISTER FOR CLIMATE CHANGE AND ENERGY) ON AUSTRALIA-PACIFIC BID AND GOALS FOR HOSTING COP31 / INDIA-AUSTRALIA RENEWABLE ENERGY PARTNERSHIP / BALANCING NATIONAL FOSSIL FUEL EXPORTS WITH COMMON BUT DIFFERENTIATED RESPONSIBILITIES AND RESPECTIVE CAPABILITIES (CBDR-RC) COMMITMENTS / STRATEGY FOR GLOBAL TRANSITION AWAY FROM FOSSIL FUELS0
0
Report
बेमेतरा के गर्रा-चारभाटा के सार्वजनिक शौचालय बदहाल, पानी की कमी से अनुपयोगी
Bemetara, Chhattisgarh:शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त (ODF) बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और देखरेख के अभाव में बेमेतरा जिले की कई ग्राम पंचायतों में ये शौचालय आज सिर्फ एक शो-पीस बनकर रह गए हैं। ताजा मामला जिले के ग्राम पंचायत गर्रा और चारभाटा से सामने आया है, जहां बने सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन के नियमों के तहत बनाए गए इन शौचालयों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. बिना पानी के ये परिसर पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। रख-रखाव न होने के कारण वर्तमान में गर्रा और चारभाटा के सार्वजनिक शौचालयों में ताले लटके हुए हैं. लाखों रुपये की सरकारी राशि से बनी यह शौचालय अब धूल खा रही है और खंडहर में तब्दील होने की कगार पर हैं। वही सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा को लेकर बेमेतरा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने सवाल खड़े किए है। और कहां है कि सार्वजनिक शौचालय का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है कोई ध्यान नहीं दे रही है. सार्वजनिक शौचालय कांग्रेस के समय की स्वीकृति थी भाजपा ने शौचालय तो बना दिया परंतु संचालित करने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं कर पाई. वही इस मामले को लेकर बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि आपसे यह जानकारी प्राप्त हो रही है इन दो गांव में जांच के लिए जिला पंचायत को बोला जाएगा जो भी व्यवस्थाएं नहीं हो पाई है उसे जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा आगे और कोई स्थान से ऐसी जानकारी प्राप्त होता है तो वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएगी।0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा पहुंचे
Kurukshetra, Haryana:ब्रेकिंग कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी0
0
Report
Advertisement
धामी ने आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य-समृद्धि की कामना, मोदी के नेतृत्व से वैश्विक पहचान
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की。 मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दा में ड्राइवरहीन ट्रेलर हाईवे पर खाई में उतरा
Udaipur, Rajasthan:उदयरपुर उदयपुर के गोगुन्दा से खबर, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर बिना ड्राइवर के आधा किलो मीटर दौड़ा ट्रेलर, अनियंत्रित हो ट्रेलर मजावड़ी रोड पर खाई में उतरा, चालक टोल के समीप ट्रेलर को खड़ा कर चाय पीने गया था होटल पर, हल्के ढलान के चलते हाईवे पर सरपट दौड़ने लगा ट्रेलर, गनीमत रही कि सामने की ओर से कोई वाहन नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई,0
0
Report
करौली के राजकीय बालिका विद्यालय में शिक्षक कार्यशाला का शुभारम्भ
Karauli, Rajasthan:राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर गेट में शिक्षक कार्यशाला का हुआ आयोजन, करौली। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बजीरपुर गेट करौली में सत्र 2026-27 की प्रथम कलस्टर स्तरीय शिक्षक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी और पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने वाले 30 शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN), नई शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षण की नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर मारपीट; दो छात्र अस्पताल में भर्ती
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर छात्रों में मारपीट, दो हाईस्कूल के छात्र घायल। एंकर: गोरखपुर के बांसगांव में आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खजनी-माल्हनपार मुख्य मार्ग पर स्कूल के पीछे दो हाईस्कूल छात्रों के बीच धारदार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बांसगांव सीएचसी से गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, मंगलवार को हुई मारपीट की इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर का है। स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग के पास छात्र शिवम और विनय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और तभी किसी छात्र के द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में विनय के सीने में गहरा घाव लगा, जबकि शिवम के बाएं अंडकोष, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों छात्रों को खून से लथपथ देखकर आसपास मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर कई छात्र वहां से दूर चले गए। घटना की सूचना 112 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेंस को दी गई। गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले बढ़नी चौराहे स्थित राजेश मेडिकल स्टोर ले जाया गया, जहां खून रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं विनय का प्राथमिक उपचार हरनहीं सीएचसी में कराया गया। बताया गया कि घायल छात्र शिवम अपने ननिहाल में नाना रामसजन, नानी सरस्वती और मामा दिनेश के साथ रहकर पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद बांसगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के समय स्कूल में सातवी घंटी की पढ़ाई चल रही थी। उन्हें विद्यालय के बाहर मारपीट की जानकारी मिली। कुछ लोगों ने बाहरी बच्चों के बीच विवाद होने की बात बताई है। स्कूल के विद्यार्थियों की संलिप्तता सामने आने पर अभिभावकों को बुलाकर विद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मारपीट की वजह क्या थी और हमले में कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
बसपा प्रमुख की बैठक से 2027 विधानसभा की तैयारी तेज, लखनऊ में रैली के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बैठक से बसपा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। आज इसी कड़ी में बसपा प्रमुख बसपा कार्यालय में बैठक शुरू कर दी है। आज चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बड़ी रैली को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही काफी लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का आज पटाक्षेप किया जाएगा। ईशान आनंद को लेकर आज बसपा प्रमुख नई जिम्मेदारी का ऐलान करेगी। अपने साथ बैठक में लायी है आनंद कुमार भी साथ में है।0
0
Report
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुलाराम को शहीदी दिवस पर किया नमन
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद राव तुलाराम जी को उनके शहीदी दिवस पर किया नमन हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में राव तुलाराम जी का योगदान अतुलनीय - मुख्यमंत्री उनकी वीरगाथा सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेगी- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने 2026 नियमों के खिलाफ बड़ा विरोध शुरू किया
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने राज्य सरकार द्वारा 22 सितंबर 2026 को नोटिफ़ाई किए गए हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस रूल्स, 2026 का विरोध किया है। गेस्ट टीचर्स ने कहा है कि वे अपनी सर्विस के रेगुलराइज़ेशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। नोटिफ़ाई किए गए नियमों के अनुसार, गेस्ट टीचर्स 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे। नियमों में बिना सैलरी के 730 दिनों तक की चाइल्ड केयर लीव (CCL) के साथ-साथ सर्विस से जुड़ी दूसरी शर्तें भी शामिल हैं। हरियाणा गेस्ट टीचर्स के मीडिया इंचार्ज डॉ. अजय लोहान ने कहा कि कोर्ट के फ़ैसले को लागू करने के बजाय, सरकार ने ऐसे सर्विस रूल्स बनाए हैं जो उनकी मांग का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि लगभग 12,000 गेस्ट टीचर्स की एकमात्र मांग कोर्ट के फ़ैसले को लागू करना और उन्हें रेगुलराइज़ करना है।0
0
Report
यूपी में बलात्कार के आरोपों के बीच नैतिक पुलिसिंग पर बहस, सरकार पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:PATNA PAPPU YADAV (INDEPENDENT MP) ON JAMUI INCIDENT/SAMRAT CHOUDHARY STATEMENT ON MAKING REEL/SHREYASHI SINGH MORAL POLICING/TEJASHWI YADAV उत्तर प्रदेश में परसो 12 बच्चो का बलात्कार हुआ है मोरल पोलिसिंग का मतलब क्या है पुलिस बालू माफिया से वसूली करने में लगी है ये वो लोग है जो बलात्कारी , माफियाओं को टिकट देते है पहला फांसी नेता को मिले जो लोग छेड़खानी करते है अपने घर से सफाया करने को बोलिए पहले0
0
Report
टोंक में सांसद हरिश मीणा पहुंचे, पंचायत राज चुनाव की लॉटरी आज
Tonk, Rajasthan:टोंक सांसद हरीश मीणा पहुंचे टोंक पंचायत राज चुनाव की लॉटरी में लेंगे हिस्सा.. नगर परिषद चेयरमैन मयंक गोयल ओर कांग्रेस नेता हंसराज गाता ने किया बुक्के देकर स्वागत.. पंचायत चुनाव की लॉटरी थोड़ी देर में निकाली जाएगी जिला कलेक्टर टीना डाबी ओर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मीणा सभागार में मौजूद.. कांग्रेस ओर भाजपा के पदाधिकारी मौजूद ...0
0
Report
Advertisement
सूचना उपलब्ध नहीं
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
झांसी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बलराम वर्मा की डूबकर मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र में पहूज नदी पर बने अठोंदना चेकडैम पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बलराम वर्मा की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ डूब रहे दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। छात्र के डूबने की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
रामपुर नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम जारी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में फैली सनसनी, 11 सितंबर से लापता था रिंकू, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, मामलाएक मिलक थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ बिलासपुर रोड बाईपास पर जिंदल गार्डन के पास पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला, नाले में शव दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिंकू पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रोड स्थित साहू जी नगर का रहने वाला था, बताया जा रहा है कि रिंकू 11 सितंबर से लापता था, काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी, अब कई दिन बाद नाले में उसका शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, युवक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट सामने आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
