
UP News- संभल में व्यापारियों पर बुलडोजर, अवैध कब्जे का मचा हड़कंप
संभल बहजोई कृषि मंडी में व्यापारियों द्वारा की गई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी है। एसडीएम विनय मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ मिलकर व्यापारियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अनाज व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई व्यापारी डीएम से मिलने के लिए इकट्ठा हुए हैं। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी आवंटित दुकानों के सामने अवैध निर्माण कर रखा है। प्रशासन ने कल भी कृषि मंडी में अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की थी। यह मामला बहजोई थाना क्षेत्र की कृषि मंडी से संबंधित है। बाइट, विनय मिश्रा एसडीएम। नोट: यह बयान कल की कार्रवाई से संबंधित है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|