Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244302

संभल में सपा नेता की टिप्पणी पर संत का धमकी बयान, जीभ काटने पर इनाम

SSSUNIL SINGH
Mar 28, 2026 14:04:16
Sambhal, Uttar Pradesh
Sambhal. Sapa neta Yadunandan Lal Verma ki Bhagwan Shri Ram aur Mata Kaushalya par avtantijank comment par bharke Vishva Hindu Parishad ke yuva sant Acharya Ritupurn ne Yadunandan ki jiBhaKAt kar laane wale ko 50 hazar rupaye ka inaam dene ka elan kiya. Sapa neta Yadunandan ke khilaaf sarkar se sakht kanooni karyavahi ki maang ki. Acharya Ritupurn ne apne elan ki video social media par viral ki.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 28, 2026 15:26:39
Madhubani, Bihar:FORT,MADHUBANI, BINDU BHUSHAN THAKUR. मधुबनी का ऐतिहासिक स्थल बलिराजगढ़ किला की खुदाई कार्य का किया गया शुभारंभ।सांसद संजय झा ने दीप प्रज्वलित कर और फावड़ा चलाकर उत्खनन कार्यों का शुभारंभ किया है। बाबुबरही प्रखण्ड स्थित पौराणिक किला बलिराजगढ़ एक बड़ा पुरातात्विक स्थल है जो 176 एकड़ में फैला किलाबंद इलाका है जिसे राजा बलि का गढ़ कहा जाता है।1884 में जॉर्ज ग्रियर्सन ने इस किला की पहचान की और ASI ने 1938 में इसे राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किया।पूर्व में भी कई बार इसकी खुदाई का प्रयास किया गया था। खुदाई में ईंट की विशाल दीवारें,मंदिर अवशेष,टेराकोटा की वस्तु सहित अन्य सामग्री मिला है।पौराणिक कथा दानवीर राजा बलि और वामन अवतार कहानी से भी जुड़ा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्खनन कार्य शुरू किया गया है।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 15:25:51
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में मौके पर ही काउंसलिंग कर समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया, जिससे महिलाओं को थाने या चौकी के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—112, 1090, 1930, 1098 आदि—की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। थाना बहेड़ी मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को विशेष रूप से पुलिस कार्यप्रणाली और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सजग बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान से क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 15:25:51
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन के सिकरी क्षेत्र में सड़क निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने रोका काम जालौन:- जिले के सिकरी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का मामला गरमा गया है। सिकरी-राजा मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटिया सामग्री: ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री (गिट्टी, डामर आदि) की गुणवत्ता बेहद खराब है। कम मोटाई: मानक के अनुरूप सड़क की जितनी मोटाई होनी चाहिए, ठेकेदार उससे कहीं कम मोटाई की परत बिछा रहा है। भविष्य का खतरा: ग्रामीणों को डर है कि पहली बारिश में ही यह सड़क उखड़ जाएगी, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 28, 2026 15:17:38
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर शव ठिकाने लगाने का वीडियो वायरल एंकर- कुशीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव ठिकाने लगाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है…दहेज हत्या की आशंका, वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई पर उठते सवालों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। विओ- कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गड़हियां चिंतामन गांव में बीते मंगलवार की रात को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर महिला की हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए शव को रात में ही गांव से दूर बगीचे में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रही थी,इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर एक व्यक्ति महिला का शव लेकर बैठा है और कुछ लोग शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे हैं,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुन्ना तुरहा को गिरफ्तार कर लिया है,चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की यह दूसरी शादी थी…बताया जा रहा है कि पहली पत्नी की भी आग लगने से मौत हो चुकी थी और उस मामले में पूरा परिवार जेल जा चुका था,जो फिलहाल स्टे पर बाहर था,मृतका के पिता ने 25 मार्च को थाना तरया सुजान में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें ससुराल पक्ष और शव ठिकाने लगाने वालों के नाम शामिल थे,लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए मृतका के पिता पर दूसरी तहरीर देने का दबाव बनाया गया…और 26 मार्च को दूसरी तहरीर मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई,इतना ही नहीं…घटना मंगलवार की होने के बावजूद आरोपी पति को घटना के चौथे दिन जिला कारागार भेजा गया,जिसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं,जबकि पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को बचाने की कोशिश आखिर क्यों की इसकी जांच होनी चाहिए,सवाल ये भी उठते है कि आखिर मृतका के पिता से दूसरी तहरीर क्यों लिखवाई गई,फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 28, 2026 15:17:22
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित ''सहस्त्र गीता कंठनाद'' के कार्यक्रम में पहुचे योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज,रामदेव बोले-यह संकट है मनुष्यता, जिनका दो कौड़ी का चरित्र नहीं वह डेमोक्रेसी की बात करते हैं,कुछ सत्ता के अनुवादी, राजनीतिक अनुवाद से पूरी दुनिया को करना चाहते है आतकिंत कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र में 4 दिवसीय सहस गीता कण्ठनाद महापर्व कार्यक्रम में चल रहा है। आज कार्यक्रम के तीसरे दिन योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मुख्य रूप से शिरकत की है। अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. आशु गोयल ने कहा कि आज स्वामी रामदेव जी महाराज ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर योग साधकों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के 10 देश से और 28 राज्यों से 1000 गीता साधक कुरुक्षेत्र की धारा पर पहुंचे हैं। और स्वामी रामदेव जी महाराज और स्वामी गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद जी महाराज ने खुद अपनी वाणी से कहा है कि इन गीता साधको की परीक्षा लेने में भी उनके पसीने छूट गए हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कल इस कार्यक्रम का समापन समारोह होगा। योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि गीता से ही विश्व में शांति आएगी और अब जो यह विश्व युद्ध चल रहा है। जो आफा दाफ़ी मची है। मैं पहले दिन से ही कह रहा था कि यह जो युद्ध में जोंक करके दुनिया को कुछ सत्ता के अनुवादी लोग, राजनीतिक अनुवाद से आतंक से पूरी दुनिया को आतंकित करना चाहता है। यह सब ऑर्गेनाइज है। और अगर कुछ मीडिया वाले हो तो अपनी हैडलाइन बनाएं अपनी ऐसी तैसी कराए हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन यह ऑर्गेनाइज आतंकवाद है। जिनका दो कौड़ी का चरित्र नहीं एप्स्टीन फाइल में जाकर के देखी कि 7 साल, 15 साल की बेटियों के साथ दुराचार करते हैं। वह दुनिया को कहते हैं हम डेमोक्रेसी का पाठ पढ़ाएंगे। लोकतंत्र के नाम पर यह सारे युद्ध अपराधी नहीं मानवता के अपराधी हैं। जो पूरी दुनिया में तबाही मचाएंगे।उन्होंने कहा कि यह मात्र गैस और पेट्रोल का संकट नहीं बल्कि मनुष्यता का संकट है। और इस मनुष्यता पर आए संकट को अगर किसी से दूर किया जा सकता है तो वह श्रीमद् भागवत गीता है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 28, 2026 15:16:22
Alwar, Rajasthan:अलवर में इस वर्ष महावीर जयंती महोत्सव 30 मार्च 2026 से 1 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। सकल जैन समाज, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव की मेजबानी इस बार मुंशी बाजार स्थित चन्द्रप्रभू दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर (पल्लीवाल, सैलवाल, जैसवाल) को सौंपी गई है। महोत्सव की शुरुआत 30 मार्च को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे श्री जी की भव्य स्वर्ण रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो चन्द्रप्रभू मंदिर से प्रारंभ होकर बजाजा बाजार, होप सर्कस, पंसारी बाजार, वीर चौक और बस स्टैंड रोड होते हुए जैन नसिया जी पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला करेंगी, जबकि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 30 और 31 मार्च को जैन नसिया जी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30 मार्च की शाम भजन संध्या में राजीव विजयवर्गीय और आस्था जैन प्रस्तुति देंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे। वहीं 31 मार्च को रंगशाला अकादमी, इंदौर की ओर से साधना मादावत द्वारा भक्ति और वैराग्य पर आधारित विशेष मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे श्री जी की रथ यात्रा जैन नसिया जी से पुनः मुंशी बाजार स्थित चन्द्रप्रभू मंदिर पहुंचनेगी। इसी दिन शाम 8:30 बजे जादूगर जयंत पाठक द्वारा आकर्षक मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 28, 2026 15:16:03
Jaipur, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल बस्सी पुलिस थाने पहुंचे; उन्होंने आमजन से रूबरू होते हुए परिवादियों की समस्याएं सुनीं और मौजूद अधिकारियों को विभिन्न परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जमीन, आपसी झगड़े, धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों के परिवाद पेश आएं। कमिश्नर ने परिवादियों से उनकी समस्या सुनी और मौजूद थाना प्रभारी से मामले की प्रगति जानी। कमिश्नर ने अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की; कमिश्नर ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार की बात कही। इस दौरान ACP, DCP समेत सर्कल के कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 28, 2026 15:15:44
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 28, 2026 15:15:28
Munger, Bihar:वासंती दुर्गा पूजा पर दंगल प्रतियोगिता, सोनू कुमार बने विजेता。 मुंगेर धरहरा प्रखंड के पचरुखी खैरवा मैदान में शनिवार को वासंती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे दिन मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल प्रतियोगिता में कुल 30 पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे, जहां दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंतिम मुकाबले में मुंगेर के तौफिर दियरा के पहलवान सोनू कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लखीसराय के राकेश कुमार द्वितीय और कजरा के सुदामा कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा नेता नीरज यादव, समाजसेवी राकेश कुमार, महेश यादव एवं निरंजन तांती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा मिलता है। आयोजन समिति की ओर से विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को 2100 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक नगद पुरस्कार, मेडल एवं नगोटा देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेले जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दंगल का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा सके。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 28, 2026 15:15:14
Alwar, Rajasthan:अलवर के 100 साल पुराने बिराई माता मंदिर में शनिवार सुबह 6 बजे से वार्षिक मेले की शुरुआत हो गई। सुबह से ही श्रद्धालुरों की भारी भीड़ उमड़ने लगी और अब तक लगभग 10 हजार लोग मंदिर पहुंच चुके हैं। अनुमान है कि दिनभर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आएंगे। यह मेला हर साल चैत्र माह में आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि चर्म रोग से पीड़ित लोग यहां आकर अपने कपड़े झड़वाते हैं, जिससे उन्हें राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। हालांकि इस बार मेले की शुरुआत एक अप्रत्याशित घटना के साथ हुई। मंदिर में रखा दानपात्र टूटा हुआ मिला, जिसमें से हजारों रुपये गायब बताए जा रहे हैं। यह दानपात्र साल में केवल एक बार, मेले के दौरान ही खोला जाता है और उसी राशि से मेले का आयोजन किया जाता है। सुबह जब मेला समिति ने दानपात्र टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। व्यस्तता के चलते अभी तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मंदिर के पुजारी राजकुमार ने बताया कि यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। भक्तजन गेहूं और बाजरा चढ़ावे के रूप में अर्पित करते हैं। मंदिर परिसर के बाहर मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे और बड़े आनंद ले रहे हैं। साथ ही मेले में सजी दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 15:14:45
khiri, Uttar Pradesh:लखनऊ। वृन्दावन धाम के प्रमुख संत एवं राधा-रानी और भगवान श्री कृष्ण के अनन्य उपासक हित प्रेमानन्द गोविन्द शरण जी महाराज जिन्हें देशवासी स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज के नाम से जानते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं।प्रेमानन्द जी महाराज इस बार इसलिए चर्चा में हैं कि उनकी अब तक की जीवन यात्रा और उनके पवित्र उपदेशों पर हाल ही में ‘परम सुख’ नाम से एक पुस्तक का प्रकाशन हुआ है। स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात के अगले दिन यह पुस्तक रिलीज हुई है।पुस्तक के लेखक एवं संपादक राधेकृष्ण ने स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज से मिलकर उनको पुस्तक की पहली प्रति भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी घनश्याम ने पुस्तक के संपादन में विशेष योगदान किया है।स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज के जीवन सफर और उनके पवित्र उपदेशों पर केंद्रित यह पहली पुस्तक है।पुस्तक ‘परम सुख’ के लेखक एवं संपादक राधेकृष्ण ने बताया कि यह पुस्तक दो भागों में है।320 पृष्ठों की इस पुस्तक में स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज के जन्म,प्रारम्भिक शिक्षा, भगवान के प्रति लगाव और चिंतन,साधु-संतों की सेवा, भगवान को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या, काशी से वृन्दावन आ कर श्रीराधा जी और भगवान श्रीकृष्ण का दास बनने की विस्तृत जानकारी दी गई है। राधेकृष्ण इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन सफर पर ‘नरेन्द्र मोदीः द ग्लोबल लीडर’ लिख चुके हैं जो बेहद चर्चित रही है।
826
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 28, 2026 15:05:55
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के हिंडोली कस्बे में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगरपालिका के कई वार्डों में पिछले एक महीने से पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नलों में नियमित और पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके चलते उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोग निजी साधनों और टैंकरों के सहारे पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। वहीं, जल सप्लाई से जुड़े कर्मचारियों पर मनमानी करने के आरोप भी सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला गया है। गौरतलब है कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही हालात और बिगड़ने लगे हैं, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
994
comment0
Report
Advertisement
Back to top