Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274403

कुशीनगर में नवविवाहिता की मौत के बाद शव ठिकाने लगाने का वीडियो वायरल

PKPramod Kumar Gour
Mar 28, 2026 15:17:38
Kushinagar, Uttar Pradesh
कुशीनगर शव ठिकाने लगाने का वीडियो वायरल एंकर- कुशीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव ठिकाने लगाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है…दहेज हत्या की आशंका, वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई पर उठते सवालों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। विओ- कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गड़हियां चिंतामन गांव में बीते मंगलवार की रात को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर महिला की हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए शव को रात में ही गांव से दूर बगीचे में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रही थी,इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर एक व्यक्ति महिला का शव लेकर बैठा है और कुछ लोग शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे हैं,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुन्ना तुरहा को गिरफ्तार कर लिया है,चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की यह दूसरी शादी थी…बताया जा रहा है कि पहली पत्नी की भी आग लगने से मौत हो चुकी थी और उस मामले में पूरा परिवार जेल जा चुका था,जो फिलहाल स्टे पर बाहर था,मृतका के पिता ने 25 मार्च को थाना तरया सुजान में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें ससुराल पक्ष और शव ठिकाने लगाने वालों के नाम शामिल थे,लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए मृतका के पिता पर दूसरी तहरीर देने का दबाव बनाया गया…और 26 मार्च को दूसरी तहरीर मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई,इतना ही नहीं…घटना मंगलवार की होने के बावजूद आरोपी पति को घटना के चौथे दिन जिला कारागार भेजा गया,जिसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं,जबकि पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को बचाने की कोशिश आखिर क्यों की इसकी जांच होनी चाहिए,सवाल ये भी उठते है कि आखिर मृतका के पिता से दूसरी तहरीर क्यों लिखवाई गई,फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Mar 28, 2026 16:31:30
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय सेना प्रमुख ने गोपालपुर स्थित आर्मी एयर डिफेन्स कॉलेज में 'इंटीग्रेटेड एयर डिफेन्स फायरपावर' का अवलोकन किया। इस अभ्यास में एक नेटवर्क वाले वातावरण में काम करने वाले विभिन्न प्रकार के एयर डिफेन्स हथियार प्रणालियों के बीच बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया गया, जिससे आधुनिक युग के हाइब्रिड हवाई खतरों के खिलाफ 'पता लगाने से लेकर मुकाबला करने तक' (detection-to-engagement) के चक्र की प्रभावशीलता साबित हुई। उन्होंने भारत की रक्षा को सुदृढ़ बनाने के प्रति अपने अथक समर्पण के लिए एयर डिफेन्स योद्धाओं की सराहना की और उन्हें बदलते हुए युद्धक्षेत्र में उत्कृष्टता और वर्चस्व हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया。
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 28, 2026 16:30:34
Akola, Maharashtra:गॅस सिलेंडरच्या तीव्र तुटवड्यामुळे अकोला जिल्ह्यातील अन्वी मिर्जापुर या गावात आज एक अत्यंत दुर्दैवी घटना घडली असून वंचित बहुजन आघाडीचे माजी सरपंच शंकरराव सिरसाठ यांचा मृत्यू झाला आहे. सकाळपासून गॅस मिळवण्यासाठी रांगेत उभे असताना त्यांनी चक्कर आल्याने त्यांची जागीच मृत्यू झाल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, सिरसाठ हे सकाळी सुमारास ९ वाजल्यापासून गॅस सिलेंडरसाठी रांगेत उभे होते. दुपारी सुमारास दीड वाजण्याच्या सुमारास त्यांना अचानक चक्कर आली आणि ते खाली कोसळले. नागरिकांनी तात्काळ त्यांना मदत करण्याचा प्रयत्न केला, मात्र तोपर्यंत त्यांचा मृत्यू झाल्याचे सांगितले जात आहे. या घटनेवर तीव्र प्रतिक्रिया देताना प्रकाश आंबेडकर यांनी शासनाच्या नियोजनशून्यतेवर कठोर टीका केली आहे. त्यांनी सांगितले की, गॅस सिलेंडरचा तुटवडा होणार असल्याची पूर्वसूचना देण्यात आली होती, तरीही शासनाने योग्य नियोजन केले नाही. योग्य वेळी उपाययोजना केल्या असत्या तर हा जीव वाचला असता, असेही त्यांनी म्हटले.दरम्यान, वंचित बहुजन आघाडी कडून केंद्र व राज्य सरकारचा निषेध व्यक्त करण्यात आला असून, गॅस सिलेंडरसाठी नागरिकांना तासन्तास रांगेत उभे राहण्याची वेळ येऊ नये यासाठी तात्काळ उपाययोजना करण्याची मागणी करण्यात आली आहे. या घटनेमुळे परिसरात संतापाचे वातावरण निर्माण झाले असून नागरिकांनी गॅस पुरवठ्याबाबत तातडीने ठोस पावले उचलण्याची मागणी केली आहे.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 28, 2026 16:17:32
Paradeep, Odisha:Union Leader Slug removed. Dt removed. Place removed. Content: Paradip में एक दुर्घटना में मृत हुए युवा पत्रकार रश्मिरंजन राउतराय की परिवार को समवेदना जताई गई और उनके लिए सहायता की घोषणा की गई। रश्मी के पति को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली गई है। Paradip बन्दर (Paradīp) के महत्त्वपूर्ण नेता और श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने मृतक के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और पत्नी की आर्थिक सहायता तथा जीवनयापन के लिए स्थायी नियोजन का आश्वासन दिया। अन्य पक्षों ने ventilator की कमी के कारण मृत्यु की शंका भी जताई, परन्तु अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और हादसे के पीछे के कारणों की जाँच जारी है। ऐसी स्थितियों में आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समुदाय और प्रशासन द्वारा कदम उठाने की बात कही गई है।
98
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 28, 2026 16:17:06
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फोर्स की बड़ी कार्रवाई, सासी बस्ती में छापा; नशे की खेप व अवैध शराब बरामद पुष्कर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कस्बे के देव नगर रोड स्थित सासी बस्ती में दबिश देकर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, टीम बिना नंबर की गाड़ियों और सादी वर्दी में मौके पर पहुंची, जिससे कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी जा सके। छापे के दौरान पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ सहित पुलिस का भारी जाप्ता मौजूद रहा और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस को नशे की खेप और अवैध शराब का भंडारण मिला है। हालांकि, जब्ती और आरोपियों को लेकर विस्तृत खुलासा पुलिस द्वारा जल्द किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
223
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 28, 2026 16:16:37
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बृजनाथपुर शुगर मिल रोड पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ. युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की हैं. ​थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत डायल 112 कंट्रोल रूम को राहगीरों ने बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर जाने वाली सड़क पर, नहर के किनारे एक बाग के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, तो पाया कि युवक के सिर में फायर आर्म इंजरी (गोली लगने के निशान) थे. मृतक की पहचान इबारत (30 वर्ष), निवासी मोहल्ला मजीदपुरा, कोतवाली हापुड़ नगर के रूप में हुई. इबारत गांव-गांव जाकर मोपेड पर कपड़ की फेरी लगाता था. ​पुलिस को मौके पर इबारत की मोपेड खड़ी मिली, जिस पर कपड़ों के गट्ठर लदे हुए थे. घटनास्थल से एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या वहीं पर की गई है. ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और सीओ अनीता चौहान ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. ​एएसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है. शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है. मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की गई है. फिलहाल शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ​पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू पर काम कर रही है. घटना के खुलासे के लिए एसओजी, (स्वॉट टीम) और सर्विलांस टीम को काम पर लगा दिया गया है. शुगर मिल रोड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि रंजिश या किसी अन्य विवाद का पता लगाया जा सके. पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से मजीदपुरा इलाके और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बाइट- विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़
192
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 28, 2026 16:16:14
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी बरूआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब लाल रंग की साड़ी और हाथ में चूड़ियां पहने एक संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूमता हुआ दिखाई दिया। महिला जैसी वेशभूषा में दिख रहे इस शख्स की हरकतों से ग्रामीणों को शक में डाल दिया। लोगों ने बच्चा चोर समझ कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया, फिलहाल पुलिस महिलाओं के कपड़े पहने शख्स को थाने लेजाकर उससे पूंछतांछ करने में जुटी है आखिर ये कौन है और कहां से यहां आया है। वी/ओ.1- ग्रामीणों के मुताबिक महिला का रूप धारण करने वाला शख्स गांव में घर-घर जाकर खाना मांग रहा था। ग्रामीणों ने उसे भोजन भी दिया, लेकिन खाना खाने के बाद वह बच्चों को घूर-घूर कर देख रहा था और बार-बार किसी को फोन भी लगा रहा था। उसकी ये गतिविधियां संदिग्ध लगीं और बच्चा चोरी की अफवाह के डर से घबराए ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पिट दिया, फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमर सिंह उर्फ मीराबाई निवासी जालौन बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है。
74
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 28, 2026 16:15:57
Pilibhit, Uttar Pradesh:एक तरफ सरकार कह रही है कि पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है दूसरी तरफ पीलीभीत की जिला पंचायत के एएमए( अपर मुख्य अधिकारी) खुलेआम कह रहे हैं कि पेट्रोल डीजल मिल नहीं पा रहा है इसलिए जो विभागीय स्ट्रीट लाइट आना थी उन्हें आने में दिक्कत हो रही है। दरअसल आज जिला पंचायत में बोर्ड की बैठक थी। जब सदस्यों ने स्ट्रीट लाइट ना लगने का मुद्दा उठाते हुए ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल किया तो अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जवाब दिया कि जो ट्रक स्ट्रीट लाइट लेकर आने वाला है वह लखनऊ में फंसा हुआ है क्योंकि उसे रास्ते में आने के लिए डीजल नहीं मिल पा रहा है जब पत्रकारों ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने यही बात दोहराई और पेट्रोल डीजल की दिक्कत हो रही है यह बताने लगे।
71
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 16:15:37
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा इटावा, कोटा पीपल्दा में 45 फिट रावण के पुतले का हुआ दहन, एंकर- चैत्र नवरात्रा में इटावा क्षेत्र के पीपल्दा में विजयादशमी पर्व पर 45 फिट रावण के पुतले का दहन किया गया। नगर के रामचोक से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो मुख्य बाजार होते हुए खाड़ी स्थित रावण चौक पहुंची जहां पर 45 फिट रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ओर मध्यप्रदेश के कई गांवों के हजारों लोग इसके प्रत्यक्षदर्शी बने। पीपल्दा में चैत्र नवरात्रे में हाड़ौती भाषा में लिखित ढाई कड़ी की रामलीला का मंचन होता है और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होता है। इस अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन भी हुआ तथा इस अवसर पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए इटावा एसएचओ अजीत सिंह चौधरी सहित कई पुलिस कर्मी तैनात रहे।
208
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 28, 2026 16:04:48
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। विद्यालय में पढ़ने वाली दो सगी बहनें—निधि कक्षा 5 और नेहा कक्षा 3 की छात्रा प्रतिदिन की तरह स्कूल पहुंची थीं। आरोप है कि विद्यालय की एक महिला अध्यापिका ने दोनों बच्चियों को गंदे कपड़े पहनकर आने और साफ-सफाई न रखने को लेकर डांट-फटकार लगाई और कक्षा से भगा दिया। इस बात से आहत होकर दोनों बहनें रोते हुए घर पहुंचीं और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद बड़ी बहन निधि ने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर लाल साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ विद्यालय पहुंच गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बच्ची के शव को स्कूल परिसर में रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक और एसडीएम छिबरामऊ मौके पर पहुंचे। अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और शिक्षिका के व्यवहार के कारण ही मासूम की जान गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
860
comment0
Report
Advertisement
Back to top