Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर मस्जिद में अस्थायी इमाम पर दुष्कर्म का मामला, जांच जारी

NJNEENA JAIN
Oct 13, 2025 05:22:15
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर: अम्बेहटा कस्बे की मस्जिद में तैनात अस्थायी (आरज़ी) इमाम के ऊपर नगर की किशोरी ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मस्जिद के मुख्य इमाम कुछ दिनों पूर्व जमात में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए हैं. उनके अनुपस्थित रहने के दौरान मस्जिद में नमाज़ और देखरेख की जिम्मेदारी पास के ही एक गांव के कारी को अस्थायी रूप से सौंपी गई थी. इसी अवधि में उक्त कारी पर नगर की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़ित पक्ष ने थाना अंबेहटा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और घटना से संबंधित सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मस्जिद कमेटी के सदस्य भी मामले की जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं.
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Oct 13, 2025 08:17:06
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ, नशे में बेटा रिश्ते की मर्यादा को भूल गया और पिता के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर और नाक में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना दिए जाने पर पुलिस हरकत में आई। कुछ समय में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भइयन मवासी उर्फ गुल्ली मवासी 45 वर्ष मूलत: बरौंधा थाना अंतर्गत कैमहा गांव का रहने वाला था। वह पिछले 15 साल से सतना-सेमरिया सड़क मार्ग में बदखर में स्थित लकड़ी के टाल में मजदूरी करता था। पिछले कुछ साल से उसका बेटा और परिवार के अन्य लोग भी टाल में मजदूरी करने आ गए। भइयन अपने बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टाल में ही रहता था। टाल में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रविवार की शाम भइयन और उसके बेटे रिंकू ने शराब पी, शराब पीने के बाद दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। सिर और नाक में आई गंभीर चोट , झगड़ा होने पर रिंकू ने टाल में पड़ा डंडा उठाकर पिता भइयन को पीटना शुरू कर दिया। भइयन की आवाज सुनकर टाल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी अपने-अपने कमरे से باہر आए, जिन्होंने भइयन को बीच बचाव कर बचाया। बेटे के द्वारा पीटे जाने से भइयन के सिर और नाक में गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बेटे के द्वारा पिता की पीट-पीट कर हत्या की सूचना मिलने पर टीआई कोलगवां सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ तत्काल बदखर स्थित घटना स्थल पहुंचे। टाल के अंदर घटित घटनाक्रम की जानकारी वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से ली। बताया गया कि पिता की हत्या करने वाले आरोपी रिंकू को टाल के कर्मचारियों ने नशे की हालत में एक कमरे में बंद कर दिया था। मौके पर पहुंची कोलगवां पुलिस ने आरोपी रिंकू को हिरासत में ले लिया है। जिससे Polizei के द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक का अपने बेटे के साथ रात 8 बजे के करीब विवाद हुआ। प्रकरण दर्ज कर घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 13, 2025 08:16:28
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है।लेकिन इस उत्सव के बीच छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।एसोसिएशन ने सोना खुद ही है ब्रांड किसी और नाम का मोहताज नहीं नाम से एक ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है।त्योहारी मौसम में धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इसी परंपरा का फायदा उठाकर कई कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और झूठे विज्ञापनों के जरिए गुमराह कर रही हैं।आजकल बड़े-बड़े ब्रांड सोने पर ऑफर, फ्री मेकिंग चार्ज और डिस्काउंट जैसे झूठे वादे कर रहे हैं।ऑफर जूते या कपड़ों पर चल सकते हैं, लेकिन सोना और चांदी में ऑफर का मतलब सिर्फ भ्रम फैलाना है।विज्ञापनों का असर छोटे पारंपरिक ज्वेलर्स पर पड़ रहा है,जो पीढ़ियों से ग्राहकों का विश्वास जीतते आ रहे हैं।छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं से अपील कि है कि किसी भी झूठे विज्ञापन या ऑफर पर ध्यान न दें। सोना आप कहीं से भी खरीदें, लेकिन अपने विश्वसनीय और पुराने दुकानदार से ही खरीदें।सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच जरूर करें यही सोने की शुद्धता और असली होने का प्रमाण है।त्योहारी सीजन में जब बाजारों में ऑफर और विज्ञापनों की बाढ़ आई हुई है,ऐसे में यह अभियान उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान से बचाने और जागरूक करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बाइट - कमल सोनी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Oct 13, 2025 08:16:07
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 13, 2025 08:15:42
Khordha, Odisha:30 ତମ ଜାତୀୟ ସବ-ଜୁନିଅର ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ପାଇଁ ଓଡିଶା ଦଳର ରାଜସ୍ତାନ ଗସ୍ତ କଟକ:- 30 ତମ ସବ-ଜୁନିଅର ଜାତୀୟ ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ପାଇଁ ଆସନ୍ତା ଅକ୍ଟୋବର 14 ତାରିଖରୁ 17 ତାରିଖ 2025 ପଯ୍ୟନ୍ତ ରାଜସ୍ଥାନ ର ଦୋଉସା ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ଜାତୀୟ 30 ତମ ସବ-ଜୁନିଅର ଜାତୀୟ ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ରେ ଓଡିଶା ସବ-ଜୁନିଅର ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଦଳ ରାଜସ୍ଥାନ ଅଭିମୁଖେ ଯାତ୍ରା କରିଛନ୍ତି , ଏହି ଖେଳାଳି ମାନେ ଟି ଅମନ କୁମାର , ରିତେଶ ବାଛା , ଅରୋସିସ ବେହେରା , ରୁଦ୍ର ਚନ୍ଦନ ଦାସ , ଦିବାକର ପାତ୍ର , ଏସ କେ ଇମ୍ରାନ , ୟଥାର୍ଥ ମଲିକ , ପ୍ରତୀକ୍ଷା ପ୍ରଭୁକୃପା ପରିଡା , ଅରମାନ ମହାପାତ୍ର , ସଚ୍ଚିଦାନନ୍ଦ ମାଳି , ରାହୁଲ ସାହାਣୀ , ସୁଜିତ ବେହେରା , ସାଇ ଶ୍ରବଣ କୁମାର ଧଳ , ମହମ୍ମଦ ସାହିଲ ଖାଁ , ସୁନୀଲ କୁମାର ମହାରଣା ( କୋଚ ) ଏବଂ ଟି ଦିଲେଶ୍ଵର ରାଓ ( ମ୍ୟାନେଜର ) ଚଳିତ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ରେ ଭାଗ ନେବା ପାଇଁ ଯାତ୍ରା କରିଛନ୍ତି . ସମସ୍ତ ଓଡିଶା ସବ-ଜୁନିଅର ଦଳକୁ ଓଡିଶା ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ସଂଘର ଅଧକ୍ଷ୍ୟ ସୁରଜ ମିଶ୍ର, ସମ୍ପାଦକ ଶିଥିଳ ପଣ୍ଡା,ସହ ସମ୍ପାଦକ ସୋମନାଥ ପରିଡା, ମୁଖ୍ୟ କୋଚ ଚକ୍ରଧର ମାଝୀ ଓ ରଞ୍ଜନ କୁମାର ନାୟକ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜ୍ଞାପନ କରିଛନ୍ତି .
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Oct 13, 2025 08:15:28
Ambernath, Maharashtra:भाजप-राष्ट्रवादी युतीनंतर बदलापुरात राजकीय हालचालींना वेग विश्वासात न घेता भाजप आणि राष्ट्रवादीची युती- वामन म्हात्रे स्वबळावर लढण्याची तयारी, शिवसेनेचे संकेत बदलापुरात भाजप- राष्ट्रवादीचा एकनाथ शिंदेना धक्का भाजप-राष्ट्रवादीच्या युतीमुळे शिवसेना एकाकी पालिका निवडणूक शिवसेना शिंदे गट स्वबळावर लढणार? Vo 1 - राज्यात महायुतीचं सरकार असलं तरी बदलापुरात मात्र नगरपरिषद निवडणूक जाहीर होण्यापूर्वीच भाजप आणि राष्ट्रवादी अजित पवार पक्षाने युती करत शिंदेंच्या शिवसेनेला जोरदार धक्का दिलाय. या युतीमुळे शिंदे गट एकाकी पडल्याचं चित्र आहे. कार्यकर्त्यांच्या भावना लक्षात घेऊन ही युती केल्याची प्रतिक्रिया आमदार किसन कथोरे यांनी दिलीय. Byte - किसन कथोरे, आमदार ............. Vo 2 - तर राज्यात सत्तेत एकत्र असल्यामुळे बदलापुरातही शिवसेनेला सोबत घेण्यासाठी प्रयत्नशील आहोत असं सांगत परशुराम आर्थिक विकास महामंडळाचे अध्यक्ष कॅप्टन आशिष दामले यांनी सावध भूमिका घेतलीय. Byte - कॅ.आशिष दामले, अध्यक्ष, परशुराम आर्थिक विकास महामंडळ Vo 3 -  भाजप आणि राष्ट्रवादीच्या युतीमुळे एकाकी पडलेल्या शिवसेनेत संतापाची लाट उसळलीय. आम्हाला विश्वासात न घेता ही युती करण्यात आली आहे मात्र असं असलं तरी शिवसेना स्वबळावर निवडणूक लढवून सत्ता मिळवेल असा विश्वास शिवसेना शिंदे गटाचे शहरप्रमुख वामन म्हात्रे यांनी व्यक्त केलाय. Byte - वामन म्हात्रे, शहर प्रमुख, शिवसेना शिंदेगट  vo - बदलापूर नगरपालिकाेत 24 प्रभागातून 49 सदस्य निवडून दिले जाणार आहेत. पाच वर्षांपूर्वी बदलापूर नगरपालिकेत शिवसेनेची एकहाती सत्ता होती. शिवसेनेच्या 25, भाजपच्या 20 तर राष्ट्रवादीच्या 2 जागा होत्या. यावेळी शिवसेनेसोबत युती न झाल्यास भाजप- राष्ट्रवादी (AP)  आणि शिवसेना शिंदे गट अशी थेट लढत पाहायला मिळेल. पहिल्या टप्प्यात भाजप आणि राष्ट्रवादीने युती करत बाजी मारलीय. त्यामुळे आता शिवसेना शिंदे गटाची काय भूमिका असेल याकडे सगळ्यांचं लक्ष लागलय. चंद्रशेखर भुयार , बदलापूर
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 08:15:27
Khajani, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने खजनी कस्बे में पथ संचलन किया। संघ के पारंपरिक गणवेश में सजे स्वयं सेवकों ने संघ के खजनी के खण्ड कार्यवाह एडवोकेट महेश प्रसाद दूबे के मार्गदर्शन में संघ का पारंपरिक गणगीत गाते हुए खजनी कस्बे में स्थित भारत माता मंदिर परिसर से पथ संचलन की शुरुआत की, तथा कस्बे का पैदल भ्रमण करते हुए पुनः विराम स्थल पर पहुंच कर पथ संचलन के आयोजन का समापन किया। पथ संचलन के आयोजन के समापन पर सभी स्वयं सेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर स्वयं सेवकों का पथ संचलन देखने के लिए कस्बे के निवासी दर्जनों लोग सड़क पर इस आयोजन को देखने के लिए मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 13, 2025 08:04:41
Katihar, Bihar:कटिहार जिला में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बीच सात विधानसभा क्षेत्र में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन परिसर को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया है। नामांकन क्षेत्र वाले पूरे परिसर समेत पूरे जिले में बीएनएसएस कानून के तहत धारा 163 भी लागू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के मतदान के लिए बीस नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। कटिहार समाहरणालय में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया के तहत सुरक्षा के दृष्टिकोण से घेराबंदी की गयी है। नामांकन को लेकर कटिहार जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी नामांकन केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। मनेश कुमार मीणा ने बताया कि सख्त प्रक्रिया और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कटिहार जिला मुख्यालय में विकास भवन स्थित डीडीसी कार्यालय में अपना नामांकन कराएंगे जबकि अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि उपसमाहर्ता के कक्ष में बरारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और कटिहार सदर के प्रत्याशी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि बारसोई अनुमंडल कार्यालय में कदवा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जबकि मनिहारी अनुमंडल कार्यालय में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन कराएंगे।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Oct 13, 2025 08:03:39
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-श्रम विभाग की लापरवाही बिना व्यवस्था के बुला ली लोगों की भीड़, लोग भारी परेशान उत्तरकाशी जोशीयाडा में श्रम विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है बिना व्यवस्था के जनपद के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भीड़ सामान वितरित करने के लिए बुला तो ली लेकिन अव्यवस्थाएं इतनी की लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दरअसल जिन लोगों के श्रम कार्ड बने हुए हैं उनको राज्य सरकार श्रम विभाग की ओर से कुछ सामग्री वितरित की जानी है लेकिन श्रम विभाग ने जनपद के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं, बुजुर्गों दिव्यांगों को बुला लिया लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण समान वितरित नहीं किया लोग सुबह से खड़े है यहां तक भगदड़ भी मच गई लोगों का कहना है कि हम पिछले तीन-चार दिनों से लगातार आ रहे हैं लेकिन श्रम विभाग के अधिकारी,कर्मचारी हमें बेवकूफ बना रहे हैं अव्यवस्थाएं इतनी है की भगदड़ मच रही है। लोगों के साथ वन टू वन ग्राउंड जीरो से
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Oct 13, 2025 08:03:14
Banda, Uttar Pradesh:यूपी के बांदा जनपद से एक बार फिर जिला प्रशासन की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां यातायात विभाग कुंभकर्णी नीद में सोती दिखाई दे रही है। जिस वजह से एक नाबालिक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की ई रिक्शा चालक बबेरू कस्बे में ई रिक्शा चलाया करता था। जब नाबालिक ई रिक्शा चालक अपने घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर पलट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल को गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे से सामने आया है। जहां बबेरू कस्बे में ही ओरन रोड स्थित मुक्तिधाम के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे एक नाबालिक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मर्का रोड कन्हैया पूरवा के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र रामबहोरी उम्र लगभग 16 वर्ष है। ई रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि 108 एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। तो उसे प्राइवेट वाहन के जरिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।ऐसे में परिवहन और पुलिस विभाग की खुली लापरवाही दिखाई दे रही है कि कैसे यहां पर नाबालिक बच्चे ई रिक्शा ऑटो चलाते जगह जगह मिल जाएंगे.
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 13, 2025 08:02:58
Fatehpur, Uttar Pradesh:सिपाही बेटे ने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। फतेहपुर जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता किशोर चंद्र पटेल की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और इस समय कन्नौज जिले में तैनात है। मृतक की पहचान किशोर चंद्र पटेल (70) के रूप में हुई है। उनका बेटा आदित्य पटेल (28) रविवार की रात बुलेट बाइक से घर पहुंचा था। 2018 में पुलिस में भर्ती हुए आदित्य ने पिता से पैसे की मांग की, लेकिन जब पिता ने देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया। गुस्से में आदित्य ने पिता को घर के अंदर से घसीटकर दरवाजे के बाहर लाया और ईंट से सिर पर कई वार कर दिए, जिससे किशोर चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। मृतक की पत्नी ज्ञानमती देवी ने बताया कि जब उनके छोटे बेटे आनंद प्रकाश और बहू शालिनी पटेल ने बीचबचाव किया, तो आदित्य ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही आदित्य पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top