Back
SC ने WhatsApp और Meta की निजता नीति पर फटकार, डेटा शेयरिंग पर चिंता
ASArvind Singh
Feb 03, 2026 12:51:11
Noida, Uttar Pradesh
*'लोगों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं देंगे', SC की व्हाट्सएप्प और मेटा को फटकार*
सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप्प और मेटा प्लेटफार्म को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी के लिए कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि हम डेटा शेयरिंग के नाम पर आपको इस देश के लोगों की निजता के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं देंगे।
कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कहा कि आपको यह बात साफ होनी चाहिए कि हम आपको एक भी जानकारी साझा करने की इजाज़त नहीं देंगे। आप देश के लोगों के अधिकार के साथ नहीं खेल सकते।
*व्हाट्सएप्प और मेटा की याचिका*
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने यह टिप्पणी मेटा और व्हाट्सएप्प की अपील पर सुनवाई करते हुए की। दोनों ने NCLAT के फैसले को चुनौती दी है।NCLAT ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(CCI) की ओर से लगाए गए 213.14 करोड़ के जुर्माने को सही ठहराया था。
*'सब व्हाटसएप्प के आदी हो चुके है'*
आज सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप्प की ओर से पेश वकीलों से कहा कि आप इस बात को बखूबी समझते है कि लोग व्हाट्सएप्प के आदी हो चुके है। आज हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है।उपभोक्ता के पास चुंकि कोई दूसरा विकल्प नहीं है इसलिए आपने अपना एकाधिकार (मोनोपॉली) बना ली है। आप देश के संविधान का मज़ाक उड़ा रहे हैं। हम यह मामला अभी खारिज कर सकते हैं। आप लोगों की निजता के अधिकार से कैसे खेल सकते हैं!
*'सब्जी वाला कैसे आपकी शर्त समझेगा'*
आज सुनवाई के दौरान व्हाट्सएप्प और मेटा की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और अखिल सिब्बल पेश हुए । वकीलो ने बताया कि इस पॉलिसी में उपभोक्ताओं के पास यह विकल्प मौजूद है कि वो चाहे तो मना कर सकते है, तो चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इन शर्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आम आदमी कैसे आपकी शर्तों को समझेगा। क्या एक सड़क किनारे सब्ज़ी बेचने वाला इन शर्तों को समझ पाएगा । क्या आपकी घरेलू सहायिका इसे समझ पाएगी?आपको इसका अंदाजा भी है कि आप कैसी भाषा में ये शर्तें लिखते हैं!आपने करोड़ों लोगों का डेटा ले लिया है।
*'अंडरटेकिंग के बिना हम आपको नहीं सुनेंगे'*
चीफ जस्टिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक व्हाट्सएप्प और मेटा यह आश्वासन लिखित में नहीं देते कि यूज़र्स का व्यक्तिगत डेटा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, तब तक कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं करेगा।
मुकुल रोहतगी ने कहा कि व्हाट्सएप्प की प्राइवेसी पॉलिसी पर संविधान पीठ पहले से विचार कर रही है और व्हाट्सअप पहले ही कोर्ट को यह आश्वासन दे चुका है है कि प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार न करने पर किसी यूज़र को उससे सबाहर नहीं किया जाएगा।
*डेटा के ज़रिये विज्ञापन का धंधा*
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि व्हाट्सएप्प कैसे लोगों के डेटा को किराए पर दे रहा है जिसकी आड़ के उपभोक्ताओं की रुचि को देखते हुए उसे विज्ञापन दिखाए जाते है।
जस्टिस बागची ने कहा कि हम यह देखना चाहते हैं कि हर तरह के डेटा की एक कीमत होती है। हम इस बात की जांच करेंगे कि कैसे लोगों के व्यवहार का विश्लेषण कर उन्हें विज्ञापन दिखाए जाते हैं।
चिफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर आप व्हाट्सएप्प पर किसी डॉक्टर को मैसेज भेजते हैं कि तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर दवा लिखता है, तो तुरंत उसी तरह के विज्ञापन दिखने लगते हैं
इस पर रोहतगी और सिब्बल ने कहा कि व्हाट्सएप्प मैसेज end-to-end encrypted होते हैं और व्हाट्सएप्प खुद भी संदेश नहीं पढ़ सकता।
इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर व्हाट्सएप्प इन मैसेजको नहीं पढ़ता, तो फिर इस तरह के विज्ञापन कैसे आते हैं?”
*सरकार की दलील*
केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता नेभी कोर्ट की चिंताओं से सहमति जताई।तुषार मेहता ने कहा कि हमारा निजी डेटा सिर्फ बेचा ही नहीं जा रहा, बल्कि उसका व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल भी किया जा रहा है।इस डेटा की अपनी एक कीमत है।
*व्हाट्सएप्प से हलफनामा मांगा*
बहरहाल कोर्ट ने व्हाट्सएप्प और मेटा से कहा कि वो हलफनामा दाखिल करें। हलफनामे में समझाए कि उनकी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी क्या है और उसके तहत डेटा कैसे साझा किया जाता है।कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी इस मामले में पक्षकार बनाया।इस मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 14:04:450
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 03, 2026 14:04:130
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 03, 2026 14:04:000
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:03:440
Report
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 03, 2026 14:02:580
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 14:02:26Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के शोरूम CARATLANE में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा। 5 आरोपी गिरफ्तार, हीरे व सोने के आभूषण (कीमत करीब 03 करोड़ रुपये) व 45,100/- रुपये नकद बरामद।
0
Report
0
Report
Saraiya, Uttar Pradesh:लखनऊ - UGC के समर्थन के उतरे लखनऊ विश्विद्यालय के छात्र संगठन। विश्विद्यालय से लेकर हजरतगंज तक किया छात्र संगठन ने प्रदर्शन।।
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 03, 2026 14:01:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 14:01:320
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 03, 2026 14:01:150
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:00:560
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 03, 2026 14:00:330
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 03, 2026 13:54:150
Report