Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226201

लखनऊ स्लग---विधायक के ऊपर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का फूका गया पुतला एकं

Feb 03, 2026 12:49:25
Saraiya, Uttar Pradesh
लखनऊ स्लग---विधायक के ऊपर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का फूका गया पुतला एकंर-राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के टिप्पणी करने के बाद सरोजनी नगर की जनता ने सरोजिनी नगर शहीद पथ चौराहे पर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और उनके पोस्ट पर का लिख लगाकर जूते से पिता और उनका पुतला फूंका का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अगर अजय राय ने माफी नहीं मांगी तो इससे बड़ा आंदोलन होगा क्योंकि जिस तरह से माननीय विधायक ने सरोजिनी नगर को विकास की ओर ले गए हैं और इससे पहले वह प्रशासनिक सेवा में रहकर देश की सेवा करते रहे हैं उनके खिलाफ जिस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है यह एक निंदनीय कार्य है अगर या माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस कार्यालय व उनके घर पर भारी प्रदर्शन किया जाएगा
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 03, 2026 14:02:25
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 03, 2026 14:01:32
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 03, 2026 14:01:15
Jamui, Bihar:जमुई (बिहार): सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16वीं वाहिनी, जमुई को गिद्धेश्वर पहाड़ क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर वाहिनी के कमांडेंट के निर्देश पर एक विशेष तलाशी दल का गठन किया गया। अभियान का नेतृत्व समवाय कमांडर मनु सिंह बेनिवाल (सहायक कमांडेंट) ने किया। इस दौरान एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल रही। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल-पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे हुए हथियारों को बरामद किया। बरामद सामानों में 12 बोर की देसी बंदूक, लंबी बैरल का हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल है। साथ ही कुछ ऐसे उपकरण भी मिले हैं, जिनका उपयोग डायरेक्शनल माइन जैसे विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। बरामद सभी हथियारों और सामग्रियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए स्थानीय थाना को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 03, 2026 14:00:56
Jehanabad, Bihar:पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। न्याय में देरी और पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज जहानाबाद की सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू हुई यह पदयात्रा देखते ही देखते जनसैलाब में तब्दील हो गई, जिसमें न्याय की मांग को लेकर छात्रा के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में जैसी गगनभेदी नारे लगाए गए। यह पदयात्रा रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू होकर सरैया, गुलाबगंज बाजार, शकुराबाद और बभना होते हुए तकरीबन 25 किलोमीटर दूरी तय कर जहानाबाद के समाहरणालय पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में जहानाबाद, अरवल, पटना, मुजफ्फरपुर, गया और आसपास के कई जिले से लोग इसमें शामिल हुए। रास्ते भर लोग छात्रा के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर चलते नजर आए, जिसमें बिहार की निर्भया को न्याय की मांग की बाते लिखी थी। समाहरणालय पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल लोगों ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि घटना के लगभग एक माह बीतने को है और बावजूद पटना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन हॉस्टल संचालक और अस्पताल प्रबंधन को बचाने के लिए साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। आरोप लगाया गया कि मामले की जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है। लोगों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। वहीं मार्च में शामिल लोगों ने बताया की जिस तरह इस मौत को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है वह कभी भी विस्फोटक रूप ले लेगा। दरअसल जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 6 जनवरी को उसे बेहोशी की हालत में प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद से ही न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों में छात्रा के लिए न्याय की मांग उठ रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 03, 2026 14:00:33
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बेदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, लोकसभा सत्र में हुए हंगामा पर दी प्रतिक्रिया, बोले-विपक्ष के नेताओ को लोग दिखाते हैं बाबा जी का ठुल्लू कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी विपक्ष को बताया बाबा जी का ठुल्लू हर काम में नुक्ताचीनी करता है विपक्ष। 5 साल के विपक्ष के क्रियाकलापों को दुनिया ने देखा है देश विरोधी बातें करते हैं विपक्ष के लोग संसद को चलने नहीं देते विपक्ष के नेता 5 साल बाद जब वोट मांगने जाते हैं तो लोग इन्हें बाबा जी का ठुल्लू दिखा देते हैं और फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब हो गई और वोट चोरी हो गए और फिर सरकार चोरी हो गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट केंद्रीय बजट है और सारी झलक इस बजट में नजर आ रही है। Ai से क्रांति की झलक इस बजट में है। विकसित भारत की झलक इस बजट में है। विपक्ष तो नुक्ताचुनी करता है तारीफ़ कभी नहीं करता। परंतु जब विपक्ष को देश के प्रधानमंत्री सुझाव देने के लिए आमंत्रित करते हैं तो विपक्ष मैदान छोड़कर भाग जाते और फिर बाद में रहते हैं नीरस कमजोर और लाचार बजट है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ढाई महीने से लगातार हरियाणा बजट को लेकर सभी वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं और उनका सुझाव भी ले रहे हैं। हमने हरियाणा बजट के सुझाव को लेकर पंचकूला रेड बिशप में विपक्ष के लोगों का आमंत्रित किया था सुझाव लेने के लिए और एक भी विपक्ष का नेता सुझाव देने के लिए नहीं आया और जिस दिन हरियाणा का बजट पेश होगा उसे दिन विपक्ष के लोग कहेंगे स्वाद नहीं आया बजट में। इसीलिए सरकार में जो लोग हैं नहीं और आगे कोई उम्मीद नहीं इसलिए विपक्ष को स्वाद भी नहीं आता। विपक्ष को लंबे समय तक नुक्ताचीनी करने का मौका मिले ऐसी मनोकामना मीडिया के माध्यम से करता हूं। लोकसभा सत्र में राहुल गांधी के मैगजीन पढ़ने पर हंगामा होने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 5 साल विपक्ष के क्या क्रियाकलाप रहते हैं लोगों के प्रति क्या जवाबदेही रहती है वह बताते नहीं और वोट मांगने चले जाते हैं। और वोट भी 46 हल्के में नहीं मांगते 44 हल्के में मांग कर आ जाते हैं। इससे जाहिर है कि यह लोग वोट मांगने भी नहीं जाते इसका क्या मतलब है। और जब यह वोट मांग कर आते तो लोग भी इनको बाबा जी का ठुल्लू दिखा देते हैं।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 03, 2026 13:54:15
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील थलेसिमिया रुग्णांना ब्लड बँकाकडून रक्त उपलब्ध केलं जात नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. थलेसिमिया रुग्ण असलेल्या बालकांचे पालकांनी आज जिल्हाधिकारी यांची भेट त्यांच्याकडे तक्रार तसेच निवेदन दिले आहे. थलेसिमिया रुग्ण असलेल्या बालकांना महिन्यात दोन वेळा रक्त द्यावे लागत मात्र ब्लड बँकांकडून रक्त देण्यास नकार दिला जात असल्याचा आरोप रुग्णाच्या पालकांनी केला आहे.. जर वेळेवर रक्त मिळणार नाही तर डोळ्यासमोर मुलांचे मरण पहायचे , रक्त का देत नाहीत असे सांगताना महिलाना अश्रू अनावर झाले होते.. लाडक्या बहिणीचे पैसे मिळाले नाही तरी चालेल पण आमच्या मुलांना वेळवर रक्त मिळावे, अशी भावनिक साद रुग्ण बालकांच्या माता असलेल्या महिलांनी लोकप्रतिनिधींना घातली आहे. यासंदर्भात गंभीर दखल घेत नोडल अधिकारी नियुक्त करण्यात आले आहेत, रक्तपेढीला प्रत्येक रुग्ण जोडून देत आहेत, यापुढे रुग्णांना वेळेवर रक्त मिळेल, अशी माहिती जिल्हाधिकारी यांनी दिली आहे.
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 03, 2026 13:52:56
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिला के शाहजहांपुर राजस्थान हरियाणा बॉर्डर के नजदीक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल थाना के गांव मोहनपुर के समीप दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ज्ञानदीप स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही एक कार तेज गति से ओवरटेक करते हुए अचानक स्कूल बस के सामने आ गई। कार चालक का संतुलन बिगड़ने से स्कूल बस और कार दोनों सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कूल बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बच्चों को दूसरी बस के माध्यम से सुरक्षित स्कूल भेजा गया। घटना के बाद अभिभावकों में भी भारी चिंता का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बस चालक व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कार चालक द्वारा तेज रफ्तार में ओवरटेक करना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति सीमा और यातायात नियमों की सख्ती से पालना कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 03, 2026 13:52:17
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO), नवदीप रिनवा कहते हैं, "फॉर्म 7 का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में होता है, और कोई उस नाम पर यह कहते हुए आपत्ति करता है कि यह लिस्ट में नहीं होना चाहिए। इसका इस्तेमाल तब भी किया जाता है जब कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 जमा करता है, और कोई दूसरा व्यक्ति इस नाम को जोड़ने पर यह कहते हुए आपत्ति करता है कि नए व्यक्ति का नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इन दोनों स्थितियों में, फॉर्म 7 जमा किया जाता है। फॉर्म 7 जमा करने का अधिकार केवल उसी व्यक्ति को है जिसका नाम पहले से ही उसी विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में है... फॉर्म 7 भरने वाले व्यक्ति को पहले अपना नाम और फिर अपना वोटर ID कार्ड नंबर लिखना होगा। उसके बाद, उन्हें उस व्यक्ति का नाम लिखना होगा जिसके खिलाफ वे आपत्ति कर रहे हैं और आपत्ति का कारण—क्या नाम इसलिए हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, वह भारत का नागरिक नहीं है, या उसका नाम पहले से ही कहीं और रजिस्टर्ड है। फॉर्म 7 जमा करने का कारण बताना होगा। हाल ही में, कुछ न्यूज़ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फॉर्म 7, जिस पर सिग्नेचर होता है, उसे नहीं भरा गया था। असल में जिस व्यक्ति का नाम उस पर है, उसने ही जमा किया है। इसलिए, सभी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को यह पक्का करने के लिए कहा गया है कि जब भी कोई Form 7 मिले, तो वे यह पक्का कर लें कि यह उसी व्यक्ति ने जमा किया है जिसके साइन हैं...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top