229001
रायबरेली-पड़ोसी जिलों के गंभीर मरीज अब एम्स में होंगे भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए रायबरेली समेत आसपास के जिलों से मरीजों को प्रयागराज के अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगा दी गई है। अब इन जिलों के मरीजों को एम्स रायबरेली और केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी के निर्देश पर यूपी में अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या के खिलाफ अभियान; लखनऊ में गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश पर अवैध बांग्लादेशी और अवैध रोहिंग्याओं की धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है...इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए बांग्लादेशी अनूप बक्शी ने फर्जी दस्तावेज कहां से बनवाए...फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है0
0
Report
उदयपुर के विसमा गांव में पशु बाड़े में आग, गाय और चार बछड़ों की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर गोगुंदा से खबर, विसमा गांव में पशु बाड़े में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आने से एक गाय और चार बछड़ों की हुई मौत, 1 हजार सुखी घास की पुलिया और बाईक जलकर हुई खाक, सुबह किसान जालम सिंह दूध निकालने बाड़े में पहुंचे तो घटना का चला पता, सूचना पर सायरा थाना पुलिस और पटवारी पहुंचे मौके पर, घटना की ली जानकारी बनाया मौका पर्चा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरु0
0
Report
सरमथुरा में बंदरों के आतंक पर नियंत्रण: 50 से अधिक बंदर पकड़े
Dholpur, Rajasthan:ZEE राजस्थान की खबर का हुआ बड़ा असर , सरमथुरा में लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी राहत , कोशी से आई मंकी कैप्चर टीम ने आरएसी लाइन के पास लगाए पिंजरे , करीब 50 से अधिक बंदरों को टीम ने पिंजरों में किया कैद , सरमथुरा में बंदरों की समस्या को ZEE राजस्थान ने उठाया था प्रमुखता से सरमथुरा , धौलपुर न्यूज सरमथुरा कस्बे में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए अब नगरपालिका ने काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका क्षेत्र में शहर से बंदरो को पकड़ने के लिए कोशी से स्पेशल मंकी कैचर टीम को बुलाया है। आगामी दिनों में यह टीम सरमथुरा में रहकर बंदरों को पकड़ेगी।इसके अंतर्गत शहर के बीच मंकी कैचर टीम ने बंदरों को पकड़ने का यह अभियान शुरू कर दिया है। अब तक अलग-अलग इलाकों से करीब 50 बंदरों को टीम ने पकड़ा हैं। जिन्हें जल्द जंगलों में छोड़ा जाएगा ।जल्द ही शहर के अन्य जगहों से और बंदर पकड़े जाएंगे। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विमलेश मीणा ने बताया कोशी से आई मंकी कैप्चर टीम द्वारा कसने में जिन मोहल्लों में बंदरों का आतंक बना हुआ है ।वहां से टीम द्वारा बंदरों को पकड़ा जाएगा। और कस्बेवासियों को जल्द ही बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल सकेगी। पिछले दिनों ZEE राजस्थान ने सरमथुरा कस्बे में बंदरों के आतंक की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन में हरकत में आते हुए बंदरों को पकड़वाने का अभियान शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
अदालत ने कर्ज प्रताड़ना मामले में रूपेश वर्मा को 7 वर्ष की सजा
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी ,धौलपुर – बाड़ी अपर सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गुप्ता की अदालत ने सुनाया फैसला, कर्ज देने के मामले में मृतक दंपत्ति को प्रताड़ित करने का था मामला, आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर मृतक पति– पत्नी ने खाया था जहर, 25 जुलाई 2017 को दोनों दंपत्ति बाड़ी सुनार गली स्थित अपने घर में मिले थे मृत अवस्था में, जिसके पर आरोपी रूपेश के खिलाफ हुआ था 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज, मामले में न्यायालय ने रूपेश वर्मा को माना दोषी, जिसके पर अपर जिला न्यायधीश ने सात वर्ष की सुनाई सजा, साथ ही 20 हजार रुपए के जुर्माने से किया दंडित, कोर्ट के फैसले को लेकर अपर लोक अभियोजक मनोज सिंह परिहार ने दी जानकारी.0
0
Report
विदिशा: डायल 112 कर्मी के खिलाफ मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा ज्ञापन में बताया गया कि उधम सिंह की कुछ भैंसें चोरी हो गई थीं। उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी हुए मवेशी विदिशा के पशु बाजार में बेचे जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर वह विदिशा पहुंचे थे। इस दौरान डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी दीपक गुर्जर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उन्हें थाने ले जाकर मारपीट की गई और अपमानित किया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के निशान अभी भी उसके शरीर पर मौजूद हैं। मामले के सामने आने के बाद अहिरवार समाज में नाराजगी देखने को मिली। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए आरक्षक दीपक गुर्जर को थाने से हटाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आजाक्स थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
झालावाड़: भवानीमंडी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की भवानीमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक और संदिग्ध पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिपलिया चौकी के सामने की गई, जहां से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गश्त के दौरान, टीम ने आम रोड पुलिस चौकी पिपलिया के सामने से तीन आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों सहित हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 198 ग्राम अवैध संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। मामला में पुलिस ने महावीर मीणा निवासी गुदरावणी, राहुल मेवाडा निवासी चाचोरनी और राकेश मीणा निवासी झामरिया, को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी बीरम लोधा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में तापमान 43°C के पास, गर्मी चरम पर
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर,कस्बे एवं क्षेत्र में लगातार गर्मी के तेवर तीखे बने हुए है वही लू के थपेडों से लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया है। कस्बे एव क्षेत्र मे गुरूवार सूर्य देव के उदय होने के साथ ही प्रचण्ड गर्मी का असर शुरू हुआ जो दोपहर को सूर्य देव के रूद्र रूप के चलते गर्मी के तेवर पूरी तरह परवान पर बने रहे तथा दोपहर को बाजारों सहित मुख्य मार्गो पर लोगों की आवाजाही कम नजर आयी तो राजमार्गो पर भी सन्नाटा सा पसरा हुआ नजर आया। तेज धूप व गर्मी से बचने के लोग पेय पदार्थ का भी सेवन करते हुए नजर आए。 गुरूवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया।0
0
Report
43 डिग्री तक पहुंचा पारा: गर्मी से बाजार दोपहर में सुनसान
Dholpur, Rajasthan:गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 43 डिग्री पहुंचा, बाजार हुए सुनसान सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हर रोज तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं। घरों में लगे एसी, पंखे और कूलर भी गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं।लगातार बढ़ती गर्मी के कारण शहर के मुख्य बाजार दोपहर में सुनसान नजर आ रहे हैं। लोग दोपहर के समय बाजारों में निकलने से परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से बाजारों की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल सके।तापमान बढ़ने के कारण ठंडे जल, शीतल पेय, जूस और लस्सी की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानों पर ठंडे पेय पदार्थ लेने वालों की भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ बायपास के लिए दो हाई लेवल ब्रिज का शिलान्यास
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और बाईपास कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर दो हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हडमाला कच्ची बस्ती के पास बेडच नदी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक आक्या ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पहले बजट में स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में दो बड़े पुल और सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जो अगले एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2.5 किमी लंबे मार्ग पर बेडच नदी पर 270 मीटर और गंभीरी नदी पर 210 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनाया जाएगा। दोनों पुलों की चौड़ाई 10.5 मीटर होगी, जिसमें कैरिजवे, फुटपाथ और क्रैश बैरियर जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि यह परियोजना चित्तौड़गढ़ बाईपास, इंडस्ट्रियल एरिया और बेगूं मार्ग को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।0
0
Report
सीकर में जिला स्तरीय जनसुनवाई: आम नागरिकों के समाधान को तेज प्रशासनिक निर्देश
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की Problems? Wait ensure content: सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एंकर सीकर, जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.....जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क, अतिक्रमण एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे... जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाने तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से समाधान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।0
0
Report
CAA पर VOXPOP: Humayun Kabir और Vande Mataram के बीच बहस
Noida, Uttar Pradesh:VOXPOP ON CAA, HUMAYUN KABIR, VANDE MATARAM0
0
Report
Advertisement
नीमच में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो देशी पिस्टलों समेत आरोपी गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में घेराबंदी कर सबसे पहले दुर्गाशंकर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने घर में दो और देशी पिस्टल होने की बात कबूली, जिन्हें पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। आगे की पूछताछ में आरोपी दुर्गाशंकर ने खुलासा किया कि उसके ही गांव का रहने वाला नानालाल सिकलीगर, जो जाति से सिकलीगर है, अपने घर पर ये अवैध हथियार तैयार करता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जब नानालाल के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां बकायदा हथियार बनाने का कारखाना संचालित होता मिला। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, बीट हैमर, मैगजीन, हथौड़े, प्लायर, स्प्रिंग और साइकिल की वह लोहे की रॉड शामिल हैं जिसका उपयोग पिस्टल की बैरल (नाल) बनाने के लिए किया जाता था। फिलहाल इस अवैध धंधे का मुख्य संचालक नानालाल सिकलीगर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया0
0
Report
100 फीट टावर पर परिवार समेत युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कलेक्ट्रेट के बाहर
Sagar, Madhya Pradesh:कलेक्ट्रेट के सामने लगे टावर पर परिवार सहित चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा जारी..एंकर/ सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां कलेक्टर आफिस के बाहर लगे एक 100 फिट के मोबाइल टावर पर एक युवक अपनी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को लेकर चढ़ा हुआ हैं और युवक का ये हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। आज दोपहर करीब 3 बजे लोगों की नजर इस मोबाइल टावर पर पड़ी तो ऊपर देखकर लोगों के होश उड़ गए और लोगों ने देखा कि एक पूरा परिवार टावर पर चढ़ा है। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और इस परिवार को टावर से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। परिवार और मासूम को इस चिलचिलाती धूप में लेकर चढ़े युवक की पहचान मोतीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बलराम अहीरवाल के रूप में हुई है, ये युवक पुलिस पर मारपीट और झूठा मुकदमा दायर करने के आरोप चिल्ला कर लगा रहा है फिलहाल उसे और उसकी पत्नी और दो साल की बेटी को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप से डिलीवरी बॉय को टक्कर दी, CCTV फुटेज सामने
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने डिलीवरी बॉय को टक्कर दी, घायल; हादसे में युवक घायल हुआ; घटना के दौरान का CCTV फुटेज सामने आया; डिलीवरी बॉय टकराने के बाद हवा में उछला और सडक पर गिरा; सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया; उपचार जारी; पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी; थाना अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के सौरभ होंडा एजेंसी के पास का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
