Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli- आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण समिति की नई जिला कार्यकारिणी गठित

Mahesh kumar
Apr 13, 2025 06:21:49
Raebareli, Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण समिति की नई जिला कार्यकारिणी गठित की गयी संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए बहनों ने लिया एकजुटता का संकल्प| जनपद रायबरेली के विकास भवन में आज आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह बैठक बहनों की सक्रिय भागीदारी और संगठन को मजबूत करने की भावना के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना सिंह ने की, जिन्होंने संगठन की पूर्व उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, "एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर निरंतर संघर्ष करना होगा।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|