222302
Sultanpur - आम का पेड़ गिरने से भैंसें दब गई, ग्रामीणों ने बचाई जान
Rikhpur, Sultanpur, Uttar Pradesh:लंभुआ तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव का है। जहां पर राम प्रताप यादव की दो भैंस एवं उसका बच्चा घर के बगल बाग में पेड़ के नीचे बांधा गया था। दोपहर लगभग 3:30 बजे बिना हवा के अचानक आम का पेड़ जानवरों के ऊपर गिरा। जिसके नीचे दो भैंस व उसका बच्चा दब गया। हल्ला-गुहार के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और आनन-फानन में जेसीबी बुलाई गई, इसके बाद ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से तीनों जानवरों को बाहर निकल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजभर का दावा: बंगाल में बीजेपी सरकार, दीदी ईवीएम रोएंगी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर-बलिया पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बंगाल चुनाव के आने वाले परिणामों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है और दीदी ईवीएम का रोना रोएंगी। स्मार्ट मीटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 10 दिन पहले ए के शर्मा ने साफ कर दिया था स्मार्ट मीटर के नाम पर कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो उसकी सूचना तुरंत दीजिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अखिलेश की जिम्मे में सिर्फ दो ही काम है । एक्सप्रेस वार्ता करना दूसरा ट्विटर पर लिखना। शिवपाल चाचा ने प्रगतिशील पार्टी जब बनाया तो उन्होंने कहा था समाजवादी पार्टी कर ऊतकों की पार्टी हो चुकी है। वही बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के फोटो को लगाकर अखिलेश यादव द्वाराtweet किए जाने पर कहा कि 20% मुसलमान को तो यह सीट दे नहीं पाए। वही कहा यादव मुगलों की सेना में शामिल होकर पीटते थे फिर अंग्रेजों की सेना में भर्ती होकर मारते थे आज भी मार रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में कई घटनाओं को उन्होंने अंजाम दिया है। हमें यादवो से नहीं उनके विचारों से नाराजगी है। कामर्शियल गैस बढ़ी कीमतों पर कहां की जिनके पास माल है वही होटल में जाते हैं। महंगाई बड़ी है लेकिन गांव में मोटरसाइकिल की संख्या बढ़ी है। हर गांव में 20% फोर व्हीलर गाड़ी आ गई। काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर कहा कि ममता जी का 15 साल हो गया वहां की जनता उन पर गुस्सा है। रोज दाल तरकारी खाते-खाते अब चटनी अचार मांग रहे हैं।0
0
Report
वीडियो वायरल के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने से इलाके में आक्रोश
Jalaun, Uttar Pradesh:घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है...स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की है और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है...0
0
Report
खेल में दम, सुरक्षा में हम: बूंदी में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सफल रहा
Noida, Uttar Pradesh:बून्दीबूंदी: “खेल में दम, सुरक्षा में हम” के तहत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित पुलिस थाना दबलाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “खेल में दम, सुरक्षा में हम” अभियान के तहत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस मैच में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में अलोद येलो टीम विजेता रही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने RajCop Citizen ऐप की जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में भगवा-हरा मिठाई के साथ चुनावी जश्न की तैयारी कैसी दिख रही है?
Kolkata, West Bengal:- बंगाल में बम्पर हरे और भगवे रंग की मिठाइयों की डिमांड... - भाजपा नें भगवा रंग की मिठाई,गुलाल बुक किये तो TMC ने हरे रंग की स्पेशल मिठाई का आर्डर दिया चुनावी जीत का जश्न मनाने के लिए... - भाजपा नेता कार्यकर्ता 4 मई को आने चुनावी नतीजो को लेकर इतने कॉन्फिडेंट है कि भगवा कलर की मिठाई बुक कर दी है...भाजपा कहती है कि इस बार भगवा छाने वाला है...बंगाल में चार मई को भगवा मय कर देंगे...भाजपा कार्यकर्ता कहते है TMC की हरे रंग की बुकिंग रखी रह जायेगी ...हरे रंग का गंगा में विसर्जन होने वाला है... - TMC सीनियर नेता दीपांजन ने कहा हमारे नेताओं ने पहले ही एलान किया था, 4 मई को हरे रंग की होली का...भाजपा के सिर्फ दावे है इससे पहले भी भगवा रंग की होली का दावा किया था...अनगिनत संख्या में लडुआ और मिठाइयों का स्पेशल आर्डर दिया हरे रंग की बनाने का ...गुलाल भी हरे रंग को होगी ... बाइट - दीपांजन सीनियर TMC नेता - मिठाई की दुकानों पर इस बार भगवा और हरे रंग की स्पेशल मिठाई बनाई गयी है...दुकानदार कहते है कि अच्छी बुकिंग आ रही है...दोनों ही कलर की डिमांड है...0
0
Report
आदित्यपुर के निर्माण स्थल पर गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा उपकरण नहीं मिले
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई। बताता जा रहा है कि दोनों मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई पर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे जा गिरे। गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुर्मू (30) और लखींद्र हांसदा (28) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ काम करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। ऊंचाई पर काम करने के बावजूद मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मजदूरों का कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद यह हादसा टल सकता था। घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी से उचित मुआवजा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर समेत शहर के कई इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है।0
0
Report
जमुई के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने हथियार व विस्फोटक बरामद किया
Jamui, Bihar:जमुई जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मई 2026 को कमांडेंट अनिल कुमार पहाड़िया के निर्देशन में 16वीं वाहिनी एसएसबी, जमुई के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई जन्मस्थान कैंप के प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) चांद नसर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस बल और SSB के द्वारा गंभीरा पहाड़ स्थित लोधा पानी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान लोहा पानी से करीब 1.5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में जंगल से एक शॉर्ट बैरल बोल्ट एक्शन राइफल, 08 एमएम की 8 जिंदा गोलियां और 2 सुतली बम बरामद किए गए। बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए गरही थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च अभियान जारी रखने की बात कही गई है。0
0
Report
Advertisement
हज यात्रा: स्मार्ट वॉच पर सवाल, किराये और सुविधाओं की बहस गहराई से
Delhi, Delhi:हज के मुकद्दस सफर की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में सभी हाजी अपनी पूरी तैयारी के साथ अपने-अपने अंबार्केशन पॉइंट पर पहुंच रहे हैं दिल्ली और एंबरकेशन पॉइंट से बिहार झारखंड उत्तराखंड राजस्थान हरियाणा जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों के ₹21000 से ज्यादा हज यात्री दिल्ली से रवाना होंगे दिल्ली स्टेट हज कमेटी की तरफ से उनके रुकने ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है लेकिन वही कुछ हज यात्री ऐसे भी हैं जिन्होंने शिकायतें की है सबसे पहली बात यह है कि इस बार सभी हज यात्रियों को एक स्मार्ट वॉच दी जा रही है हालांकि इसमें इस्तेमाल कैसे होगा इसकी कोई ट्रेनिंग या जानकारी नहीं दी गई कहा यह जा रहा है कि सऊदी पहुंचने पर यह अपने आप एक्टिवेट हो जाएगी अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि गांव देहात के हज यात्री जो जिंदगी की जमा पूंजी लेकर रवाना हो रहे हैं जिन्हें स्मार्टफोन भी नहीं आता वह स्मार्ट वॉच कैसे ऑपरेट करेंगे हज के सफर पर जाने वालों की शिकायत है कि स्मार्ट वॉच की कीमत ₹7000 है लेकिन इस्तेमाल कैसे करना है नहीं बताया गया सिर्फ इतना कहा गया है कि सऊदी पहुंचने पर ही अपने आप एक्टिवेट हो जाएगी दूसरी बड़ी शिकायत किराये को लेकर है कि दो दिन पहले सभी के पास संदेश आता है कि इस बार ₹10000 और जमा करने होंगे यानी 4 लख रुपए जमा करने के बाद ₹10000 और जमा करने होंगे इस पर भारत सरकार ने स्पष्टीकरण दिया कि इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों के चलते फ्यूल चार्ज बढ़ा गया है जिसकी वजह से ₹10000 एक्स्ट्रा हाजियों पर बोझ डाला गया है हज कमिटी ऑफ इंडिया की तरफ से एक सरकुलेशन जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि आज सफर के लिए टिकट के पैसे बढ़े हैं जिसमें ₹10000 और जमा करने होंगे पूरे पैसे जमा करने के बाद सभी यात्रियों को इस बात की परेशानी है कि पहले से अधिक पैसे जमा कराए जा चुके हैं ₹10000 और जमा करने की बातें कही जा रही हैं जिससे खासी परेशानी हो रही है वही हिंदुस्तान से सऊदी अरब पहुंचे हाजी के सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें बताया गया है कि कैसे एक कमरे में 10 से 12 हाजियों को रखा गया है खाने-पीने का इंतजाम नहीं है टॉयलेट व वॉशरूम भी गंदे पड़े हैं जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हर सफर में गए खादिम से कांटेक्ट करने में भी दिक्कत हो रही है कुल मिलाकर इस बार हज सफर में यात्रियों को और ज्यादा परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं कुछ हाजी हमें ऐसे मिले जिनकी उड़ान 2 दिन बाद है लेकिन वे दो दिन पहले ही दिल्ली आ गए हैं दिल्ली स्टेट हज कमेटी ने हादسے पर जाने वालों के लिए मेडिकल कैंप, सुरक्षा के लिए आज से दिल्ली पुलिस व दिल्ली नागरिक सुरक्षा के जवानों को तैनात किया है0
0
Report
मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप लापरवाही
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत पर हंगामा कौशांबी मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान 55 वर्षी बुजुर्ग की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की बेटी न्यारोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। उन्होंने डॉक्टर पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया ये तस्वीर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर की है, जहां पर मृतक की बेटी ममता देवी रोते हुए कहती है की डॉक्टर को भगवान मानते है, आज डॉक्टर का दूसरा रूप देख लिया हमने। ये भगवान हैं, सोते रहते हैं। इनके अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है। बस पैसा लेते हैं, डियूटी नही करते, सोते रहते हैं मंझनपुर तहसील के गौसपुर टिकरी गाँव के रहने वाले 55 वर्षी छोटू के पेट में शुक्रवार की रात दर्द उठा। इसके बाद परिजन उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान छोटू की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर करने की बात कही। हालांकि वहां के स्टाफ ने बेटी से पैसे के बदले अच्छे इलाज की बात कही। इस पर पिता के पास रहे 20 हज़ार रुपए उन्होंने दे दिया। लेकिन शनिवार दोपहर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। साथ में रही बेटी ने डाक्टरो पर इलाज़ में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। हंगामा की जानकारी होने पर मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है0
0
Report
मुरादनगर में मामूली मामला पत्थरबाज़ी तक, कई घायल; पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में मामला इतना बढ़ गया कि इसके बाद जमकर पत्थर बाजी की गई है। पत्थर बाजी में कुछ लोगों के गंभीर चोट भी आई है। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे दी गई है, वहीं घायलों का इलाज इस समय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
पलवल में आइसक्रीम विक्रेता के साथ कथित मारपीट, पुलिसकर्मी होने के आरोप
Palwal, Haryana:पलवल में एक आइसक्रीम विक्रेता के साथ पुलिस वालों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, एक ईको गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उससे आइसक्रीम खरीदी, लेकिन भुगतान नहीं किया। जब विक्रेता ने पैसे मांगे, तो आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ गन के बट से मारपीट की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी व्यक्ति सिविल ड्रेस में था और उसे पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी में मौजूद 7-8 लोगों ने कई आइसक्रीम लीं, जिनकी कीमत करीब 40-50 रुपये प्रति आइसक्रीम थी, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। आइसक्रीम विक्रेता ने बताया कि वह दूसरे प्रदेश से यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया है और इस तरह की घटना से वह काफी आहत है। फिलहाल, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
CM ने वादा निभाया: रेवाड़ी में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और स्टेडियम की घोषणा
Rewari, Haryana:मुख्यमंत्री ने निभाया वायदा, रेवाड़ी पहुँचने पर सबसे पहले धरना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, 320 दिनों से चल रहे धरने को कराया ख़त्म, अब रामगढ़-भगवानपुर गाँव में बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, साथ ही आधुनिक खेल स्टेडियम की भी मुख्यमंत्री ने की घोषणा, रेवाड़ी के रामगढ़ भगवानपुर गाँव में जिला अस्पताल की ग्रामीण मांग कर रहे थे, लोगों का आरोप था कि केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने उन्हें भरोसा दिया था कि गाँव पानी के लिए जमीन दे रहा है, इसलिए अस्पताल भी वहीँ बनाया जायेगा, लेकिन बाद में उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पिछले साल जून माह में धरना शुरू कर दिया , इस दौरान महापंचायतें हुए, विरोध मार्च निकाले गए, साथ ही ग्रामीण कुछ समय पहले चड़ीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले, जहाँ मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे धरना स्थल पर आकर ही धरना खत्म करायेंगे. जिसक बाद आज मुख्यमंत्री धरना स्थल पर पहुँचे, और अपना वादा पूरा किया, उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहें. देखें सीएम ने क्या कहा !0
0
Report
NEET UG 2026: स्टेट नोडल से सुरक्षा, 611 केंद्र, 2 लाख 9 हजार अभ्यर्थी शामिल
Jaipur, Rajasthan:NEET UG 2026 को लेकर इस बार बदलाव किया गया है। पहली बार मेडिकल एजुकेशन विभाग को स्टेट नोडल बनाया गया है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर बाबूलाल गोयल ने ज़ी राजस्थान से खास बातचीत में कहा- कल होने वाली इस परीक्षा में करीब 2 लाख 9 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन और NTA ने मिलकर इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 106, सीकर में 102 और कोटा में 92 केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर में विधायक बिहानी और इंजीनियरों के बीच मारपीट, राठौड़ ने समाधान का दावा
Jaipur, Rajasthan:बिहानी-इंजीनियर विवाद पर बोले राठौड़ - विवाद सुलझा लेंगे, दोनों का सम्मान बना रहेगा, कांग्रेस का दोहरा चरित्र нот - फाइल शाॅट लगा लें बाइट अटैच जयपुर श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहानी और RUIDP इंजीनियरों के बीच जनसुनवाई के दौरान मारपीट और हंगामे से नया विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया कि विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा. जन प्रतिनिधि और अधिकारी दोनों का सम्मान बना रहेगा. राठौड़ ने इस मामले में कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया. राजस्थान में बीजेपी नेताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच मारपीट की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. सीकर में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा धौलपुर में युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष से मारपीट का मामला अभी खत्म नहीं हुआ, इस बीच श्रीगंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहानी और RUIDP इंजीनियरों के बीच जनसुनवाई के दौरान हुई मारपीट और हंगामे से नया विवाद खड़ा हो गया. विधायक से मारपीट पर कांग्रेस लगातार हमलावर है, वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और दोहरे चरित्र की राजनीति करने का आरोप लगाया. राठौड़ ने शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन स्तर पर पूरे मामले की जांच करा ली गई है । अगले दो से तीन दिनों में विवाद को सुलझा लिया जाएगा. राठौड़ ने कहा कि इस प्रकरण का समाधान सम्मानजनक तरीके से निकाला जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी, दोनों का सम्मान बना रहेगा. अधिकारियों को नसीहत, जन प्रतिनिधी संयम बरतें … correcta0
0
Report
श्रीगंगानगर में जांच कमेटी ने शुरू की निष्कर्ष आने की तैयारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर से खबर UDH शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में बनाई जांच कमेटी कर रही जांच, विधायक जयदीप बिहाणी और RUIDP अधिकारियों के प्रकरण को लेकर कर रही जांच, मीडिया से बातचीत में रवि जैन ने कहा प्रकरण को लेकर हम यहां आए हैं वास्तव में यहां क्या हुआ, विधायक जी और अधिकारियों से भी बात हुई है,जो भी निष्कर्ष निकलेगा वह हम बैठकर निकालेंगे, लोगों की शिकायतें है काम को लेकर उसकी भी जांच की जाएगी, सभी कमियों को दुरुस्त किया जाएगा, प्रकरण की जांच की जा रही है जो भी सही होगा वह जल्द सबके सामने आ जाएगा, कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव, SP हरिशंकर, ADM सुभाष चौधरी, ADM रीना सहित अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
बैतूल में आंधी-तूफान भारी नुकसान, मकानों में आग, टेंट-टीन शेड उड़ने से शादियाँ प्रभावित
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी तूफान शुरू हो गया। इसी बीच बैतूल के साकादेही जोड़ पर दो मकानों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मीयों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आंधी तूफान से कई जगह पेड़ गिरने की खबर है वहीं शादी समारोह का मंडप भी आंधी तूफान से टूट गया है। शादियों का सीजन होने की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगे विवाह समारोह के टेंट टूट गए हैं वही कई जगह टीन शेड उड़ने की भी ख़बर है। वही इस आंधी तूफान में आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक केवल बूंदाबांदी ही हो रही है तेज बारिश नहीं हुई है। आंधी तूफान ने जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।0
0
Report
Advertisement
